शिकंजा: यात्रियों का सामान चुराने वाले तीन युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, मोबाइल फोन और 25 हजार रुपए बरामद

शिकंजा: यात्रियों का सामान चुराने वाले तीन युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, मोबाइल फोन और 25 हजार रुपए बरामद
Spread the love

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में बीती रात पुलिस ने नेपाल निवासी तीन युवकों को दबिश देकर गिरफ्तार किया है। इन  युवकों के पास से 3 सर्जिकल ब्लैड, 01 प्लास तथा 01 लोहे का सरिया बरामद किया है। साथ ही एक बैग के अन्दर 18 मोबाईल फोन व 25000 रुपये नगद बरामद हुए हैं। जब पुलिस ने सख्ती से उनसे पूछताछ की तो युवकों ने बताया कि मोबाइल फोन और नगदी उनके द्वारा केदारनाथ में लगे अलग-अलग टेंटों को काट कर चोरी किए गए थे। जिन्हें वे आरोपी नेपाल जाकर बेचने की तैयारी में थे। वहीं तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सोनप्रयाग मे धारा 313 भारतीय न्याय संहिता व 35/106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है की केदारनाथ धाम और केदारनाथ यात्रा रूट सहित कहीं भी इस तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वालो के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Parvatanchal