धोखाधड़ी: कारोबार के नाम पर युवकों से ठग लिए 22 लाख रुपए, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

धोखाधड़ी: कारोबार के नाम पर युवकों से ठग लिए 22 लाख रुपए, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
Spread the love

 

रुड़की। एक आरोपी ने कारोबार के नाम पर चार युवकों से 22 लाख रुपये ठग लिए। रकम ठगने के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़ित अपनी रकम मांगने आरोपी के घर पहुंचे तो उसके भाइयों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कस्बे के मोहल्ला बाहर किला निवासी साहिल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला पठानपुरा निवासी जफर अब्बास ने करीब दो वर्ष पूर्व विदेश में एक्सपोर्ट-इंपोर्ट के नाम पर चार लोगों से करीब 22 लाख रुपये की रकम ली थी। आरोपी ने दानिश कुरेशी से 6:50 लाख रुपये, आरिफ से 11 लाख साहिल से तीन लाख और अनस से डेढ़ लाख रुपये कारोबार के नाम पर लिए थे। आरोपी एक वर्ष तक मुनाफा देता रहा, लेकिन तीन महीने से वह फरार हो गया। पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी के भाइयों ने उक्त रकम से प्रॉपर्टी खरीद ली है। आरोप है कि तीन जून को सभी लोग आरोपी के घर अपनी रकम मांगने पहुंचे तो आरोपियों के भाइयों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मुख्य आरोपी जफर अब्बास और उसके भाइयों मोहम्मद जैदी और सोनू निवासी मोहल्ला पठानपुरा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Parvatanchal