विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ष्एक पेड मां के नामष् अभियान के तहत पौधारोपण किया।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने सीता अशोक का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता से भी आह्वान किया कि वे इस पावन कार्य में सहभागी बनें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें। यह अभियान मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित हैए जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल और मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी पौधारोपण किया।

ये भी पढ़ें:   राज-काज: रुद्रपुर में प्रस्तावित ग्राउंडिंग सेरेमनी को लेकर सीएम धामी ने ली उच्चस्तरीय बैठक

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!