कामयाबी: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी  गिरफ्तार, पीड़िता की मां और उसका प्रेमी पहले जा चुके सलाखों के पीछे

कामयाबी: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी  गिरफ्तार, पीड़िता की मां और उसका प्रेमी पहले जा चुके सलाखों के पीछे
Spread the love

 

हरिद्वार। सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने लगातार छापेमारी करते हुए तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी यानि की पीड़िता की मां व उसके प्रेमी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व उसके प्रेमी सहित एक अन्य के खिलाफ पीड़िता की ओर से रानीपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया गया था कि भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी उसकी मां है जिसने अपने प्रेमी व उसके दोस्त से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कराया गया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर पीड़िता की मां व उसके प्रेमी को बीते रोज ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि मामले का तीसरा आरोपी शुभम फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने बीती रात शाहपुर मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:   एक्शन: धर्मांतरण केस में छांगुर बाबा पर बड़ी कार्रवाई, आलीशान कोठी पर चला बुलडोजर

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!