सनसनी: अलग-अलग स्थानों से मिले अज्ञात व्यक्तियों के शव
हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से दो शव बरामद किए गए है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस दोनों मृतकों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। एक शव तीन से चार दिन पुराना जबकि दुसरा काफी दिन पुराना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार लिब्बराहेडी गांव के पास से शव बरामद किया गया शव की पहचान नहीं हो सकी है हालांकि शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह करीब तीन-चार दिन पुराना है। शव पर कोई चोट के निशान नहीं हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई हो सकती है। दूसरा मामला आसिफ नगर झाल क्षेत्र में सामने आया है, यहां एक और शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव काफी दिन पुराना है और सड़ चुका है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

