कामयाबी: चार लुटेरे गिरफ्तार, कब्जे से लाखों के जेवरात व मोटरसाईकिलें बरामद

कामयाबी: चार लुटेरे गिरफ्तार, कब्जे से लाखों के जेवरात व मोटरसाईकिलें बरामद
Spread the love

नैनीताल। हल्द्वानी व मुखानी क्षेत्र में हुई पिछले दिनों हुई चोरी व लूट सहित कई वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटरों सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लाखों के जेवरात, मोबाइल व मोटर साईकिलें बरामद की गयी हैं।
जानकारी के अनुसार, बीते महीनों में अज्ञात बदमाशों द्वारा लगातार हल्द्वानी और मुखानी क्षेत्र में चोरी, लूट, नकबजनी व चेन स्नैचिंग सहित कई वारदातों को अंजाम दिया गया था। मामलों में पुलिस द्वारा दोनों थानों में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गयी।
एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा सीओ सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में उपरोक्त थानों की एक संयुक्त टीम गठित कर घटनाओं की ग्रैविटी के अनुसार जांच शुरू कर दी गयी, जिसके फलस्वरूप पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बीती रात उक्त घटनाओं में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों के जेवरात, मोबाइल व मोटर साईकिलें बरामद कर ली हैं। आरोपियों  के नाम अशरफ पुत्र लतीफ अहमद, निवासी इस्लामनगर नई बस्ती खटीमा जनपद उधमसिंहनगर, अकील अहमद पुत्र मुन्ने, निवासी इस्लामनगर थाना खटीमा जनपद उधमसिंहनगर, मानु प्रताप पुत्र लेखराज निवासी ग्राम व पोल्ट रसूलपुर थाना शीशगढ़ बहेड़ी, जनपद बरेली व धर्मेंद्र पुत्र रामलाल निवासी राईनाबाद पोस्ट बहेड़ी थाना बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश बताये गये हैं। पुलिस के अनुसार अकील व अशरफ यूपी के हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं, जिन पर गैंगस्टर आदि अन्य धाराओं में भी मुकदमें दर्ज हैं।

Parvatanchal