शिकंजा: भारी मात्रा में चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

शिकंजा: भारी मात्रा में चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

खटीमा । झनकइया पुलिस व एसएसबी की टीम ने नेपाल सीमा पर 281.18 ग्राम चरस के साथ बाइक सवार तीन युवकों को पकड़ा है। एनडीपीएस एक्ट में निरुद्ध कर पुलिस ने तीनों युवकों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में हल्द्वानी उपकारागार भेज दिया गया।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी सीज कर दी है। बीती रात झनकइया पुलिस एवं एसएसबी के जवान मेलाघाट बस स्टैंड पर तलाशी अभियान चला रहे थे। इस दौरान एक सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा।
पूछताछ में उन्होंने स्वयं को चंपावत लोहाघाट के ग्राम गनौला निवासी अर्जुन कुमार, उत्तरप्रदेश पीलीभीत के न्यूरिया पिपरिया निवासी संजीव कुमार एवं न्यूरिया सैजना वनकोटी निवासी नरेश पाल बताया। तलाशी में आरोपितों से 281.18 ग्राम चरस व मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपित लोहाघाट से चरस लाकर खटीमा व झनकइया क्षेत्र में बेचते थे। पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध उक्त कार्रवाई की। टीम में झनकइया थाना प्रभारी देवेंद्र गौरव, एसआइ लक्ष्मण दत्त जोशी, आरक्षी रमेश सिंह जीना के अलावा एसएसबी के सुरेंद्र सिंह सम्याल, अमरुत परमार, आरक्षी भूपेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार व आदित्य मलिक शामिल थे।

Parvatanchal