सनसनी: पत्थर से कुचलकर युवक की बेहरमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 सनसनी: पत्थर से कुचलकर युवक की बेहरमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Spread the love

हल्द्वानी। बीती रात शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र के गौजाजाली में एक युवक की पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
बीती रात बनभूलपुरा क्षेत्र के गौजाजाली में एक युवक की पत्थर से कुचलकर बेहरमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। मृतक युवक हल्द्वानी राजेंद्र नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस घटना की छानबीन में लग गई है और पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और घटना की पूछताछ में जुटी हुई है। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया में हत्या व्यक्तिगत रंजिश के चलते की गई प्रतीक हो रही है। हत्या की हर एंगल से जांच की जा रही है।
इस मामले में बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।

Parvatanchal