एसटीएफ ने किए दो साइबर ठग गिरफ्तार

एसटीएफ ने किए दो साइबर ठग गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।  एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने जहां हरियाणा के फरीदाबाद से दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपी लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी किया करते थे।
उत्तराखंड एसटीएफ ने बताया कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इंश्योरेंस पॉलिसी में अधिक मुनाफे का लालच देते थे। इसी तरह जो लोग इनके झांसे में आ जाते थे, उन्हें ये लोग अपने जाल में फंसाकर ठगी किया करते थे। उत्तराखंड में एक व्यक्ति के साथ इस गिरोह ने ऐसा ही किया था और उससे करीब 39 लाख रुपए ठग लिए थे। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को शिकायत की थी।
देहरादून निवासी पीड़ित ने अप्रैल 2025 में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2024 में उसके पास इंश्योरेंस पॉलिसी को लेकर कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को आरबीआई से बताया था। साथ ही उस व्यक्ति ने पीड़ित को अलग-अलग पॉलिसी के बारे में जानकारी और उनमें निवेश करने की सलाह दी। पीड़ित भी आरोपियों की बातों में आ गया और आरोपियों बताए गए प्लेटफार्म पर निवेश करने लगा। आरोप है कि जब पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी और आरोपी पीड़ित से करीब 39 लाख रुपए ठग चुके थे। इसके बाद पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को मामले का शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और उन खातों की जानकारी एकत्र कराई, जिसमें पीड़ित ने रुपए ट्रांसफर किए थे। इसी तरह एसटीएफ ने आरोपियों के खिलाफ सबूत एकत्र किए और इस गिरोह के मास्टरमाइंड आरोपी अंकित शर्मा निवासी फरीदाबाद, हरियाणा और दलीप निवासी फरीदाबाद तक पहुंची, जिन्हें पुलिस ने फरीदाबाद हरियाणा से ही गिरफ्तार किया है।
एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि आरोपी साइबर अपराध के लिए जिस बैंक खातों का प्रयोग करते थे, उसमें कुछ महीने में ही लाखो रुपयों का लेन-देन सामने आया है। जिसके सम्बन्ध में जानकारी के लिए अन्य राज्यों की पुलिस के साथ संपर्क किया जा रहा है।

Parvatanchal