ब्रेकिंग न्यूज: एक और भ्रष्टाचारी फंसा जाल में, रिश्वत लेते हुए पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज:  एक और भ्रष्टाचारी फंसा जाल में, रिश्वत लेते हुए पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। कालसी में विजिलेंस टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नं0 1064 पर शिकायत दर्ज करायी कि उसके चचेरे भाईयों द्वारा मूल निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाईन आवेदन किया गया था, जो ऑनलाईन चेक करने पर निरस्त होना पाया गया। इस सम्बन्ध में पटवारी गुलशन हैदर, तहसील कालसी से फोन से सम्पर्क करने पर उक्त पटवारी द्वारा उन्हें फोटो आई.डी. व 2000/-रुपये लेकर  26.05.2025 को तहसील कार्यालय बुलाया गया। उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 26/05/2025 को पटवारी गुलशन हैदर, तहसील कालसी, जनपद देहरादून को तहसील कालसी के प्राईवेट कमरे से रु. 2000/- रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया गया। निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेषन द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है ।

Parvatanchal