हादसा: देर रात को सड़क की दीवार धंसने से खाई में गिर गया डंपर,चालक की मौके पर ही मौत

हादसा: देर रात को सड़क की दीवार धंसने से खाई में गिर गया डंपर,चालक की  मौके पर ही मौत
Spread the love

टिहरी। देर रात थत्यूड मोटर मार्ग पर बंदरकोट से दो किलोमीटर आगे एक डंपर वाहन खाई में गिर गया। इस दौरान चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने चालक के शव को बाहर निकाला। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, डंपर (संख्या यूके16 सीए 0375) रात करीब 12 बजे सड़क की दीवार बैठने के कारण 50 मीटर खाई में जा गिरा। जहां वाहन चालक रितेश पुत्र रघुदास ग्राम बागी जौनसार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय अन्य वाहन चालकों ने मृतक को वाहन से निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन शव ट्रक के नीचे फंसे होने के कारण सफल नहीं हो सके। रात्रि में 112 के माध्यम से पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही कैंपटी पुलिस, नैनबाग पुलिस व एसडीआरएफ डाकपत्थर व 108 की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद मृतक को टीम ने बाहर निकाला। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।

Parvatanchal