विवाद: यहां बाजार में हो गई दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे

विवाद: यहां बाजार में हो गई दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे
Spread the love

टिहरी। चंबा बाजार में दो गुटों में आपसी विवाद के बाद जमकर लाठी-डंडे चल गए। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान भी किया। उधर, इस लड़ाई-झगड़े का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
चंबा बाजार के वीसी गबर सिंह चौराहे के पास दो पक्षों में किसी बात हो लेकर कहासुनी हो गई। यह विवाद इतना बढ़ा कि बाजार में बीच सड़क पर ही दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाईं। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। इस बीच भीड़ में से ही किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया।
बीच बाजार हो रही इस मारपीट की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची।  बाद में दोनों पक्षों को थाने लाया गया, जिसके बाद पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया। इसके बाद दोनों पक्षों में राजीनामा भी हो गया है।
थानाध्यक्ष लखपत सिंह  ने बताया कि समझाने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझ गया है। दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान भी किया गया।

Parvatanchal