शिकंजा: पति-पत्नी सहित तीन लुटेरे गिरफ्तार, तलाशी में लूटे गए सोने के आभूषण बरामद

शिकंजा: पति-पत्नी सहित तीन लुटेरे गिरफ्तार, तलाशी में लूटे गए सोने के आभूषण बरामद
Spread the love

 

नैनीताल। सोने के आभूषणों की लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने पति-पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से लूटा गया माल बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार को बसंती देवी पत्नी एचडी पाण्डे, निवासी विला प्रियदर्शनी विहार, गैर वैशाली विठौरिया न. एक द्वारा थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया गया था कि कुछ अज्ञात संदिग्ध महिलाओं द्वारा उनकी सोने की चेन तथा अन्य दो व तीन महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी । मामले के खुलासे के लिए आलाधिकारियों द्वारा एसओजी व पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी के अवलोकन से 3 संदिग्ध महिलाओं व एक गाडी न. डीएल 01 जेडसी 9704 प्रकाश में आयी व मिलने वाले सभी सम्भावित स्थानों में तलाश व अन्य पूछताछ के माध्यम से आज गुसाईं पुर तिराहे के पास से 3 संदिग्ध लोगों को चुरायी गयी दो चेन व एक मंगलसूत्र सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कैंचीधाम घूमने आये थे। उनको ऑन लाईन पता चला कि ऊँचापुल बालकनाथ मंदिर पर भागवत हो रही है, जिस पर वे सब बालकनाथ मंदिर ऊँचापुल मुखानी पहुँचे। वहाँ पर भीड़भाड़ का फायदा उठाकर उन्होंने 2 चेन व 1 मंगलसूत्र चुरा लिया और फरार हो गये। वर्तमान में आरोपियों की एक सहयोगी भावना पत्नी चन्द्रकान्त, निवासी कल्याणी, पूर्वी दिल्ली (उम्र 35 वर्ष) फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। आरोपी मयूरी व सुशील कुमार आपस में पति-पत्नी हैं। इससे पूर्व भी दोनों हिमाचल प्रदेश के थाना कालाअम्ब जिला सिरमौर से वर्ष 2022 में सोने के गहने लूटने के मामले में जेल जा चुके हैं।

Parvatanchal