दबंगई: घर लौट रहे युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

दबंगई: घर लौट रहे युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस
Spread the love

 

काशीपुर। घर वापस लौट रहे युवक पर चार लोगों ने धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। लहूलुहान होने पर आरोपी युवक को मृत समझकर फरार हो गए l घायल को सरकारी अस्पताल के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया l मामले में पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार पर केस दर्ज किया है। मोहल्ला कटरामालियान सरजीत सिंह पुत्र सोमपाल ने कोतवाली में तहरीर सौंपी l कहा कि उसका भाई नवीन कुमार 19 मई को रात करीब नौ बजे एलआईसी के पास से कार्य करके घर लौट रहा था। इसी बीच कलश मंडप के पास बंश, दिव्यांश, अमन, रोहन ने भाई नवीन कुमार को रोक लिया और गाली गलौज कर मारपीट की। मारपीट कर दढियाल बस अड्डे पर ले गये। वहां पर आरोपियों के साथ व अन्य व्यक्तियों ने भाई को जान से मारने की नियत से धारदार हथियार, लाठी-डंडे, लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपी भाई को मरा हुआ जान कर मौके से फरार हो गए। अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि उसके सिर में 14 टांके आये हैं तथा शरीर में कई जगह फैक्चर व कान का पर्दा फट गया है। हायर सेंटर रेफर किया है। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Parvatanchal