शर्मनाक: प्रेमजाल में फंसाकर युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर अब कर रहा ब्लैकमेल,मामला दर्ज

शर्मनाक:  प्रेमजाल में फंसाकर युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर अब कर रहा ब्लैकमेल,मामला दर्ज
Spread the love

देहरादून।  देहरादून की युवती ने बिहार के एक युवक पर  प्यार का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है.।आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाया और उसके बाद से लगातार ब्लैक मेल कर रहा है। पीडिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि सफरुद्दीन खान निवासी बिहार की दोस्ती पीड़िता के साथ इंस्टाग्राम में हुई थी। युवक ने पीड़िता को बताया कि वह सऊदी में नौकरी करता है। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी. दोनों स्नैपचैट से वीडियो कॉल पर भी बात करने लगे। आरोपी युवक ने पीड़िता से मिलने का दबाव बनाया और 22 दिसंबर 2024 को वह मिलने के लिए देहरादून आया। उसके बाद युवक पीड़िता को प्रिंस चौक स्थित एक होटल में लेकर गया जहां पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
इसी दौरान युवक ने चुपके से पीड़िता की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो ले लिए। उसके बाद युवक ने पीड़िता को दोबारा न मिलने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 13 फरवरी 2025 को युवक दोबारा से देहरादून पीड़िता से मिलने पहुंचा और कहा कि वह फोटो और वीडियो डिलीट कर देगा। उस दिन भी युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया, लेकिन फोटो, वीडियो डिलीट नहीं किए। जब पीड़िता ने इंस्टाग्राम आईडी बंद कर दी तो आरोपी युवक ने पहले नॉर्मल फोटो और उसके बाद में अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने शुरू कर दिए। नगर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सफरुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। देहरादून पुलिस जल्द ही आरोपी से पूछताछ करेगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Parvatanchal