हादसा: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत, देहरादून जिले का निवासी था मृतक

हादसा: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत, देहरादून जिले का निवासी था मृतक
Spread the love

रुड़की। एक व्यक्ति की बाइक सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने पर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय अमित कुमार निवासी जकजोगीवाला छिद्दरवाला देहरादून सोमवार की सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर की ओर से लौट रहा था। जैसे ही वह मंगलौर हाईवे पर जैन स्तंभ के सामने पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक डिवाइडर से टकराने पर अमित कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अमित कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक की बाइक को भी कोतवाली पहुंचाया। मृतक युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि दुर्घटना के कारणो की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Parvatanchal