सबक: लड़कियों पर किए ‘डर्टी कमेंट’,  भीड़ ने लड़कों की  जमकर धुनाई करने के बाद कर दिया पुलिस के हवाले

सबक: लड़कियों पर किए ‘डर्टी कमेंट’,  भीड़ ने लड़कों की  जमकर धुनाई करने के बाद कर दिया पुलिस के हवाले
Spread the love

श्रीनगर (गढ़वाल)। चार मनचलों को बाजार में घूम रहीं लड़कियों पर डर्टी कमेंट्स पास करना भारी पड़ गया। लड़कों की इस शर्मनाक हरकत के बाद आक्रोशित भीड़ ने लड़कों को ऐसा सबक सिखा दिया कि उन्हें सार्वजनिक रूप से भविष्य में ऐसी गलती न करने की शपथ लेनी पड़ी।
शिकायत पर पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़कों का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, श्रीनगर गढ़वाल में लड़कियों पर आपत्तिजनक कॉमेंट कर रहे युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और लड़कों की जमकर धुनाई करने के बाद आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली श्रीनगर पर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लड़कों द्वारा श्रीनगर के पास चौरास में लड़कियों पर कुछ कमेंट्स किए गए जिससे माहौल खराब होने के साथ ही आपसी सौहार्द बिगड़ने की आशंका है।
बताया कि डर्टी कमेंट्स पास करने के बाद आरोपी लड़के श्रीनगर की तरफ आ रहे हैं। उक्त सूचना पर श्रीनगर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गयी और उक्त प्रकरण को अंजाम देने वाले चारों युवकों को गिरफ्त में ले लिया।
लड़कों की पहचान ईशान, मोहम्मद मोहसिन, आदिल व अरमान के रूप में हुई है। पुलिस ने लड़कियों के साथ अभद्र टिप्पणी कर माहौल बिगड़ने व शान्ति भंग करने के जुर्म में धारा 170/126/135 बीएनएसएसक्षके तहत गिरफ्तार कर लिया। चारों युवकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कारवाही की जा रही है। उक्त युवकों द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांग कर भविष्य में ऐसी गलती न करने की शपथ भी ली गई।

Parvatanchal