जयहिंद: उत्तराखंड का एक और सपूत वीर सैनिक मनदीप सिंह नेगी देश के लिए शहीद
संवाददाता
देहरादून, 08 सितंबर। एक वीर सैनिक के देश के लिए शहादत देने की दुखद खबर आई है। खबर के मुताबिक, उत्तराखंड का एक और बहादुर सपूत अपनी धरती मां के लिए शहीद हो गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिए यह सूचना दी है। उन्होंने लिखा है- ‘पौड़ी गढ़वाल के पाबो ब्लॉक के तहत बुराशी गांव के निवासी मनदीप सिंह नेगी शहीद हो गए हैं। वह गढ़वाल राइफल में तैनात थे। मनदीप सिंह को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है।’ कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज पर शहीद मनदीप को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है- ‘ये खबर सुनकर बेहद आघात पहुंचा। भारत मां के लाडले मनदीप सिंह नेगी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर परिवारजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।’
