शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: गुरुवार, 17 अप्रैल 2025

मेष:
किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। काम को नया रूप देने के लिए रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लें और जीवनशैली को उन्नत करने का प्रयास करते रहें। विवाहित व्यक्तियों के लिए ससुराल पक्ष से मतभेद होने की संभावना है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। स्थान परिवर्तन संबंधी गतिविधियों के कारण तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए पूरा प्रयास करेंगे, जो सफलता दिलाएगा। आपके निर्णय सही साबित होंगे। फाइलें और पेपर वर्क समय पर पूरा कर लें, वरना पेनल्टी का भुगतान करना पड़ सकता है। समय की कमी से पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ अधिक समय नहीं बिता पाएंगे, परंतु घर की व्यवस्था उचित रहेगी। अत्यधिक तला-भुना और मसालेदार भोजन से बचें, नहीं तो पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
वृष:
मनमुताबिक कार्य पूरा होने से उथल-पुथल भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। वित्तीय योजनाओं के सकारात्मक परिणाम आएंगे। युवाओं को उपलब्ध रोजगार के अवसर तुरंत हासिल कर लेने चाहिए। भाई या नजदीकी संबंधी से पारिवारिक मुद्दों पर कहासुनी हो सकती है। अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता लें और शांतिपूर्ण समाधान खोजें। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। नए ऑर्डर से राहत मिलेगी। कर्मचारियों के नकारात्मक रवैये से सावधान रहें। परिवार में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम प्रसंग और दोस्तों के साथ समय न गंवाए। इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक उपाय अपनाएं।
मिथुन:
आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा, जिससे राहत मिलेगी। मीडिया या संपर्कों से मिली जानकारी काम आसान करेगी। महिलाएं घर और काम में तालमेल बनाए रखेंगी। फालतू कामों में समय न लगाएं। अपनी बात कहने में संयम बरतें, वरना किसी की भावनाएं आहत हो सकती हैं। अनावश्यक यात्रा टालें। नए काम में सफलता मिलेगी और महत्वपूर्ण मीटिंग में आमंत्रित किए जा सकते हैं। कर्मचारियों से वाद-विवाद न करें। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। प्रियजन से अचानक मुलाकात खुशी देगी। दिनचर्या और खानपान संतुलित रखें।
कर्क:
यह समय अपनी दिनचर्या तथा कार्य प्रणाली को व्यवस्थित करने का है। घर के रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कार्यों को अभी स्थगित कर रखने में ही भलाई है। राजनैतिक संबंध तथा जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। पैतृक प्रॉपर्टी से संबंधित वाद-विवाद को ज्यादा तूल न दें, इसकी वजह से आपसी संबंधों में खटास आ सकती है। वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह का अनुसरण करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस समय बिजनेस में मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। इस समय नया कार्य करने जैसी योजना बनाने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों के बारे में और अधिक जानकारी हासिल करें। ऑफिस में माहौल अनुकूल बना रहेगा। पारिवारिक व्यवस्था उचित और व्यवस्थित बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी सुखद और मर्यादित रहेंगे। वर्तमान मौसम की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
सिंह:
दूसरों की गलतियों पर ध्यान देने की बजाय अपने कार्यों पर ध्यान दें। ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है, समय का भरपूर सदुपयोग करें। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाएं और उसके बाद क्रियान्वित करें। इससे आपको उचित सफलता मिलेगी। बाहरी गतिविधियों में अधिक समय व्यतीत करने की वजह से आपके अपने व्यक्तिगत काम अटक जाएंगे। कुछ समय बच्चों की समस्याओं को समझने और सुलझाने में भी जरूर लगाएं। व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। पुरानी प्रॉपर्टी के सेल-परचेज संबंधी व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होना संभव है। नौकरीपेशा लोगों के ऑफिस का माहौल खुशनुमा और तनाव मुक्त रहेगा। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। गैस और कब्ज की समस्या से बचने के लिए खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
कन्या:
पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होगा। अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा, जिससे विचारों में सकारात्मकता आएगी। युवाओं को करियर संबंधी किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी कोई भी कार्यवाही ना करें, क्योंकि इसकी वजह से संबंध खराब भी हो सकते हैं। कुछ समय एकांत अथवा किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना आपको सुकून देगा। पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान अवश्य दें। समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। व्यवसाय में कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है, इसलिए सावधान रहें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में भी संभलकर व्यवहार करने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। घर का वातावरण भी सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में समय व्यर्थ ना करें। अचानक ही कोई समस्या आने से तनाव और चिंता रह सकती है। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
तुला:
किसी के मार्गदर्शन में आपका कोई विशेष प्रयोजन हल होने वाला है। कामकाज व परिवार में बेहतरीन तालमेल भी बना रहेगा। बच्चे तथा युवा अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे। कोई संपत्ति संबंधी मामला किसी अधिकारी की मदद से सुलझ जाएगा। वाद-विवाद की कोई भी स्थिति बनने पर खुद को इन समस्याओं से दूर ही रखें तथा व्यर्थ के खर्चों पर लगाम दें, क्योंकि वाहन या घर के देखभाल संबंधी कार्यों में खर्चा बढ़ेगा। अपनी महत्वपूर्ण चीजें अथवा पेपर्स बहुत अधिक संभालकर रखें। कारोबार में आप अपनी योग्यता व प्रतिभा के बल पर कोई उपलब्धि हासिल करने में समर्थ रहेंगे, सिर्फ अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर तनाव बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों के चलते घर में किसी प्रकार की कड़वाहट आ सकती है। एलर्जी अथवा मौसमी बीमारी के संकेत मिल रहे हैं। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से पहले अपनी सुरक्षा रखें।
वृश्चिक:
घर में नवीनीकरण या परिवर्तन संबंधी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। परिवार में प्रॉपर्टी या अन्य किसी मुद्दे को लेकर जो गलतफहमी चल रही थी, आज वह किसी की मध्यस्थता से हल हो सकती है। घर के वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्तियों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी, परंतु अजनबी लोगों से किसी भी प्रकार का व्यवहार या सलाह लेने से परहेज रखें। किसी के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें, इससे संबंध खराब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना नहीं है। अभी कार्य संबंधी कुछ नीतियों में बदलाव लाने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों का कोई महत्वपूर्ण कार्य होने से कंपनी को फायदा होगा, जिसकी वजह से उन्हें पारितोषित भी किया जा सकता है। पति-पत्नी के संबंध सकारात्मक और सहयोगात्मक पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों को मर्यादित रखें। वर्तमान मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखना अति आवश्यक है।
धनु:
आज लाभकारी दिन है। समय हंसी खुशी व्यतीत होगा तथा खुले हाथ से अपने परिवार पर खर्च करेंगे। दूसरों की नजर में आपकी छवि और अधिक सुधरेगी और आपसी संबंधों में भी मजबूती आएगी। संबंधियों के साथ किसी विशेष प्रयोजन पर गहन वार्तालाप होगी। युवा लोग विशेष रूप से ध्यान रखें कि किसी गतिविधि की वजह से समाज में कुछ मान-हानि जैसी स्थिति बन सकती है। पड़ोसियों के साथ संबंध खराब ना करें और ना ही व्यर्थ की गतिविधियों में अपना ध्यान दें। किसी भी तरह का लेनदेन करना इस समय उचित नहीं है। कुछ व्यावसायिक यात्राएं हो सकती हैं और सभी काम सुचारू रूप से निपटने से मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने उच्चाधिकारियों से काम के दबाव की वजह से तनाव रहेगा तथा काम की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से घर में तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। स्त्री वर्ग को अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है, लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
मकर:
ग्रह स्थिति बहुत ही बेहतरीन बनी हुई है। सभी सोचे-समझे काम शांतिपूर्ण तरीके से हल हो जाएंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर भी कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी, परंतु दिल की बजाय दिमाग से काम लें। इससे आप उचित निर्णय ले पाएंगे। भावनाओं में आकर आप कोई निर्णय गलत भी ले सकते हैं। कोई अन्य व्यक्ति इसका गलत फायदा भी उठा सकता है। किसी भी परेशानी में घर के सदस्यों की सलाह लेना उचित रहेगा। आवाजाही से परहेज करें। व्यावसायिक गतिविधियां कुछ मंद रहेंगी। आज अपनी ऊर्जा मार्केटिंग संबंधी कार्यों तथा पेमेंट आदि कलेक्ट करने में लगाएं। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है, परंतु अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर भी अवश्य रखें। पारिवारिक माहौल खुशी भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। गला खराब रह सकता है। खांसी, जुकाम की समस्या भी बढ़ेगी। इस समय सेहत के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहें।
कुंभ:
आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है, परंतु सही समय का सही सदुपयोग करना आपकी क्षमता पर भी निर्भर करता है। महिलाओं के लिए समय विशेष रूप से अनुकूल है। वह अपनी व्यक्तिगत तथा प्रोफेशनल गतिविधियों को सुचारू रूप से निर्वाह करेंगी। आपकी किसी गतिविधि की वजह से समाज में कुछ मानहानि जैसी स्थिति भी बन सकती है। पड़ोसियों के साथ संबंध खराब ना करें और ना ही व्यर्थ की गतिविधियों में अपना ध्यान दें। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन स्थगित ही रखें तो बेहतर है। कार्यस्थल में कुछ दिक्कतें और चुनौतियां रहेंगी। इस समय रिस्क संबंधी किसी भी प्रकार के कार्यों में समय और पैसा व्यर्थ ना करें। नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्य समय पर पूरा ना होने से तनाव रह सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल में जाने का भी प्रोग्राम बनेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना आपको खुशी देगा। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। इस समय जोड़ों अथवा घुटनों का दर्द परेशान करेगा।
मीन:
वरिष्ठ तथा बड़े बुजुर्गों का स्नेह व मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी तथा आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। अपनी व्यस्ततम दिनचर्या के कारण व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ परेशानियां अभी बनी रहेंगी, परंतु इस समय किसी के साथ भी वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़ें। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालना जरूरी है। यह समय मार्केटिंग तथा पेमेंट आदि कलेक्ट करने के लिए बहुत ही अनुकूल है। व्यावसायिक गतिविधियां निर्विघ्न चलती रहेंगी। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे। सरकारी सेवारत लोगों को पद से संबंधित कोई तरक्की मिलने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों का अनुशासन और देखरेख घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। कुछ समय एक्सरसाइज, योगा के लिए भी जरूर निकालें, वरना पैर दर्द और नसों के खिंचाव की समस्या बढ़ सकती है।

