एक घर में हुआ रहस्यमयी ढंग से धमाका,पांच गंभीर,जांच में जुटी पुलिस ने किया घटनास्थल को सील

एक घर में हुआ रहस्यमयी ढंग से धमाका,पांच गंभीर,जांच में जुटी पुलिस ने किया घटनास्थल को सील
Spread the love

हरिद्वार। बुधवार अल सुबह आर्यनगर (गाजीवाली) क्षेत्र के एक मकान में रहस्यमयी ढंग से जोरदार धमाका होने से हड़कंप मच गया।  धमाका इतना शक्तिशाली था कि मकान की दीवारें तक गिर गईं। जिसके कारण अंदर मौजूद पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की पड़ताल की। मौके पर पहंुची पुलिस बलास्ट के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार हरिद्वार के आर्यनगर (गाजीवाली) क्षेत्र में अल सुबह एक मकान में रहस्यमयी ढंग से ब्लास्ट के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आसपास के लोग भी धमाके की आवाज सुनकर घरों से बाहर निकल आए। घायल हुए पांच लोगों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम सबूत जुटाने में लगी हुई है।
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और घटना की जानकारी ली. फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। इसमें हैरान करने वाली   बात यह है कि घर में रखे सिलेंडर सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जिससे सिलेंडर फटने की आशंका कम हो गई है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि ब्लास्ट के कारणों का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Parvatanchal