शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: शनिवार, 05 अप्रैल 2025

मेष:
आज महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिलेंगी। जिम्मेदारियां भी रहेंगी, इसलिए समय भावुकता के बजाय दिमाग से निर्णय लेने का है। निकट संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर व लाभदायक विचार-विमर्श होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। कुछ चुनौतियां रहेंगी लेकिन किसी भी परिस्थिति में समता का भाव रखें। कभी-कभी गुस्सा व चिड़चिड़ापन परिवार की व्यवस्था को खराब कर सकता है। अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाकर रखने के लिए मेडिटेशन करें तथा अच्छी प्रवृत्ति के लोगों के संपर्क में रहें। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। प्रॉपर्टी के कामों में सफलता मिलेगी। बिजनेस आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। सफल रहेंगी। नौकरी में व्यस्तता रहेगी, लेकिन अपने लक्ष्य प्राप्त कर लेने से राहत रहेगी। पति-पत्नी आपसी संबंध मधुर रखें। प्रेम संबंध में अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें। इससे नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नकारात्मक विचार अपने अंदर न उपजने दें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
वृष:
काम ज्यादा रहेगा। खुद को आत्म केंद्रित करके ऊर्जावान बनाएं। इससे समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे। अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से थोड़ा समय सुकून और मौज मस्ती के लिए निकाल लेंगे। मित्रों के साथ मेल मिलाप के अवसर बनेंगे। वार्तालाप करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें, वरना रिश्ते और आपकी छवि दोनों पर ही आंच आ सकती हैं। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। जमीन-जायदाद संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। व्यवसाय में अपना टारगेट पूरा करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। यहां युवा वर्ग अपने करियर से संबंधित नई जानकारियां हासिल करने से अच्छे परिणाम हासिल करेंगे। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को आज कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। घर में कोई अनुष्ठान संबंधी योजना बनेगी। युवा वर्ग विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय अपने मान-सम्मान भी ध्यान जरूर रखें। वर्तमान मौसम और पॉल्यूशन से खुद को बचाएं। खांसी-जुकाम और वायरल बुखार होने की आशंका है। आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा बेहतर होगा।
मिथुन:
आज फोन इंटरनेट के माध्यम से आपका कोई काम आसानी से सफल हो सकता है। संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। पुरानी इच्छा या सपना पूरा हो सकता है। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात खुशी देगी। घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी। सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान बनाए रखें। इससे सकारात्मक लोगों का सानिध्य भी मिलेगा। ग्रह स्थिति ऐसी बनी हुई है कि सब कुछ व्यवस्थित होते हुए भी मन में अकेलापन या उदासी जैसी फीलिंग आ सकती हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में ज्यादा निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। बड़ा सौदा भी आपके हाथ से निकल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। सभी सदस्यों का आपस में समय व्यतीत करना खुशहाली देगा। छोटी-मोटी मौसमी परेशानियां रहेगी। गलत आदतों तथा गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
कर्क:
कुछ समय अपने मन मुताबिक कामों में समय बिताना रोजमर्रा के तनाव से मुक्ति पाने का उत्तम साधन है। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदी-बिक्री की योजना बन रही है तो उस पर गंभीरता से विचार करें। इस समय की गई डील फायदेमंद रहेगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। बेहतर उपाय है बुरे लोगों की संगत से दूर रहें। बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन का सम्मान करें।साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में पारदर्शिता रखना जरूरी है। छोटी सी गलती बहुत गलतफहमियां उत्पन्न करेगी। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह पर अमल करना फायदेमंद साबित होगा। इस समय मार्केटिंग संबंधित गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। रुकी हुई पेमेंट भी हासिल होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादित रखना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आएंगे। जरा सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
सिंह:
समय लाभकारी है। घर के रखरखाव या नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी-खुशी व्यतीत होगा। आपका आदर्शवादी तथा परिपक्व व्यवहार आपकी सामाजिक छवि को और अधिक निखारेगा। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे मतभेद समय रहते सुलझा लें, तो अच्छा है। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। जिसका असर आपके बजट पर भी पड़ेगा। युवा वर्ग कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में स्थितियां पहले की तरह रहेंगी। किसी के साथ साझेदारी संबंधी काम न करें तो उचित रहेगा। नुकसान होने की आशंका है। किसी भी कार्य को करने से पहले उस पर सोच-विचार अवश्य करें। गैरकानूनी कामों से दूर रहें। पारिवारिक सदस्यों के बीच गलतफहमी न होने दें। नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। प्रेम संबंधों से दूर रहें। इंफेक्शन और एलर्जी जैसी समस्या रह सकती है। महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
कन्या:
कोई उपलब्धि मिल सकती है। इस समय ग्रह स्थिति अनुकूल है। इसका उचित सदुपयोग करें। आपका व्यक्तित्व और प्रभावशाली वाणी दूसरों पर उत्तम छाप छोड़ेंगे। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत हो सकती हैं। धैर्य बनाए रखें। दुखद समाचार मिलने से मन में उदासी रहेगी। इस समय सबसे महत्वपूर्ण यह बात ध्यान रखने की जरूरत है, कि जल्दबाजी में किसी भी काम को अंजाम न दें। व्यावसायिक कार्यों में कुछ समस्याएं आएंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात और उसकी सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। कार्यक्षेत्र में किए बदलाव के परिणाम निकट भविष्य में मिलेंगे। इसलिए धैर्य रखें। अपने महत्वपूर्ण कार्यों में जीवन साथी तथा परिवारजनों का सहयोग अवश्य लें। निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी। प्रेम प्रसंगों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज से संबंधित नियमित जांच करवाएं। इलाज के प्रति लापरवाही ना बरतें।
तुला:
उत्तम ग्रह स्थिति रहेगी। सपने और कल्पनाएं साकार करने का समय है। अपने काम व्यवस्थित रूप से करना और समन्वय रखना आपको सफल बनाएगा। युवाओं के भविष्य को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यक्तिगत मामलों को लेकर अव्यवस्था जैसा वातावरण रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के व्यक्तिगत जीवन में चल रही मुश्किलों से आपका मन व्यथित रहेगा। इस समय किसी भी प्रकार के आवाजाही संबंधी कामों को स्थगित रखें। इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं हासिल होगा। व्यवसाय में कुछ चुनौतियां और परेशानियां रहेंगी। कार्यों को व्यवस्थित करने में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। आपकी मेहनत के परिणाम भी बहुत ही उत्तम प्राप्त होंगे। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को आप अपनी सूझबूझ द्वारा हल करने में सक्षम भी रहेंगे। पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमी का निवारण होगा। उन संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। किसी नजदीकी मित्र के साथ मिलने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वर्तमान नकारात्मक वातावरण से सावधान रहना आवश्यक है।
वृश्चिक:
अत्यधिक वर्क लोड रहेगा लेकिन आप एक्टिव होकर लगभग सारे कार्य निपटा लेंगे। आर्थिक गतिविधियों को बेहतर बनाने का यह उत्तम समय है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर प्रयत्नशील रहें, किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग भी आप को मिलेगा। कोई भी आर्थिक परेशानी आने पर शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें। क्रोध और आवेश में आकर परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं। वर्तमान परिस्थितियों में समय के अनुसार खुद में भी बदलाव लाने की जरूरत है। अभी परिस्थितियां ज्यादा पक्ष में नहीं है, इसलिए व्यवसायिक कार्यों में ज्यादा निवेश न करें। इसका असर आपकी आर्थिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। ऑफिस में आपके ऊपर अतिरिक्त कार्यभार भी आ सकता है। कार्यों को समय पर पूरा करना आपके प्रमोशन के लिए सहायक रहेगा। परिवार के साथ मिलकर बैठना और हास-परिहास करना आपको पुनः ऊर्जावान बनाएगा। आप दिनभर की थकान भूल जाएंगे। कोई कार्य न बनने की वजह से डिप्रेशन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी सोच को उत्तम और पॉजिटिव बनाकर रखें।
धनु:
ग्रह स्थिति बहुत सकारात्मक है। अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए भरपूर मेहनत करें। आपको उचित परिणाम मिलने वाले है। अपने कर्म पर विश्वास रखना और आशावादी रहना आपकी तरक्की में और अधिक सहायक रहेगा। अपने आसपास के वातावरण तथा लोगों के साथ धैर्य और संयम रखें। लापरवाही और जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। संबंधों को मधुर रखने में आपका विशेष सहयोग जरूरी है। तनाव जैसी स्थितियों से दूर रहें और परिवार के साथ भी कुछ समय व्यतीत करें। व्यावसायिक गतिविधियों में फिलहाल कोई भी बदलाव लाने की कोशिश न करें। कोई रुकी हुई पेमेंट या उधार दिया पैसा समय पर मिल जाएगा। कारोबारी महिलाओं को घर तथा प्रोफेशन में सामंजस्य बैठाने में दिक्कत रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। कोई भी व्यक्तिगत निर्णय लेते समय जीवनसाथी या परिवार से सलाह-मशविरा अवश्य करें। कुछ समय मनोरंजन व मौज मस्ती में भी व्यतीत होगा। तनाव और थकान जैसी स्थितियों से अपना बचाव करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें।
मकर:
भाग्योदय का समय है। कोई ईश्वरीय शक्ति का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो रहा है। आपकी कार्यकुशलता व क्षमता की सराहना होगी। संबंधियों तथा पड़ोसियों के साथ गेट-टूगेदर करने का अवसर बनेगा। रचनात्मक कार्य में भी समय व्यतीत होगा। समय अनुसार अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव लाना बहुत जरूरी है। भावुकता और उदारता पर विजय हासिल करें। इन आदतों से आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। व्यावसायिक क्षेत्र में बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको मनचाहे परिणाम भी मिलेंगे। राजनीतिक और महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे। नई पार्टियों से व्यवहार करते समय सावधानी रखना आवश्यक है। गलत कामों से दूर रहें। पारिवारिक सदस्यों तथा जीवनसाथी का परिवार की देखभाल के प्रति पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंध में मर्यादित बने रहेंगे। तनाव और थकान की स्थिति को अपने ऊपर हावी न होने दें। प्रकृति के निकट रहना आपको स्फूर्ति प्रदान करेगा।
कुंभ:
घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी-खुशी व्यतीत होगा। आपका आदर्शवादी तथा परिपक्व व्यवहार आपकी सामाजिक छवि को और अधिक निखरेगा। आज आपका कोई असंभव कार्य भी बनने वाला है। समय की कीमत को पहचानें और समय पर अपने कार्य पूरा करने की कोशिश करें। आलस करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। कोई मित्र स्वार्थ की भावना से आपके साथ संबंध खराब कर सकता है, इसलिए किसी पर अधिक विश्वास ना करें। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए उत्तम समय है। साथ ही नए व्यावसायिक एग्रीमेंट होंगे। वर्कर्स की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा व्यक्ति अधिकारियों के साथ विवाद में न पड़ें। वैवाहिक रिश्ते मधुर रहेंगे। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों का रूप ले लेगी। वर्तमान वातावरण से स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखना उचित रहेगा। आयुर्वेद की चीजों का उचित मात्रा में सेवन करें।
मीन:
किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से प्रॉपर्टी या रुका कार्य हल हो सकता है। सोसाइटी के संबंधित किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक रहेगा। जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बच्चे पढ़ाई में फोकस रहेंगे। जल्दबाजी मे लिए निर्णय गलत हो सकते हैं। सोच-विचार करके ही किसी नतीजे पर पहुंचें। अपने सपनों को साकार करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। युवा फालतू गतिविधियों को छोड़कर अपने करियर पर अधिक ध्यान दें। कारोबार मे विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियां पहले की तरह चलती रहेगी। विदेश से संबंधित कारोबार में कोई निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को लेकर बहुत एकाग्रता और मेहनत की जरूरत है। घर में खुशहाली भरा माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी। प्रेम संबंधों में न पड़ें। असंतुलित खानपान की वजह से पेट कुछ खराब रह सकता है। भोजन में सिर्फ मौसमी चीजों को ही शामिल करें।

