शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

आज़ का राशिफल: मंगलवार, 01 अप्रैल 2025
मेष:
आज दिनभर सक्रियता रहेगी। किसी काम में सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा। दिनभर की थकान दूर हो जाएगी। स्टूडेंट्स को कॉम्पिटीशन में जीत मिल सकती है। बच्चों को लेकर चिंता रहेगी। फालतू डर और बेचैनी रहेगी। अपने व्यक्तिगत कार्यों में ध्यान देने में मुश्किल आएगी। किसी से कोई वादा न करें, वरना पूरा करने में समस्या रहेगी। कामकाज में गंभीरता और एकाग्रता रखनी जरूरी है। फायदेमंद ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इनकम टैक्स और सेल्स जैसे कामों को कम्प्लीट रखें। सरकारी नौकरी में काम ज्यादा होने से राहत मिलेगी। पारिवारिक माहौल मधुर रहेगा। मेहमान नवाजी और मौज मस्ती में भी समय बीतेगा। किसी खास मित्र से मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पित्त प्रकृति के लोग मौसम के अनुसार अपना खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित करें।
वृष:
विवाद चल रहा है, तो मुक्ति मिलेगी। आपकी वाकपटुता और व्यवहार कुशलता से अपने आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। किसी तरह की उधारी या लेनदेन से परहेज करें। व्यर्थ की गतिविधियों में बहुत धन संबंधी नुकसान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। परिवार का सहयोग रहेगा। बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। बिजनेस में नई योजनाओं की शुरुआत होगी। कामकाज को लेकर कोई महत्वपूर्ण यात्रा भी हो सकती है। व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक स्थल पर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ले। नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य हासिल करने में बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। घर में व्यवस्थित व अनुशासित माहौल रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी आएगी। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। गिरकर या वाहन से चोट लगने की आशंका है।
मिथुन:
इस समय निवेश जैसे आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और मनचाहे परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी। घर में नजदीकी संबंधों का आगमन होगा तथा आपसी मेल मिलाप से खुशनुमा वातावरण रहेगा। कोई विवाद होने पर उसे बढ़ाने से आपसी बातचीत के माध्यम से सुलझाने की कोशिश करें। युवा वर्ग दोस्तों के बहकावे में आकर अपने लक्ष्य से ना भटके। किसी अनचाहे काम को मजबूरी वश में करना पड़ सकता है। ऐसा करना आपको तनाव देगा। आज व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। कोशिश करके ऑर्डर समय पर पूरा करें। उसकी क्वालिटी भी उत्तम रखें। व्यवसाय के सिलसिले में किसी यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। ऑफिशियल प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय बहुत ही सहज रहना जरूरी है। जीवनसाथी के साथ किसी पारिवारिक समस्या को लेकर कहासुनी होने की आशंका है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां न होने दें। कामकाज की अधिकता की वजह से मानसिक व शारीरिक थकान रहेगी। कुछ समय किसी शांत स्थल पर अथवा मेडिटेशन में जरूर व्यतीत करें।
कर्क:
आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। काम तय समय पर बनते जाएंगे तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी और कुछ बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कोई निर्णय लेना पड़े तो सभी की राय को सर्वसम्मत रखें। निकट संबंधी से विवाद होने की स्थिति बन रही है। अपने स्वभाव में धैर्य और संयम बनाकर रखने से समस्या जल्दी ही सुलझ जाएगी। कारोबारी गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से चलती रहेंगी। स्थान परिवर्तन की संभावना है। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के मामलों में नुकसान हो सकता है, इसलिए इन गतिविधियों को आज स्थगित रखें। सरकारी सेवारत लोगों को पब्लिक प्लेस पर सावधान रहने की जरूरत है। पारिवारिक वातावरण उचित रखने के लिए आपका योगदान जरूरी है। बेहतर होगा परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाएं। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डाल सकता है। गले से संबंधित किसी भी इन्फेक्शन को गंभीरता से लें। लापरवाही बिल्कुल न करें।
सिंह:
कोई कानूनी समस्या चल रही है तो उसका समाधान मिल सकता है। महत्वपूर्ण व्यक्ति या राजनीतिज्ञ के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। युवाओं को अपनी किसी प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम अनुकूल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। दूसरों की सलाह पर अमल करने के बजाय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। कुछ लोग आपके लिए रुकावट भी पैदा कर सकते हैं। इस समय कामकाज तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बैठाना चुनौती रहेगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर होने वाला है। व्यवसाय में बड़ी डील या ऑर्डर मिलने की संभावना है। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी न लें। नौकरी में व्यवस्थित माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी तथा परिवार जनों का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि लाएगा। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं। खांसी-जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव करें। इस समय स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पूर्ण रूप से पालन करना आवश्यक है।
कन्या:
आज ग्रह स्थिति में बेहतरीन परिस्थितियां हैं। किसी काम को लेकर थोड़ी सी सतर्कता रखने से आप कई परेशानियों से बच सकते हैं। आप अपनी मेहनत और योग्यता से निश्चित ही सफलता हासिल करेंगे। किसी योजना पर भी कार्य शुरू होगा। कुछ उहापोह जैसी स्थिति में भी रहेंगे। अपने मान-सम्मान और साख का ध्यान रखें। बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों के प्रयोग करने से परहेज रखें। नजदीकी मित्र अफवाह फैला सकते हैं, इसलिए सचेत रहना जरूरी है। कारोबारी मामलों में आपका निर्णय उचित रहेगा। कोई पेमेंट रुकी हुई है तो जल्दी निकलवाने की कोशिश करें, वरना फंस सकती हैं। व्यावसायिक महिलाएं अपने कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगी। अपने सहयोगियों के साथ किसी बात पर विवाद की स्थिति न बनने दें। इससे आपकी कार्यप्रणाली प्रभावित होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर आपके लिए मुसीबत बन सकते हैं। तनाव और थकान जैसी स्थिति से बचें। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखने के लिए योगा और मेडिटेशन का सहारा अवश्य लें।
तुला:
आज अचानक ऐसी स्थिति बनेगी कि आपके काम अपने आप बनते जाएंगे। मन में दुविधा है तो नजदीकी मित्र से जरूर शेयर करें। निश्चित आपको समाधान मिलेगा। घर के रखरखाव और नवीनीकरण को लेकर शॉपिंग हो सकती है। बहुत काम आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है। किसी काम को शुरू करते समय सोचने-समझने में बहुत समय न लगाएं, वरना हाथ आई उपलब्धि खो सकते हैं। शॉपिंग करते समय बजट का ध्यान रखें। इस समय लाभदायक ग्रह स्थिति है। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। कारोबारी महिलाएं बहुत मुनाफा कमाने वाली हैं। मनोरंजन और सौंदर्य प्रसाधन संबंधी व्यवसाय फायदे में रहेंगे। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। जीवनसाथी और परिवार का भरपूर सहयोग बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामलों से खुद को दूर ही रखें तो अच्छा है। मौसमी परेशानियां जैसे खांसी जुकाम व एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती हैं। रोग निवृत्ति के प्राकृतिक तरीकों पर अधिक भरोसा करें।
वृश्चिक:
परिवार और खास दोस्तों के साथ मनोरंजन संबंधी योजनाएं बनेंगी। मन खुश रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन रही है, तो भाग्य का साथ मिल सकता है। नजदीकी मित्रों और भाइयों के साथ संबंध मधुर रखें, क्योंकि ज्यादा कटुता आने की आशंका लग रही है। आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान देना आवश्यक है। फालतू यात्रा से बचें। इसमें समय नष्ट होगा। व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। अपने कॉन्टैक्ट अधिक मजबूत करें। कॉन्टैक्ट भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। समय पर कोई टारगेट पूरा ना होने से तनाव रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का आपके प्रति भावनात्मक लगाव आपसी संबंधों में और अधिक मजबूती लाएगा। खांसी-जुकाम जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। अपना इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग रखें।
धनु:
ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं का सॉल्यूशन आप खुद निकालने में सफल होंगे। अतीत को भूलकर वर्तमान में जीने की कोशिश करें। व्यस्तता के बावजूद आप अपने मित्रों व रिश्तेदारों के साथ भी संबंध मधुर बनाकर रखेंगे। युवाओं तथा विद्यार्थी अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर लापरवाही ना करें। वाहन से संबंधित कुछ दिक्कत आने से खर्चों की अधिकता रहेगी। घर परिवर्तन को लेकर चल रही गतिविधियों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में योग्यता और मेहनत से उपलब्धि हासिल करेंगे। प्रॉपर्टी के व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील संभव है। सरकारी नौकरीपेशा लोग पब्लिक प्लेस पर विवाद से खुद को दूर रखें। मुश्किल में पड़ सकते हैं। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के सहयोग और मार्गदर्शन से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। अपने लव पार्टनर को कोई उपहार अवश्य दें। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी। महिलाएं तथा बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मकर:
प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की प्लानिंग चल रही है, तो उसके पूरा होने का अनुकूल समय है। संतान को करियर संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। किसी समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। उपलब्धियों का ज्यादा गुणगान करने से बचें। सफलता जल्दी हासिल करने की कामना में अनुचित कार्य पर ध्यान न दें। आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती है। पैसे के लेनदेन को लेकर कोई गलती या नुकसान हो सकता है। संतान की कोई गतिविधि भी आपको चिंता में डाल सकती है। व्यवसाय से संबंधित डील या प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। कागजी कार्यवाही से पहले जांच-पड़ताल कर लें। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी में सहयोगी के साथ दिक्कत हो सकती है। विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। युवाओं के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तनाव और थकान से बचने के लिए आराम करना जरूरी है।
कुंभ:
दिन की शुरुआत में समस्या रहेगी। जल्दी उसका समाधान मिल जाएगा। शुभ सूचना मिलने से आप आत्मविश्वास और आत्म बल महसूस करेंगे। अपने कामों को उचित अंजाम दे पाएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर परिवार के साथ जाने का प्रोग्राम बनेगा। अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें तथा अपनी कार्यशैली व योजनाओं को व्यवस्थित रूप से संपन्न करने का प्रयास करें। क्योंकि किसी की गलत सलाह आपको कंफ्यूज कर सकती है। बच्चों की गतिविधियों व शिक्षा संबंधी तैयारियों के विषय में भी जानकारी लेते रहें। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक कार्यभार रहने की वजह से आपकी व्यस्तता और अधिक बढ़ जाएगी। मेहनत का परिणाम मिलने का समय आ गया है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से मन में खुशी व आत्मविश्वास रहेगा। ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा। जीवनसाथी और परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा। कफ और खांसी की वजह से गले और छाती में दर्द महसूस होगा। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित इलाज लें।
मीन:
पारिवारिक या व्यक्तिगत काम को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आप इसमें सफल होंगे। घर में कोई मांगलिक काम संबंधी योजना बनेगी। नजदीकी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर होगा। फाइनेंस संबंधी रुके कार्य पूरे होंगे। भूमि, वाहन आदि से संबंधित ऋण लेने का प्लान बन सकता है, लेकिन यह आपकी संपत्ति और समृद्धि में वृद्धि का कारण ही बनेगा। इसलिए चिंता न करें। विद्यार्थियों और युवाओं के लिए दिन सामान्य रहेगा। इस समय अपनी मेहनत को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है। आज व्यावसायिक स्थल पर ज्यादा फोकस करना होगा। इस समय बेहतर ऑप्शन मिलते नजर आ रहे हैं जो कि भविष्य में लाभदायक दिन साबित होंगे। ब्यूटी प्रोडक्ट से जुड़े बिजनेस में स्टॉक इकट्ठा करने का अनुकूल समय है। ऑफिस में कर्मचारियों के बीच मनमुटाव रहेगा। परिवार की ओर से शुभ समाचार मिलेगा तथा आपसी तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से बचें। नकारात्मक वातावरण और मौसमी बदलाव से सतर्क रहें। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर भी सकती है।
