कामयाबी:सुकमा में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 16 नक्सलियों के शव बरामद
सुकमा । छत्तीसगढ़ में पुलिस के साथ सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान को लेकर आखिरी लड़ाई लड़नी शुरु की है। इसी कड़ी में सुकमा में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई है। शुक्रवार को सुरक्षाबलों को केरलापाल थाना क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की गु्प्त सूचना मिली थी। .जिसके बाद सीआरपीएफ और डीआरजी की टीम मौके वाली जगह के लिए रवाना हुई.टीम के पहुंचते ही सुबह आठ बजे नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरु हुई। जिसमें फोर्स ने जवाबी कार्रवाई की.इस मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने 16 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। बस्तर आईजी के मुताबिक सुकमा मुठभेड़ में अब तक कुल 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। .पुलिस अधिकारियों से अब तक मिली जानकारी के मुताबिक जिले के गोगुंडा की पहाड़ी में लगातार फायरिंग चल रही है। सुबह से ही लगातार इस इलाके में गोलीबारी हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि फोर्स ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया है। लिहाजा नक्सलियों को बड़ा नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग चल रही है। फायरिंग रुकने के बाद फोर्स इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाएगी।इसके बाद ही नक्सलियों को हुए नुकसान का आकलन हो पाएगा।

