चुनावी रण: यहां नहीं है मोदी मैजिक का सहारा, चिंता में बीजेपी उम्मीदवार

चुनावी रण: यहां नहीं है मोदी मैजिक का सहारा, चिंता में बीजेपी उम्मीदवार
Spread the love

देहरादून। विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान के लिए अब मात्र 2 दिन ही शेष रह गए हैं। चुनाव प्रचार की समय-सीमा खत्म होते ही सभी प्रत्याशियों ने डोर टु डोर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान देहरादून शहर की राजपुर विधानसभा सीट कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व विधायक राजकुमार भी गली-गली में जनसंपर्क करने में जुट गए हैं। चुनावी राजनीति पर नज़र रखने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों के रुझान को देखते हुए यही लग रहा है कि इस बार वह सत्ता परिवर्तन करने के मूड में है। राजपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के वर्तमान विधायक खजान दास व कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार के बीच यूं तो बराबर की टक्कर दिख रही है। लेकिन भाजपा विधायक से लोग काफी नाराज़ भी दिख रहे हैं। उनका कहना है कि पूरे पांच साल बीत जाने के बाद भी विधायक द्वारा कराए गए विकास कार्य कहीं नज़र नहीं आ रहे हैं।स्वयं भाजपा विधायक भी इस दौरान कहीं दिखाई नहीं दिए। ऐसे में
कांग्रेस प्रत्याशी को भाजपा के प्रति लोगों की इस बेरुखी का लाभ मिल सकता है। जहां तक देहरादून जनपद की रायपुर विधानसभा सीट का सवाल है यहां पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट कांग्रेस से चुनावी मैदान में हैं जबकि उनके सामने बीजेपी के वर्तमान विधायक उमेश शर्मा काऊ ताल ठोक रहे हैं। इस बार के चुनाव में सियासी जानकारों को कांग्रेसी बिष्ट के मुकाबले भाजपाई काऊ की स्थिति कमजोर दिख रही है। उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के पक्ष में जो माहौल बनता आया है इस उससे भाजपा नेताओं के माथे पर बल पड़ते दिखाई दे रहे हैैं।

कांग्रेस ने इस बार रायुपर सीट से हीरा सिंह बिष्ट एवं राजपुर सीट से राजकुमार को चुनाव जिताने के लिए पुरजोर प्रयास किए हैं। भाजपा भी प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है लेकिन इस बार मोदी मैजिक न चल पाने से उसकी जीत की उम्मीदें चिंता में बदल गयी हैं। बहरहाल, अगले महीने यानी 10 मार्च को ही जनता के फैसले का खुलासा होगा, तब तक तो सिर्फ कयास ही लगाते जा सकते हैं।

Parvatanchal