ब्रेकिंग न्यूज: फिल्म संगीतकार एआर रहमान की तबीयत बिगड़ी, चेन्नई के अस्पताल में करवाया गया भर्ती

ब्रेकिंग न्यूज: फिल्म संगीतकार एआर रहमान की तबीयत बिगड़ी, चेन्नई के अस्पताल में करवाया गया भर्ती
Spread the love

मुंबई। म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह उन्हें सीने में तेज दर्द उठा, जिसके तुरंत बाद चेन्नई के ग्रीम्स रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उन्हें ले जाया गया। म्यूजिक कंपोजर को सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ईसीजी और इकोकार्डियोग्राम सहित उनकी कई और टेस्ट किए। फिलहाल उनकी हेल्थ अपडेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
सूत्रों के मुताबिक उन्हें एंजियोग्राम से गुजरना पड़ सकता है। ऑस्कर विनर संगीतकार की देखरेख स्पेशल डॉक्टरों की टीम कर रही है। ए.आर. रहमान को इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया है। ए.आर. रहमान हाल ही में जब विदेश से वापस लौटे तो उन्हें गर्दन में काफी दर्द महसूस हो रहा था।

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!