शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: रविवार, 16 मार्च 2025

मेष:
कोई पारिवारिक गलतफहमी दूर होगी। जिससे आपसी संबंधों में मधुरता आ जाएगी। संतान की शिक्षा या करियर संबंधी कोई महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार विमर्श होगा। आपका स्वाभिमान और आत्मविश्वास आपकी उन्नति में सहायक रहेगा। अगर किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ मनमुटाव चल रहा है तो उसे उजागर करने की बजाय आपसी वार्तालाप से दूर करने की कोशिश करें। अगर कोई यात्रा का प्लान है तो अभी स्थगित ही रखें, क्योंकि इस वजह से आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त भी हो सकती है। व्यावसायिक दृष्टि से समय लाभदायक और उन्नतिदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। सहयोगियों और सहकर्मियों के सुझाव पर भी जरूर ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कोई नया कार्यभार आ सकता है, लेकिन उच्च अधिकारियों का सहयोग भी मिलता रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आएगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ खुशनुमा शाम व्यतीत होगी। कामकाज की अधिकता के कारण तनाव और थकान महसूस होगी। कुछ समय हल्के-फुल्के मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी व्यतीत करें।
वृष:
पिछले कई दिनों से चल रही व्यस्तता कम होगी। कुछ समय खुद के लिए भी निकालें। आत्म मनन करने से आपको कई समस्याओं का समाधान मिलेगा, साथ ही मानसिक शांति भी रहेगी। आपको कोई विशेष उपलब्धि हासिल होने वाली है। दृढ़ निश्चय और मेहनत से अपने कार्यों में भरपूर समय दें। वक्त के अनुसार एक्टिव रहना जरूरी है। आलस की वजह से दूसरों पर काम डालने का प्रयास न करें। बेहतर होगा कि महत्वपूर्ण काम स्वयं ही करें। आत्म केंद्रित होना और सिर्फ अपने बारे में सोचना नजदीकी संबंधों में कटुता ला सकता है। कारोबार में चल रही चुनौतियों से आज कुछ राहत मिलेगी और परिस्थितियां बेहतरीन होनी शुरू हो जाएंगी। लेकिन अभी गतिविधियों को और व्यवस्थित करने में बहुत अधिक मेहनत और प्रयास भी करने होंगे। नौकरी पेशा लोगों को अगर बदलाव संबंधी अवसर मिले तो तुरंत ले लेने चाहिए। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। जीवनसाथी और परिवारजनों के सहयोग से घर की व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा तनाव न लें। हर परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाकर रखें।
मिथुन:
आज परिस्थितियां मन मुताबिक रहेंगी, लेकिन समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है। नजदीकी लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा और किसी खास उद्देश्य को पूरा करने की प्रेरणा भी मिलेगी। सिर्फ व्यवस्थित दिनचर्या बनाए रखने के लिए व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहना होगा। अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार लेने से परहेज करें। गुस्से और ईगो की वजह से आपके बनते कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। अपने व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता के कारण अपने रिश्तेदारों और संबंधियों को नजरअंदाज न करें। सामाजिक गतिविधियों में भी उपस्थित रखना जरूरी है। व्यापार में किसी भी तरह का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें, कोई धोखा घड़ी होने की आशंका बन रही है। इस समय अपने काम की क्वालिटी को भी और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। अपने बॉस और उच्चाधिकारियों के बीच आपके निर्णय को प्राथमिकता दी जाएगी। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद का असर परिवार की सुख-शांति पर होगा। लव लाइफ जी रहे लोगों के संबंध में मधुरता रहेगी। वायरल बुखार और बदन दर्द की शिकायत रहेगी। इस समय उचित इलाज और भरपूर आराम लेना जरूरी है।
कर्क:
कुछ अनुभवी और प्रभावशाली लोगों के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी रहेगा। अगर प्रॉपर्टी में निवेश करने या वाहन खरीदने संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो ज्यादा सोच-विचार न करें, समय अनुकूल है। ध्यान रखें कि इन सब कामों के बीच आपका कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा भी रह सकता है। अपने व्यक्तिगत कार्यों को नजरअंदाज न करें। घरेलू खर्चों का संतुलित बजट बनाना भी जरूरी है। वर्ना आर्थिक परेशानी में भी पड़ सकते हैं। कारोबार में विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार होगा। उन्हें क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। पब्लिक डीलिंग और अच्छे मित्रों के साथ अपने संबंधों को और अधिक मजबूत करें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में विशेष रुप से उपलब्धियां हासिल होगी। पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंग में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय उन्हें उचित इलाज की जरूरत है।
सिंह:
आपके बोलचाल के लहजा और कार्य करने की शैली से लोग प्रभावित रहेंगे। आज आपका कोई विशेष काम होने वाला है। दौड़-धूप की अधिकता भी आपके ऊपर हावी नहीं होगी। आर्थिक स्थितियों को और अधिक मजबूत करने के लिए समय अति उत्तम है। नजदीकी संबंधियों अथवा मित्रों के साथ संबंधों में कटुता न आने दें। अकस्मात कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर ही रहेगी, लेकिन इस समय धैर्य बनाए रखना उचित है। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए अपनी कार्य क्षमता और प्रतिभा को साबित करने के लिए बहुत अधिक संघर्ष और परिश्रम की आवश्यकता है। राजनीति से जुड़े किसी व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेगी। परिवार घर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेगा। आपको भी सबकी सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना होगा। अत्यधिक कार्यभार और तनाव की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। बीच-बीच में आराम और उचित खानपान जरूर लें।
कन्या:
आज आपको परिवार संबंधी कोई निर्णय सख्ती से लेना पड़ेगा, लेकिन इसका सकारात्मक परिणाम ही मिलेगा। आपके दिमाग में नई-नई योजनाएं उपजेंगी। जो घर और व्यवसाय दोनों के लिए उचित साबित होगी। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो उसकी वसूली संभव है। बढ़ते खर्चों की वजह से कुछ चिंता की स्थिति बन सकती है, लेकिन जल्दी ही समाधान भी मिलेगा, इसलिए भावनाओं में आकर जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। किसी के साथ वैचारिक मतभेद चल रहे हैं तो उन्हें दूर करने में आपका प्रयास सफल रहेगा। कारोबारी व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे आपकी कार्यप्रणाली में भी गति आएगी। लेकिन पार्टनरशिप करने से पहले सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार अवश्य कर लें। महिलाएं अपने कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगी। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श होंगे। व्यर्थ प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें। असंतुलित खानपान की वजह से पाचन संबंधी समस्या बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
तुला:
पिछले कुछ समय से जिन योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत थे, समय का उचित प्रतिबंधन और अपने प्रयासों से उन्हें क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। धर्म-कर्म संबंधी मामलों में भी आपका रुझान रहेगा। बेवजह की फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। निकट संबंधी ही आपके खिलाफ कोई अफवाह फैला सकता है। इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें। इस दौरान विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई से मन उचट सकता है, जिसका असर आपके परीक्षा परिणाम पर भी पड़ेगा। व्यवसाय में विस्तार करने के लिए कुछ नए विचार और प्रस्ताव सामने आएंगे। मार्केट में आपकी उत्तम छवि के कारण कोई बेहतरीन आर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए व्यावसायिक लोगों के संपर्क में ज्यादा से ज्यादा रहें। लेकिन अपनी कार्यप्रणाली किसी के समक्ष उजागर न करें। घर और व्यवसाय में सामंजस्य बनाकर रखने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। काम की अधिकता की वजह से थकान हावी हो सकती है। वैसे स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, सिर्फ अपने आराम के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें।
वृश्चिक:
अनुकूल समय है, इसका लाभ उठाएं। सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे और आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। मित्रों के साथ मेल-मुलाकात का मौका मिलेगा। इस समय किसी भी तरह का लेनदेन करते समय सावधानी जरूर रखें। गलतफहमी की वजह से नुकसान होने की स्थिति बन रही है। अति आत्मविश्वास की स्थिति से बचें। किसी भी परिस्थिति में समस्याओं से घबराने की बजाए उनका समाधान ढूंढें। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना सहायक रहेगा। फोन अथवा ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से व्यावसायिक व्यवस्था उचित बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम भी मिलेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कुछ समस्याएं बनी रहेंगी। इसलिए अपने कार्य के प्रति फोकस रहें। घर-परिवार में सुखद और प्रेम पूर्ण माहौल रहेगा। लव पार्टनर को कोई उपहार देना संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा। जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि न लें। कोई शारीरिक परेशानी आ सकती है। युवाओं को वाहन चलाते समय बहुत अधिक सजग रहने की जरूरत है।
धनु:
पूर्व में किए गए निवेश अथवा कार्य का शुभ फल मिलने वाला है। नजदीकी मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे और इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। युवाओं को अपने विवेक और साहस से कठिन चुनौतियां को पार करने में कामयाबी मिलेगी। बहुत अधिक व्यस्तता की वजह से कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाने की चुनौती रहेगी। मेहनत भी अधिक बनी रहेगी। युवा दूसरों की बातों में न आकर अपनी काबिलियत और कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। कारोबारी गतिविधियां सुव्यवस्थित बनी रहेंगी, लेकिन राजकीय सेवारत व्यक्तियों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें, आपका नकारात्मक रवैया आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को मेल अथवा फोन के माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए आज कोई उचित रिश्ता आने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। तनाव और थकान हो सकती है। मौसम का भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
मकर:
अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई गतिविधि चल रही है तो आज आपकी कामना पूरी हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन और सलाह का अनुसरण करना आपके लिए हितकारी रहेगा। आर्थिक स्थितियां बेहतर होंगी। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित रहेंगे। पड़ोसियों के साथ कोई झगड़ा या कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न ही करें। युवाओं को राजनैतिक गतिविधियों में गलत प्रवृत्ति के लोगों के साथ दूरी बनाकर रखनी होगी। कारोबारी मामलों में कुछ उथल-पुथल रहेंगी, लेकिन समय अनुसार समस्याओं का समाधान भी मिल जाएगा। अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें, वर्ना किसी वजह से प्रॉपर्टी संबंधी कोई बड़ी डील कैंसिल हो सकती है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य और प्रेम भाव घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए भी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रह सकती है। व्यायाम और योग के लिए भी समय निकालें।
कुंभ:
इस राशि के लिए दिन बहुत ही सुखद व्यतीत होने वाला है, आत्म बल और मेहनत से रुके हुए काम थोड़े से प्रयास से बन जाएंगे और समाज में भी आपका मान-सम्मान बना रहेगा। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय को लेकर चल रही समस्या दूर होने से चैन मिलेगा। व्यर्थ की गतिविधियों में समय व्यतीत करना आपके महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट डाल सकता है। जुआ, सट्टा जैसे रिस्की कामों में बिल्कुल भी निवेश न करें। आपको भारी नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कि किसी का मार्ग दर्शन अवश्य लें। व्यवसाय में उत्तम लाभ की स्थिति बनी हुई है। इस समय महिला वर्ग अपने व्यवसाय के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहेंगी और उचित परिणाम भी हासिल होंगे। पब्लिक रिलेशन और मीडिया संबंधित कार्यों में अधिक ध्यान दें। नौकरी में पब्लिक डीलिंग करते समय लापरवाही न करें। दांपत्य जीवन में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी। बेहतर होगा कि आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने का प्रयास करें। अपनी जीवनशैली को अनुशासित रखना जरूरी है। ब्लड प्रेशर व डायबिटीज जैसी समस्या बढ़ सकती है। मॉर्निंग वॉक करना आपको चुस्त-दुरुस्त रखेगा।
मीन:
समय आपके पक्ष में है। काम आसानी से बनेंगे और किसी नई योजना पर भी काम करने का अवसर मिलेगा। परिवार और फाइनेंस से संबंधित लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय सकारात्मक रहेंगे और पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का निदान होगा। प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करने की जरूरत है। कहीं उधार दिए हुए पैसों का कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है। विपरीत परिस्थिति में तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा, समाधान निकालने का प्रयास करें। व्यवसाय में आपकी उपस्थिति से स्थिति अनुशासित बनी रहेगी, लेकिन किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया कार्यस्थल के वातावरण को प्रभावित कर सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों में सुधार करें। किसी विशेष कार्य को लेकर अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। पति-पत्नी आपसी सहयोग से घर में उचित व्यवस्था बनाकर रखेंगे। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। हालांकि आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान आपको स्वस्थ और सकारात्मक रखेंगे।

