कोविड आज: उत्तराखंंड में कैसा रहा कोरोना संक्रमण का हाल ? पढ़िए, गुरुवार का अपडेट
देहरादून। उत्तराखंड के लिए गुरुवार का दिन भी कोरोना से अछूता नहीं रहा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के कुल 716 नये मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित 2 मरीजों को उपचार के दौरान जान गंवानी पड़ी है। प्रदेश में दैनिक कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 03.14 प्रतिशत पर पहुंच चुका है।
हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना जांच में पाॅजिटिव पाए गए लोगों की जिलेवार संख्या इस प्रकार है-
देहरादून में 202 , हरिद्वार- 87, नैनीताल- 47, उधमसिंहनगर- 38, पौड़ी गढ़वाल- 74, टिहरी गढ़वाल- 26, चंपावत- 13, पिथौरागढ़- 21, अल्मोड़ा- 56, बागेश्वर- 07, चमोली- 88, रुद्रप्रयाग- 14 तथा उत्तरकाशी में 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

