शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: शनिवार, 08 मार्च 2025

मेष:

  दिन की शुरुआत में समस्या रह सकती है, लेकिन जल्दी ही समस्या सुलझ जाएगी। करीबी लोगों के साथ मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। रुका काम भी पूरा होगा। इस समय अटकी हुई पेमेंट आदि मिल जाने से आर्थिक पक्ष मजबूत होता हुआ नजर आ रहा है। अपनी कार्यशैली व योजनाओं को व्यवस्थित रूप से संपन्न करने का प्रयास करें। क्योंकि किसी की गलत सलाह आपको उलझन में डाल सकती है। बच्चों की गतिविधियों व शिक्षा संबंधी तैयारियों के विषय में भी जानकारी लेते रहें। व्यवसाय में अतिरिक्त इनकम के लिए कोई पार्ट टाइम काम शुरू हो सकता है। प्रॉपर्टी डील फाइनल करने में अभी जल्दबाजी न करें। पार्टनरशिप से संबंधित व्यवसाय में कुछ समय से चल रहे तनाव आज दूर होंगे। संबंधों में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा तथा किसी मनोरंजक प्रोग्राम में भी जाने का विचार बनेगा। आपसी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। थकान की वजह से सिर दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी समस्या रहेगी। बदलते मौसम से अपना बचाव रखें।

वृष:
  सुखद दिन बीतेगा। खुद से संबंधित कार्यों को समय पर निपटाने का प्रयास करें। आपका पारिवारिक संबंधी कोई मसला हल होने से आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। किसी निकट संबंधी के आगमन से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए कुछ समय धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। आपकी किसी व्यक्तिगत बात को लेकर परिवार में कोई तनाव हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने स्वभाव के प्रति आत्म चिंतन अवश्य करें। विद्यार्थी अपनी शिक्षा के प्रति लापरवाही ना बरतें। समय अनुकूल है। आपके काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों को करने में आपकी रुचि बढ़ेगी तथा आपको सफलता भी मिलेगी। युवाओं के करियर से संबंधित कोई शुरुआत भी हो सकती हैं। सरकारी सेवारत लोगों को पब्लिक डीलिंग करते समय विशेष ध्यान रखना है। घर में भी कुछ तनातनी की स्थिति रहेगी। आपसी सूझबूझ से परिस्थितियों का हल ढूंढने का प्रयास करें। युवा वर्ग अपनी दोस्ती में गलतफहमियां ना आने दें। ज्यादा तनाव का असर आपके पाचन तथा कार्य प्रणाली पर पड़ सकता है। सकारात्मक बने रहें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें।

मिथुन:
आज दिनभर प्रफुल्लित और ऊर्जा बनी रहेगी तथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी मनोनुकूल तरीके से संपन्न हो जाएगा। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को बखूबी निभाने में कामयाब रहेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई झमेला चल रहा है, तो आज उसका समाधान मिल सकता है। बच्चों की समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। उन्हें डांटने तथा गुस्सा करने से उनके अंदर हीनता की भावना आ सकती हैं। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके अच्छे बुरे पहलू पर विचार अवश्य कर लें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। व्यावसायिक गतिविधियों में निवेश करने से पहले उसकी लाभ-हानि संबंधी उचित जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इस समय बहुत अधिक गंभीरता से सोच-विचार तथा मूल्यांकन करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में अच्छी डील होने की संभावना है, सिर्फ पेपर वगैरा अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। घर की समस्याओं को समय रहते सुलझाने का प्रयास करें, अन्यथा प्रॉब्लम बढ़ सकती है। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील होगी। अपच व भूख ना लगने जैसी परेशानी महसूस होगी। खानपान को बहुत ही संतुलित रखना जरूरी है।

कर्क:
  परिवार के किसी सदस्य को कोई उपलब्धि मिलने से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। कोई कोर्ट केस अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुके हुए काम का फैसला आपके हक में हो सकता है। जिससे आपको चल रहे बहुत अधिक मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। किसी भी परिस्थिति में अति आत्मविश्वास और ईगो की स्थिति से बचें। अपने स्वभाव में सरलता और सौम्यता बनाकर रखें। मित्रों के साथ आज प्रयास करते समय मान-मर्यादा का भी ध्यान रखें। आपकी किसी नकारात्मक बात की वजह से कुछ लोगों के साथ संबंध खराब भी हो सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि सभी काम अपनी निगरानी और देखरेख में ही करवाएं। ऑफिस का माहौल भी कुछ अस्त-व्यस्त सा रहेगा। लेकिन उच्च अधिकारियों के साथ उचित तालमेल रहेगा। मन मुताबिक बदलाव भी हो सकता है। घर का वातावरण उचित व सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों को जल्दी ही विवाह में परिणित होने के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बदलते मौसम और पॉल्यूशन से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।

सिंह:
  काफी समय बाद किसी नजदीकी संबंधी से मुलाकात होने पर बहुत आनंदित और हर्षित महसूस करेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत होगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानसिक सुकून मिलेगा। अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से आपके व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह सकते हैं। इस समय नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। दोबारा अपने लक्ष्य हासिल करने में लग जाए। पेरेंट्स अपने बच्चों का आत्मबल बनाकर रखने में सहयोग करें। व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ मंदी की स्थिति रहेगी। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने का प्रयास करें। पार्टनरशिप के काम में धन संबंधी मामलों को सही तरीके से निपटाते हुए चलना होगा। ऑफिस में किसी पर भी भरोसा ना करके अपनी काबिलियत पर ही विश्वास रखें। घर-परिवार तथा कारोबार के बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा। आपसी संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाएं। एलर्जी की वजह से खांसी-जुकाम, गला खराब जैसी स्थिति रहेगी। जिसकी वजह से बुखार से भी परेशान रहेंगे।

कन्या:
  आज दिन का अधिकतर समय पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यतीत हो जाएगा। कोई रुका हुआ सरकारी मामला किसी अधिकारी की मदद से हल करने की कोशिश करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। विदेश जाने के लिए इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति या किसी संस्था से जुड़े लोग अपने मान सम्मान के प्रति सजग रहे। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों पर न होने दे। बजट बनाकर व्यय करने से आर्थिक समस्या से बच जाएंगे और इससे आपको कोई भी निर्णय लेने में सुविधा होगी। व्यावसायिक गतिविधियां अभी सामान्य बनी रहेंगी। इस समय मुनाफा की ज्यादा उम्मीद नहीं है। फिर भी जरूरतें पूरी होती रहेगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोग आज बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। सरकारी सेवारत लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से तनाव रहेगा। दांपत्य संबंधों में सामंजस्य का कुछ अभाव रहेगा। परंतु आपस में बैठ कर बातचीत से समस्या सुलझ भी जाएगी। प्रेम प्रसंग में मधुरता रहेगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और कमजोरी बनी रहेगी। उचित आहार और आराम दोनों स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।

तुला:
  ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी तथा खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। अचानक ही किसी असंभव कार्य के संभव होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति भरपूर मेहनत करेंगे। घर-परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय स्वजनों से विचार-व्यवहार अवश्य करें। कुछ नजदीकी संबंधों को खराब होने से बचाने के लिए आपको अगर झुकना पड़े, तो शर्मिंदगी ना महसूस करे। युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनी हुई है लेकिन मध्यम गति से। मीडिया, प्रिंटिंग आदि से संबंधित व्यवसाय में कुछ नए एग्रीमेंट मिलेंगे। इस समय दूरदराज इलाके में अपने संपर्क स्थापित करने के लिए हर संभव कोशिश करें। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेगी। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखें, इससे बच्चे अनुशासित रहेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपनी कार्यशैली, दिनचर्या और खान-पान के प्रति विशेष रूप से सजग रहें।

वृश्चिक:
  कुछ रुके हुए व्यक्तिगत मामले आज हल होने की भरपूर संभावना है। अपने रुचि पूर्ण रचनात्मक कार्यों में भी समय व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। तथा कठिन से कठिन कार्य भी आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरे करने की क्षमता रखेंगे। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय व्यतीत न करें। ऑनलाइन गतिविधियों की अधिक से अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है। वर्तमान परिवेश में भी बदलाव आया है। किसी पारिवारिक सदस्य का बर्ताव आपको कुछ विचलित कर सकता है। शांत चित्त होकर हल ढूंढें। व्यावसायिक गतिविधियों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही से नुकसान होने की स्थिति बन सकती है। कुछ नए अनुबंध मिलेंगे तथा आपकी छवि और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। ध्यान रखिए कि कार्यस्थल पर लापरवाही का बड़ा खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। घर का वातावरण खुशनुमा और सामंजस्य बना रहेगा। मित्रों से मेल-मुलाकात होगी। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। पेट खराब और एसिडिटी की समस्या रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना दिक्कतों को बढ़ा सकता है।

धनु:
  आज किसी भी फोन कॉल आदि को नजरअंदाज ना करें, क्योंकि आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है। मित्रों तथा रिश्तेदारों के संपर्क में भी रहे। कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और और बेचैनी से आज राहत मिलेगी। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में रुझान रहेगा। भाग्य की अपेक्षा अपने कर्म पर अधिक विश्वास रखें। किसी पड़ोसी के साथ व्यक्तिगत मामलों को लेकर कहासुनी की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में ध्यान न दें और लक्ष्य पर फोकस करें। व्यवसाय संबंधी कोई भी नया कार्य शुरू करने में कुछ बेचैनी और उहापोह जैसी स्थिति रहेगी। इसलिए पहले उस कार्य के बारे में पूरी तरह जानकारी अवश्य लें। विदेशों से संबंधित व्यवसाय में आज फायदा हो जाएगा। नौकरी के टारगेट हासिल करने में अधिकारी की सलाह लें। जीवनसाथी तथा परिवारजनों को अपनी योजनाओं में जरूर शामिल करें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। प्रेम संबंध में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यवस्थित बने रहे और घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है।

मकर:
  अनुकुल ग्रह स्थिति बनी हुई है। अपनी वाकपटुता और कार्य क्षमता द्वारा किसी भी कार्य को हल करने में सफल रहेंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान पेमेंट आदि कलेक्ट करने में लगाएं, आपको फायदा होगा। किसी समारोह में जाने का भी निमंत्रण मिल सकता है। निवेश संबंधी कोई भी फैसला बहुत सोच-समझ कर लें, वरना नुकसान भी हो सकता है। इस समय अगर वाहन खरीदने की योजना बन रही है तो अभी स्थगित ही रखें। आर्थिक मामले भी पहले की तरह रहेंगे। अनावश्यक खर्चो पर कटौती करें। धैर्य रखें। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। घबराने की बजाय उन्हें व्यवस्थित करने की कोशिश करने से परिस्थितियां नियंत्रण में होती जांएगी। कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ संबंध में किसी प्रकार की भी कटुता न आने दें। ऑफिस में सुकून भरा वातावरण बना रहेगा। घरेलू जीवन में एक के बाद एक परेशानी रहेगी। स्थिति को संभालने का दायित्व भी आपको ही निभाना होगा। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ निराशा ही रह सकती है। मानसिक तनाव की वजह से थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। योगा और मेडिटेशन पर भी अधिक ध्यान दें।

कुंभ:
  आज सही समय पर सही निर्णय लेने से पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। अचानक आपको सहयोग और उचित सलाह भी मिलेगी। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को कोई विशेष सूचना मिल सकती है। मन में नकारात्मकता लाने की बजाय अपने काम करने की प्रणाली में बदलाव लाएं। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह व सहयोग का भी अवश्य अनुसरण करें। आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों में ज्यादा ध्यान दें, आपको उचित सफलता मिलेगी। व्यवसाय में उत्पादन क्षमता में सुधार आना शुरू होगा। आर्थिक स्थितियां बेहतर होंगी। अपनी पुरानी पार्टियों के साथ भी पुनः संपर्क स्थापित करने से फायदा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखें तथा पारिवारिक गतिविधियों में भी अपना योगदान दें। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों तथा मीडिया में अपना समय नष्ट ना करें। व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तथा आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

मीन:
  सकारात्मक रहें। निस्संदेह आपके कार्य बनते जाएंगे। पारिवारिक वाद विवादों को सुलझाने का अनुकूल समय है। किसी मित्र से मन की बात को सांझा करने से कोई मार्गदर्शन ही मिलेगा। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता आएगा। जिससे घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। लेनदेन संबंधी मामलों को लेकर कुछ गलती होने की स्थिति बन रही है, इसलिए लापरवाही बिल्कुल ना करें। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद से बचें, वरना इस वजह से तनाव भी रहेगा और आपके कार्यों में भी बाधाएं आएगी। कारोबारी मामलों मे दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी और आपको अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। अपने कामों में पारदर्शिता रखना जरूरी है। प्रतिद्वंद्वियों के साथ कंपटीशन करने में अपना समय और पैसा ही बर्बाद होगा। पति-पत्नी के बीच मधुरतापूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखने से संबंध मजबूत होंगे। मौसम के प्रभाव की वजह से गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम जैसी समस्या रह सकती हैं। लापरवाही ना करें। आयुर्वेद पर विश्वास रखें।

Parvatanchal