शिकंजा: पुलिस ने नाबालिग युवती को भगा ले जाने वाले आरोपी को बिजनौर से किया गिरफ्तार

शिकंजा: पुलिस ने नाबालिग युवती को भगा ले जाने वाले आरोपी को बिजनौर से किया गिरफ्तार
Spread the love

 

राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। बीते 2 मार्च को धुमाकोट निवासी द्वारा थाना धुमाकोट में बताया कि उनकी नाबालिग बहन घर में बिना बताए अचानक कहीं चली गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा प्रकरण नाबालिग बालिका से संबंधित होने के कारण अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल थानाध्यक्ष धुमाकोट को टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पर थानाध्यक्ष धुमाकोट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिग युवती के फोटोग्राफ के आधार पर आस-पास के लोगों से जुटाई गई जानकारी एवं सीसीटीवी के आधार पर नाबालिग युवती को सांवल्दे पूरब, रामनगर निवासी दीपराज पुत्र मेघराज के कब्जे से देहलावाला ग्रामीण बाजार थाना रेहड़ जनपद बिजनौर यूपी से बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त मामले में दीपराज को बिजनौर से गिरफ्तार करने के साथ ही नाबालिग युवती को भी सकुशल बरामद किया गया। न्यायालय के समक्ष पेश कर वैधानिक कार्यवाही करने के पश्चात अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक हेमराज सिंह पंवार, मुख्य आरक्षी राकेश आजाद, संजीव कुमार, आरक्षी हरीश सीआईयू कोटद्वार शामिल थे।

Parvatanchal