ठगी: एटीएम कार्ड बदलकर उड़ा लिए90 हजार रुपए, पैसे निकालने एटीएम पर गया था पीड़ित

ठगी: एटीएम कार्ड बदलकर उड़ा लिए90 हजार रुपए, पैसे निकालने एटीएम पर गया था पीड़ित
Spread the love

हरिद्वार।  रकम निकालने गए युवक का एटीएम कार्ड बदलकर नब्बे हजार रुपये निकाल लिए। सिडकुल पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। व्हाइट हाऊस रावली महदूद निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 17 फरवरी को महादेवपुरम में एटीएम से रकम निकालने गया था। इसी दौरान तीन युवक एटीएम में पहुंचे। उन्होंने उसे बातचीत में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद उसे इस बात का पता चला। आरोप है कि कुछ ही देर बाद डेंसो चौक के पास बने एक अन्य एटीएम से नब्बे हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे इसका पता चला। इसके बाद उसने अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

Parvatanchal