चुनावी रण: जीत के लिए लगातार जनसंपर्क में जुटे हैं आप उम्मीदवार डॉ नेगी
ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा के चुनावी दंगल में शहर के विकास के साथ जनता तक हर योजनाओं को पहुंचाने का वादा सभी दलों के प्रत्याशी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ राजे सिंंह नेगी भी लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उनके जनसम्पर्क अभियान में महिलाओं की भूमिका उनकी जीत को तय करती नजर आ रही है। उन्होंने गुमानीवाला, मंशा देवी, गुज्जर प्लॉट, नंदू फार्म, सोमेश्वर नगर,गंगा नगर आदि क्षेत्रों में पहुंचकर जनता से समर्थन की अपील की। जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने जहां युवाओं के साथ क्रिकेट खेलकर उन्हें खेल के प्रति उत्साहित किया, वहीं माता-बहनों से संपर्क कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। आप प्रत्याशी डॉ नेेेगी ने जनसंपर्क अभियान के दौरान नुक्कड़ सभाओं में कहा कि वो प्रचार में जहां भी गए हैं, लोगों का शानदार उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपना साठ पार का नारा बदल चुकी है। उन्होंने दावा किया की ऋषिकेश विधानसभा सीट जीतने के साथ आप 45 से ज्यादा सीट लाकर आप सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का काम भी उत्तराखंड के लोगों ने देखा है, इस कारण लोग आप को एक मौका देने के लिए तैयार हैं।

