शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: शनिवार, 22 फरवरी 2025

मेष:

धन प्राप्ति के अवसर बन रहे हैं, सिर्फ उन अवसरों को पहचान कर लाभ उठाने की जरूरत है। समान विचारधारा के लोगों से मेल-मिलाप एक नई ऊर्जा देगा। विपरीत परिस्थितियों में घबराने की बजाय समस्या का हल ढूंढ लेंगे और कामयाब भी रहेंगे। ध्यान रखें वक्त के अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लाना जरूरी है। अगर किसी के साथ कोई प्रॉमिस किया है तो उसे पूरा अवश्य करें। नहीं तो लोगों के बीच आपकी छवि बिगड़ सकती है। युवाओं को जिम्मेदारियां निभाने में दिक्कत रहेगी। कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति जरूर रखें और सभी गतिविधियां भी अपनी देखरेख में करवाएं। कुछ कानूनी और निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग किसी राजनीतिक गतिविधि का शिकार हो सकते हैं। विवाहित जीवन में किसी गलतफहमी की वजह से नोकझोंक हो सकती है। जीवनसाथी को कुछ उपहार देने से संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से राहत मिलेगी। आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे।

वृष:

व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। आपकी तरक्की के लिए कोई द्वार खुल रहा है, सिर्फ अत्यधिक मेहनत की जरूरत है। विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से सुकून और खुशी मिलेगी। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। फिजूल की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने घर और व्यवसाय पर ध्यान दें। किसी भी तरह की उधारी और लेनदेन करते समय लापरवाही की वजह से कोई गलती हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने परीक्षा संबंधी अनुकूल परिणाम ना मिलने से मन कुछ परेशान रहेगा। किसी नए बिजनेस की शुरुआत की प्लानिंग है तो सफलता मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। बेहतरीन ऑर्डर भी मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यवसाय को लेकर की गई कोई यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर समस्या रहेगी। समय रहते इनका निवारण कर लें, अन्यथा परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। युवाओं की दोस्ती और अधिक गहरी होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अपनी दिनचर्या को और विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें।

मिथुन:

अगर आज कोई विशेष निर्णय लेने जा रहे हैं तो पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी हासिल कर लें। इससे आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। किसी सराहनीय कार्य की वजह से समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। युवा वर्ग बहुत समय से अपने करियर को लेकर संघर्षरत थे तो आज तनाव से कुछ राहत मिलेगी। वाद-विवाद से दूर रहें। किसी भी काम में बहुत अधिक सोच-विचार करना व उसमें समय लगाना आपकी कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है। अपनी वस्तुओं की संभाल खुद करें, लापरवाही की वजह से नुकसान होने की आशंका है। कारोबार में कुछ न कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। अपने कार्य को गंभीरता व संजीदगी से अंजाम दें। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी साबित होगा। सहकर्मियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। नौकरी के मामले में लापरवाही करना उचित नहीं है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टूगेदर का प्लान भी बन सकता है। संतुलित आहार के साथ-साथ शारीरिक परिश्रम और व्यायाम जैसी बातों पर भी ध्यान दें। इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग होगी।

कर्क:

आपके साथ कोई ऐसी घटना घटित होगी, जिसके बारे में आपने कभी अनुमान भी नहीं लगाया होगा। आपको किसी ईश्वरीय शक्ति का आभास होगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई निर्णय लेने में वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा और आप समस्या से बच जाएंगे। घर में बच्चों की संगति और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। इस समय किसी गलत रास्ते पर जाने की आशंका बन रही है। ज्यादा अनुशासन बनाकर रखने की बजाय दोस्ताना व्यवहार रखें। किसी भी तरह की उधारी न करें। अपने व्यवसाय से संबंधित सभी निर्णय खुद लेने का प्रयास करें। इससे कार्य प्रणाली में सुधार आएगा और प्रगति के महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों का अपना काम समय पर पूरा न होने से उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती है। घर की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। इससे घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। संबंधों में भी मधुरता रहेगी। ज्यादा काम के दबाव की वजह से पैरों में दर्द और थकान महसूस हो सकती है। आराम और सुविधा का भी ध्यान रखें।

सिंह:

अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए उचित समय है। इसलिए समय का प्रबंधन करें और पूरी शिद्दत से उस पर मेहनत करें। पैतृक संपत्ति संबंधी मामलों को हल करने में किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन मिलेगा और जल्दी ही समाधान भी मिलेगा। अपने व्यक्तिगत कार्य को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना नुकसानदायक रह सकता है। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। इनकी वजह से अपने नजदीकी लोगों के साथ भी संबंध खराब हो सकते हैं। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में समय अनुसार परिवर्तन करने की जरूरत है। कार्यस्थल पर चोरी होने जैसी आशंका बन रही है। सचेत रहें। प्रॉपर्टी के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के हाथ से कोई डील निकल सकती है। ऑफिशियल यात्रा का विचार बन सकता है। व्यस्तता की वजह से अपने परिवार के लिए उचित समय नहीं निकाल पाएंगे, लेकिन परिजनों का सहयोग बना रहेगा। युवाओं की दोस्ती में नजदीकियां बढ़ेगी। खांसी, जुकाम जैसी समस्या रहेगी। ज्यादा पोलूशन और मौसम के बदलाव से अपना बचाव रखना जरूरी है।

कन्या:

आज दिन भर अपने मन मुताबिक कार्यों में समय व्यतीत करेंगे, ऊर्जावान और प्रफुलित महसूस करेंगे। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक समस्या हल हो जाएगी। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिलेगी और परिवार के साथ डिनर का लुत्फ उठाएंगे। कभी-कभी थोड़ा स्वार्थी होना जरूरी है। अपने ऊपर सामर्थ्य से ज्यादा अतिरिक्त कार्यभार न लें। किसी भी नकारात्मक गतिविधि में घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। आपकी कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है। कारोबारी व्यवस्था बनाए रखने में बहुत अधिक मेहनत मशक्कत करनी पड़ेगी। साथ ही बाहरी गतिविधियों को भी नजरअंदाज न करें। हालांकि इसके परिणाम सकारात्मक ही मिलेंगे। ऑफिस में अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे। अपने सहयोगियों से सहायता लेना उचित रहेगा। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा, मित्रों से मेल मुलाकात होगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। इस समय एलर्जी की वजह से गला खराब हो सकता है और खांसी-जुकाम की शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज आपके लिए उचित रहेगा।

तुला:

सुखद ग्रह स्थिति बन रही है। किसी मित्र या सहयोगी से फोन के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जो कि बहुत फायदेमंद भी साबित होगी। कुछ समय मन मुताबिक कार्यों में व्यतीत करके आप प्रफुल्लित और तनावमुक्त महसूस करेंगे। पर्सनल लाइन से संबंधित किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करें। इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर हो सकता है। स्वभाव में सहजता बनाए रखें। क्योंकि कभी-कभी छोटी-छोटी बात पर उखड़ जाने से संबंधों में तनाव आ सकता है।
कार्यक्षेत्र में अचानक कोई नया ऑर्डर या अनुबंध मिलने से अतिरिक्त आय की भी आवक रहेगी। दैनिक कार्य भी सुचारू रूप से चलते रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को अपने मन मुताबिक कोई उपलब्धि हासिल होगी और तरक्की भी मिलेगी। जीवन साथी और परिवार जनों के सहयोग से घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता न करें। योग, व्यायाम नियमित करने से मानसिक स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा।

वृश्चिक:

अपने मन पसंद के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए दिन व्यतीत करें। मेलजोल बढ़ेंगे तथा ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी रुके हुए कार्य आज गति में आएंगे। फाइनेंस संबंधी कोई कार्य भी आज संपन्न हो सकता है। पैतृक संबंधी कार्यों में कुछ व्यवधान आएंगे, इस वजह से वाद-विवाद भी संभव है। किसी भी परेशानी को शांतचित् होकर सुलझाने का प्रयास करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। कोई भी व्यक्तिगत बात लोगों के समक्ष शेयर न करें, क्योंकि इसमें जग हंसाई होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। कारोबार में अत्यधिक कार्यभार रहेगा और व्यवस्था भी बेहतर करनी होगी। जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी पूर्वक अपने कार्यों को अंजाम दें। सरकारी कार्य में कोई परेशानी आने पर वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे और घर में सुखद माहौल होगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यायाम और योगा के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें, वर्ना नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।

धनु:

सामाजिक और समिति संबंधी कार्यों में अपना योगदान देना आपकी पहचान बढ़ाएगा‌। आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का भी दायरा बढ़ेगा। कुछ राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है। व्यक्तिगत मामलों को लेकर चल रहे तनाव का असर आपकी कार्य क्षमता पर होगा और कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी हाथ से निकल सकते हैं। बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। नजदीकी संबंधों से मतभेद न होने दें। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि फोन के माध्यम से कार्य चलते रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में उचित सफलता मिलेगी, लेकिन रिस्क प्रवृत्ति के कामों से दूर रहें और फाइनेंस संबंधित कार्यों में सावधानी रखें। नौकरी में अपना लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेंगे। अपनी बातों को जीवनसाथी के साथ शेयर करें, इससे आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। साथ ही प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। बदलते मौसम की वजह से गले में दर्द और खांसी-जुकाम जैसी स्थिति रह सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें, तुरंत उसका इलाज लें।

मकर:

आज कुछ संभावनाएं सामने आएंगी। अपनी क्षमता और प्रतिभा को पहचानें। इस समय की गई मेहनत से निकट भविष्य में निश्चित परिणाम हासिल होने वाले हैं। परिवार से जुड़े किसी फैसले में अप्रत्याशित सफलता मिलने की स्थिति बन रही है। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। इस समय अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाए रखें। अपने गुस्से पर भी काबू रखें। महिलाओं को पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यावसायिक परिस्थितियां पूर्ववत ही रहेंगी। इस समय किसी नए कार्य की शुरुआत की बजाय वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। निजी संपर्क से कोई फायदेमंद आर्डर मिल सकता है। मार्केट में भी आपकी छवि उत्तम बनी रहेगी। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहें। पति-पत्नी में घर की व्यवस्था को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां और मधुरता बढ़ेगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं तथा किसी भी तरह का रिस्क न लें। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

कुंभ:

अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है, आपके आत्मविश्वास और आत्म बल को और अधिक प्रबल कर रही हैं। सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी तथा संपर्क दायरा भी बढ़ेगा। युवाओं को भविष्य संबंधी कोई निर्णय लेने में किसी खास व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल रखते समय सावधान रहें। वर्ना आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती है और इसका असर आपके सामाजिक और पारिवारिक संबंधों पर भी होगा। घर में रिश्तेदारों के आगमन से कुछ महत्वपूर्ण कार्य स्थगित करने पड़ सकते हैं। कार्य स्थल पर अत्यधिक कार्यभार आपको बुरी तरह थका देगा, परंतु फिर भी आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। अपने संपर्क सूत्रों द्वारा आपको कोई बेहतर आर्डर मिलने की स्थिति बन रही है। नौकरीपेशा व्यक्ति को मन मुताबिक कोई उपलब्धि मिल सकती है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ तनाव उठ सकते हैं। अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। किसी-किसी समय नकारात्मक विचारों के उठने से उदासी और डिप्रेशन जैसी स्थिति बन सकती हैं। योगा और मेडिटेशन करने से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।

मीन:

व्यवसायिक और व्यक्तिगत गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग भी होगी। किसी ऐतिहासिक स्थल पर घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। जिससे आप बहुत अधिक शांति और हल्कापन महसूस करेंगे। आपको घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की तरफ से कीमती उपहार भी मिल सकता है। विवादित स्थिति बनने पर शांति पूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें, वर्ना इसका असर आपके व्यक्तिगत जीवन पर भी पड़ेगा। बच्चों पर ज्यादा अनुशासन लगाना उचित नहीं है, क्योंकि इससे उनका मनोबल और कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। व्यवसाय में कुछ महत्वपूर्ण अनुबंध और ऑर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए प्रयासरत रहें। कोई महत्वपूर्ण कार्य निर्विघ्न पूरा हो जाएगा। परंतु अपने कार्य की रफ्तार बढ़ाने की भी जरूरत है। सरकारी नौकरी में क्लाइंट्स के साथ बहसबाजी में पड़ना नुकसानदायक रहेगा। घर में सकारात्मक वातावरण रहेगा। वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। मित्रों से मेल मुलाकात होगी। वाहन चलाने में बहुत अधिक सावधानी रखें। गिरने या चोट लगने की स्थिति बनी हुई है।

Parvatanchal