शिकंजा: दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार
हरिद्वार। दुष्कर्म के मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपी का पुलिस ने जालंधर पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीते 20 दिसम्बर को एक महिला द्वारा कोतवाली गंगनहर मेें तहरीर देकर बताया गया था कि एक व्यक्ति जिसका नाम राजिन्द्र कुमार पुत्र स्वर्गीय बलवीर चंद सी.टी. निवासी भोरौली जिला नवांशहर द्वारा उसके साथ जबरदस्ती कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच में आरोप सही पाये जाने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात जालंधर पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है।

