शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: सोमवार, 17 फरवरी 2025

मेष:
समय की वैल्यू समझें और व्यवस्थित रहें। आपके काम आसानी से होते जाएंगे। तनाव से भी राहत मिलेगी। भवन निर्माण संबंधी कार्य रुका है, तो उसे दोबारा शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आलस और सुस्ती को हावी न होने दें। समय पर काम न पूरा होने से मूड खराब रह सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कुछ समय अध्यात्म और ध्यान में जरूर लगाएं। व्यवसाय संबंधी ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो फायदेमंद रहेंगे। किसी के साथ डील या लेनदेन करते समय सावधानी रखें। मार्केट में फंसे पैसे का कुछ हिस्सा मिल सकता है। नौकरी में व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों का सामंजस्य घर में सुख-शांति और अनुशासन रखेगा। मित्रों के साथ गेट टुगेदर भी संभव है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की जांच करवाएं। लापरवाही से मुश्किल बढ़ेगी।
वृष:
सितारों का साथ मिलेगा। समय का सदुपयोग करें। रुका काम पूरा करने का समय है। परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आनंद आएगा। युवा अपने टारगेट पूरे करने में कामयाब रहेंगे। मौज मस्ती की बजाय व्यक्तिगत कामों में ध्यान दें। गलतफहमी की वजह से नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। गुस्से के बजाय धैर्य और संयम से परिस्थितियों को संभालें। कारोबार में चल रही परेशानियां दूर होंगी। नौकरी और बिजनेस की योजनाओं पर काम होगा। योजनाओं पर ज्यादा विचार-विमर्श करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। रोजगार के लिए कोशिश कर रहे लोगों की समस्या हल हो सकती है। पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी। जोड़ों में दर्द हो सकता है। बदलते मौसम से खुद को बचाएं। गेस्ट्रिक चीजों से परहेज करें।
मिथुन:
मिले-जुले प्रभाव वाला दिन रहेगा। हर परिस्थिति में सामंजस्य रखेंगे। संबंधी या दोस्त की समस्या के समाधान में मदद से खुशी मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने से रिफ्रेश महसूस करेंगे। खास कामों की उचित रूपरेखा बना लें। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। दूसरों के प्रभाव में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। जोखिम भरे काम बिल्कुल न करें। पैसा फंस सकता है। नया काम शुरू करने से पहले सभी पहलुओं पर सोच-विचार कर लें। बड़े और अनुभवी लोगों की सहमति जरूर लें। कानूनी और निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोग ज्यादा काम से परेशान हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। युवा प्रेम संबंधों को लेकर निष्ठावान रहें। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। जोड़ों का दर्द हो सकता है। गैस और कब्ज से राहत पाने के लिए संतुलित दिनचर्या और खानपान रखें।
कर्क:
आपकी लोकप्रियता और जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में उपस्थिति रखें। घर की व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण काम भी हो सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। जमीनी विवाद चल रहा है, तो उसको सुलझाने के लिए सही समय का इंतजार करें। मित्रों या रिश्तेदारों से गलतफहमी के कारण रिश्ते बिगड़ सकते हैं। मन में उदासी हो सकती है। बिजनेस में काम या प्रोडक्ट क्वालिटी बेहतर बनाकर रखें। बड़ा ऑर्डर हाथ से निकल सकता है। कोई डील कैंसिल हो सकती है। फाइनेंस संबंधी प्लानिंग पर तुरंत काम शुरू करना अच्छा रहेगा। नौकरी में ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। पति-पत्नी आपसी तनाव को समय रहते सुलझाने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिलने से विवाह की योजनाएं बनेंगी। खानपान को लेकर लापरवाही से गैस और पेट संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं। नियमित और संतुलित रहें। आयुर्वेदिक चीजों का भी सेवन करें।
सिंह:
अनुकूल समय है। आपका उदार और सहज स्वभाव ही आपकी सफलता का कारण बनेगा। कोई पारिवारिक मसला भी हल होने से घर का वातावरण सुकून और शांति पूर्ण रहेगा। बच्चे भी अनुशासन में रहेंगे। किसी की मदद करके आपको सुकून मिलेगा। ध्यान रखें कोई सरकारी मामला अधिक उलझ सकता है, इसलिए सावधानी रखना जरूरी है। बाहरी व्यक्ति से मुलाकात करते समय गोपनीय बात उजागर न करें। पड़ोसियों के साथ विवाद हो, तो नजरअंदाज करने में भलाई है। व्यवसाय में बहुत व्यस्तता रहेगी। लेनदेन के मामलों में लापरवाही हो सकती है, इसलिए कोई डिसीजन लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार करें। युवाओं को करियर संबंधी निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। मित्रों और संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर और मनोरंजन में सुखद समय बीतेगा। लव पार्टनर के साथ खुशनुमा संबंध रहेंगे। गुस्से और आवेश पर काबू रखें। ज्यादा तनाव न लें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है।
कन्या:
अपने काम सूझबूझ और धैर्य से करें। लाभदायक नतीजे प्राप्त होंगे। कोई विवाद है, तो आपसी सामंजस्य से निपटारा करने का उचित समय है। घर में रिश्तेदारों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। अपने बजट का मैनेजमेंट रखें। अनावश्यक खर्चों पर कटौती रखें। नकारात्मक स्थिति बनने पर विचलित न हों। किसी खास मित्र से नोकझोंक हो सकती हैं। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा। नौकरी तरक्की की संभावनाएं बन रही हैं। अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। कारोबारी व्यवस्था चलती रहेगी। संगीत, साहित्य, कला से संबंधित कामों में सफलता मिलेगी। कारोबार में ज्यादा निवेश करना आपको आर्थिक समस्या में डाल सकता है। परिवार के साथ मौजमस्ती में खुशनुमा दिन बितेगा। आपकी भावनाओं की कद्र होगी। युवाओं के प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। थकान हावी न होने दें। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
तुला:
ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव होगा। लंबे समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। छुपी हुई प्रतिभाओं को पहचानें और सही दिशा में लगाएं। भाइयों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा। मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है, तो फिलहाल कुछ समय के लिए टालना उचित है। दूसरों को कॉपी करने की बजाय अपनी ही कार्य क्षमता और योग्यता के अनुरूप कार्य करें। नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है, इसलिए सावधान रहें। कारोबार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। अत्यधिक कार्यभार से व्यस्तता रहेगी। कार्य की गुणवत्ता को बेहतर करने की भी जरूरत है। पब्लिक प्लेस पर अधिकारियों के साथ बहस में न पड़ें। पारिवारिक सदस्यों का एक दूसरे के लिए सामंजस्य का भाव रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। लापरवाही न करें।
वृश्चिक:
कुछ खास लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। उत्तम जानकारियां हासिल होंगी। इस समय किसी कार्य को जल्दबाजी की बजाय आराम से करने की कोशिश करें। धार्मिक या आध्यात्मिक जगह पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। कागजी काम करते समय सावधानी रखें। बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा पैसा लगाना ठीक नहीं है। युवाओं को मेहनत का मनचाहा परिणाम न मिलने से उदासी रहेगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण अधिकार मिलने की संभावना है। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। कारोबार रुकावट आएगी। तनाव न लें। अपने कार्य योजना बनाकर करते जाएं। जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। व्यस्ततम दिनचर्या से थोड़ा समय परिवार के लिए निकालना सबको खुशी देगा। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। खांसी-जुकाम और गले संबंधी परेशानी को लापरवाही में न लें। उचित इलाज लें।
धनु:
परिवार से जुड़े कार्य पूरे करने में भरपूर प्रयास रहेगा। काफी हद तक सफलता मिलेगी। किसी संबंधी या दोस्त का सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को बढ़ाएगा। विद्यार्थियों की विदेश जाने से संबंधित समस्या हल हो सकती है। व्यक्तिगत जीवन से जुड़े कार्य में रिस्क न लें। बड़े नुकसान होने की स्थिति है। बुजुर्गों का सम्मान करें। उनकी सलाह और मार्गदर्शन पर चलें। विद्यार्थी पढ़ाई के लिए कोशिश और बढ़ा दें। बिजनेस संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेना आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। आपके निर्णय सर्वोपरि रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी रुके कामों में तेजी आएगी। ऑफिशियल मामलों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। परिवार में आपसी प्यार और तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में व्यक्तिगत कार्यों को लेकर समझौता करना पड़ सकता है। शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। थोड़ा समय एकांत और प्रकृति के साथ बिताना सुकून देगा।
मकर:
समस्या का समाधान मिल सकता है। महत्वपूर्ण योजना पर काम हो सकता है। सफलता मिलेगी। युवाओं का ध्यान व्यक्तित्व और पर्सनैलिटी निखारने पर होगा। इसमें काफी हद तक आपको उपलब्धि मिल सकती है। गलत कामों की तरफ आपका ध्यान जा सकता है। अपनी मनोस्थिति पर काबू रखें। निवेश को फिलहाल टाल दें। महिलाओं पर कामकाज का ज्यादा बोझ रहेगा। बिजनेस की समस्याओं का हल मिलेगा। गतिविधियां बेहतर होंगी। गलत सलाह नुकसानदायक हो सकती है। बेहतर होगा सभी फैसले खुद लें। व्यावसायिक यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में मेहमानों का आनाजाना रहेगी। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां समय रहते दूर कर लें। मौसम के विपरीत खानपान से पेट संबंधी दिक्कतें रह सकती हैं। अपनी आदतों में सुधार करें।
कुंभ:
प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने में आ रही समस्या का समाधान पाने के लिए उचित समय है। खास लोगों का भी सपोर्ट मिलेगा। सावधानी और आत्मविश्वास से अधिकतर काम पूरे हो जाएंगे। किसी भी स्थिति में ज्यादा बहस में न उलझें। गुस्से पर काबू रखें। घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन को बिल्कुल अनदेखा न करें। बैंकिंग के काम आज स्थगित रखें। लापरवाही से पेपर वर्क में गलती कर सकते हैं। कारोबार में कॉम्पिटीशन बढ़ेगा। उसको हल करने में तुरंत किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। स्टाफ और सहयोगी अनुशासित रहेंगे। ऑफिस में आप पर महत्वपूर्ण कार्य आ सकता है। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। घर के किसी सदस्य की शादी के लिए रिश्ता आ सकता है। मनोरंजक प्रोग्राम भी बन सकता है। अपने खानपान, कसरत और दिनचर्या को लेकर लापरवाही न करें। सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
मीन:
ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव होगा। बच्चों से संबंधित समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी। रुका हुआ निजी काम हल हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्य में बड़े बुजुर्गों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दिनचर्या व्यवस्थित रखने से आप समस्याओं से बच सकते हैं। गैर कानूनी काम में न उलझें। विद्यार्थी अपने मनोरंजन के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान दें। किसी को पैसा उधार देने से बचें। फिजूल खर्चे पर काबू रखना जरूरी है। इस समय व्यवसाय में जितनी मेहनत करेंगे, उसी के अनुकूल परिणाम भी मिल जाएंगे। आलस्य बिल्कुल न करें। महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण अधिकार मिल सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से परेशानी बढ़ सकती है। वर्तमान मौसम के कारण नजला-जुकाम जैसी परेशानियां रह सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना उचित रहेगा।

