विरोध: जनविरोधी बताकर महिला समिति ने जलायी बजट की प्रतियां
देहरादून।
जनवादी महिला समिति ने जनविरोधी बजट की प्रतियां जलाकर अपना विरोध व्यक्त किया। उक्त जानकारी समिति की प्रान्तीय महामंत्री दमयंती नेगी ने दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र कि मोदी सरकार ने बजट में आमजन का ध्यान रखने के बजाय बड़े बड़े धनाढ्य परिवारों का ही खयाल रखा है। नेगी ने कहा कि इस पूर्णतः जनविरोधी बजट में आम आदमी, मजदूर, किसान और सीमित आमदनी पर गुजारा करने वाले कामगारों के हितों की अनदेखी की गई है।
