शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: शुक्रवार, 14 फरवरी 2025

मेष:
आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। भावनात्मक रूप से सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। तमाम चीजों को लेकर व्यस्तता रहेगी, लेकिन नतीजे आपके पक्ष में रहेंगे। अपनी सूझबूझ से परिवार की समस्याओं को आसानी से सुलझा देंगे। युवाओं को मनचाहे परिणाम न मिलने से उदासी होगी। गुस्से में अपना आपा ना खोएं। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करना उचित है। सुकून के लिए कुछ समय धार्मिक गतिविधियों में बिताना उचित रहेगा। व्यक्तिगत कारण से बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। मेहनत और समय निकालकर अपने रुके कार्य पूरे करने में समर्थ रहेंगे। लेखन कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों को तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। समय की कमी के कारण परिवार के साथ अच्छा समय नहीं बीता पाएंगे। घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। जीवन साथी का पूरा सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान मौसम से खुद को बचाने के लिए अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।

 

वृष:
प्रॉपर्टी संबंधी समस्या चल रही है, तो आज हल होने की संभावना है। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों के रुचि रहेगी। युवाओं को भविष्य संबंधी योजनाओं पर काम करने में अनुभवी का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जा रहे हैं, तो अपने सामान के देखभाल करें। खर्चों पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। धैर्य रखने के अलावा कोई हल नहीं है। किसी योजना को क्रियान्वित करने के लिए असमंजस की स्थिति बन सकती है। शांति और धैर्य रखें। व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी काम आपकी योग्यता और मेहनत से आसानी से निपट जाएंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले सोच-विचार करें। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। आय की स्थिति कुछ मध्यम रहेगी। पारिवारिक वातावरण में तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपसी बातचीत से परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी जांच जरूर करवाएं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। उचित इलाज लें।

 

मिथुन:
सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सुधार आएगा। मनचाहे परिणाम मिलेंगे। किसी खास व्यक्ति से विवाद होने से मन दुखी रहेगा। छोटी बातों को नजरअंदाज करें। संबंधों में मधुरता रखें। विद्यार्थी पढ़ाई की अपेक्षा फालतू कामों पर ज्यादा ध्यान देंगे। खर्चे ज्यादा होंगे। बिजनेस में नया काम शुरू करने का विचार बनेगा। जल्दी ही इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। सरकारी मामलों में जल्दबाजी न करें। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट हासिल करने मे मेहनत करनी पड़ेगी। विवाहित संबंधों में अच्छा सामंजस्य रहेगा। घर में सकारात्मक माहौल बनेगा। दोस्तों के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। मौसम के बदलते असर से छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। संयमित दिनचर्या रखें। सावधानी से आप स्वस्थ रहेंगे।

ये भी पढ़ें:   शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

 

कर्क:
महत्वपूर्ण काम अच्छे से पूरे हो जाएंगे। बड़ा का निपटाने की प्लानिंग चल रही थी, तो ये इच्छा पूरी हो सकती है। रिश्तेदारों का घर में आगमन और बातचीत से खुशनुमा माहौल बनेगा। सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान होगा। किसी तरह की यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने के बजाए अपने कामों पर ही ध्यान दें, वरना आपके हाथ से कोई लक्ष्य निकल सकता है। अपने नजदीकी दोस्तों से संपर्क बनाएं रखें। गलतफहमियां आ सकती हैं। कारोबारी गतिविधियों में सुधार के लिए कुछ सृजनात्मक विचारों पर काम होगा। कार्यक्षेत्र में नए काम शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। कमीशन या कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों के लिए समय बेहद शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है। घर का माहौल सुखद रहेगा। परिवार के साथ पिकनिक या डिनर पर जाने का मौका मिल सकता है। किसी तरह की एलर्जी होने पर आयुर्वेदिक और देसी इलाज फायदेमंद रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

 

सिंह:
सफलता दायक दिन है। अपनी क्षमताओं का सदुपयोग करें। दोस्त या परिवार की मदद से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। अपनी आर्थिक योजनाओं पर ध्यान दें। आने वाले दिनों में फायदेमंद परिणाम हासिल होंगे। पैतृक संपत्ति का मामला चल रहा है, तो दिक्कत बनी रहेगी। नकारात्मक लोगों से दूर रहें। नकारात्मकता का असर आपके मन पर पड़ सकता है। अनहोनी का डर भी रहेगा। अपना मनोबल बनाकर रखें। कारोबार में बड़ी जिम्मेदारियां बनी रहेंगी। स्टाफ और कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग रहेगा। कोई अटका हुआ काम पूरा करने का रास्ता खुलेगा। नौकरीपेशा लोगों का अधिकारियों के साथ तनाव हो सकता है। घर की व्यवस्था बनाए रखने में सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। लव प्रपोजल रखना चाहते हैं, तो सफलता मिलेगी। कुछ अनिर्णय और तनाव जैसी स्थिति बन सकती है। थोड़ा समय अनुभवी लोगों के साथ बिताएं।

 

कन्या:
महत्वपूर्ण कामों की नींव रखने के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। पैसों का मैनेजमेंट बनाए रखें। इससे आपको फायदा हो सकता है। तनाव से राहत मिलेगी। बहुत काम होने सभी गतिविधियों को व्यवस्थित रखना मुश्किल हो जाएगा। घर की समस्याओं को सुधारने में परिवार का सहयोग जरूर लें। विद्यार्थी नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। पार्टनरशिप संबंधी योजना बना रहे हैं तो उससे जुड़े सभी मामलों पर अच्छी तरह विचार-विमर्श कर लें। व्यावसायिक समस्या को अनुभवी लोगों से शेयर करना उचित रहेगा। समस्या का समाधान मिलेगा। स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखें। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए मौसम के अनुकूल खान-पान रखना जरूरी है।

ये भी पढ़ें:   शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

 

तुला:
मिले-जुले प्रभाव वाला दिन रहेगा, लेकिन अप्रत्याशित सुखद परिणाम भी मिलेंगे। घर की देखरेख या बदलाव संबंधी प्लानिंग है, तो उस पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। मेहनत के उचित परिणाम हासिल करने का समय आ गया है। एक्स्ट्रा कामों में व्यस्तता की वजह से अपने निजी कामों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। परिवार के किसी इंसान के जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। उसे सुलझाने के लिए बहुत शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालना होगा। व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चल रही समस्या दूर होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस समय कोई रिस्क न लें। पुरानी पार्टियों के साथ कॉन्टैक्ट बनाने से फायदा हो सकता है। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। किसी वजह से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। आपको अधिक से अधिक मानसिक आराम करने की जरूरत है। तनाव और चिंता से आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

 

वृश्चिक:
अपने काम को नया रूप देने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। जो फायदेमंद रहेंगी। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे। अपने व्यक्तित्व में भी निखार लाने का संकल्प लेंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद से रुका काम पूरा हो सकता है। किसी तरह की उधारी या भावुकता से बचें। पैसों के लेनदेन को लेकर संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। अनजान लोगों के साथ ज्यादा मेलजोल न बढ़ाएं। थोड़ा समय अंतर्मुखी होकर जरूर बिताएं। व्यवसाय में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। इनकम सोर्स में सुधार होगा। ऑफिशियल फाइलें और कागजी काम समय रहते पूरा कर लें। कोई पेनल्टी लग सकती है। परिवार के कामों में सहयोग करें। इससे घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। लव पार्टनर के साथ डेटिंग का मौका मिलेगा। बिजनेस के तनाव से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। थोड़ा समय अनुभवी लोगों के साथ बीताएं।

 

धनु:
आज कोई इच्छा पूरी होने वाली है। संपत्ति से जुड़ा कोई काम पूरा होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। जिम्मेदारियां अपने ऊपर न लेकर कुछ काम परिवार में बांट लें। इससे आप निजी कामों में बेहतर समय बीता पाएंगे। सुकून और शांति महसूस करेंगे। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रखने में आपका योगदान जरूरी है। तनाव बढ़ सकता है। नकारात्मक बातों में उलझने की बजाए अपने काम पर ध्यान दें। मेहनत और अच्छे कामों से बिजनेस की गतिविधियों में सुधार होगा। प्रभावशाली इंसान की मदद से ऑर्डर मिलने की संभावना है। उधार लेनदेन बिल्कुल न करें। नौकरी में ऑफिशियल यात्रा का ऑर्डर मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से दूरियां आ सकती हैं। घर के सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें।

ये भी पढ़ें:   शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

 

मकर:
आपकी कोशिशें पूरी होंगी और मनचाहे तरीके से सफलता मिलेगी। राजनीतिक और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कॉन्टैक्ट सोर्स फायदेमंद होंगे। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छा समय है। आज प्रैक्टिकल होकर फैसले लें। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक रखें। बहुत गुस्से और जल्दबाजी से आपके बनते कामों रुकावट आ सकती है। आपका खर्चा बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बनाई हुई योजनाओं पर गंभीरता से काम करें। कर्मचारियों से चल रहा विवाद दूर होगा। कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र में तालमेल बैठाने में चुनौतियां आएंगी। ऑफिस के एक्स्ट्रा काम से ओवर टाइम करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में उलझने की बजाय अपने कामों पर ध्यान दें। मौसमी बदलाव से खांसी जुकाम और बुखार से परेशान हो सकते हैं। अपना उचित इलाज लें। आराम करना भी बेहद जरूरी है।

 

कुंभ:
घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। खास फैसला लेने में उनका योगदान रहेगा। बच्चों को पढ़ाई या करियर से संबंधित समस्याओं का समाधान मिलेगा। इस समय की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद होगी। वक्त के साथ एक्टिव रहना जरूरी है। आलस्य के कारण दूसरों पर काम डालने की कोशिश न करें। बेहतर होगा महत्वपूर्ण काम खुद निपटाएं। ज्यादा आत्म केंद्रित होना नजदीकी संबंधों में कड़वाहट ला सकता है। बिजनेस में आपकी कार्यप्रणाली से चल रही परेशानियों में ठहराव आएगा। परिस्थितियों में सुधार होने लगेगा। पार्टनरशिप के लिए कोई प्रपोजल मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव का मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में उलझनें रहेंगी। समस्याओं को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। पेट से संबंधित दिक्कतें रहेंगी। ज्यादा भारी और तला-भूना खाना खाने से बचें।

 

मीन:
घर के सदस्य की उपलब्धि से प्रसन्नता रहेगी। इस समय प्रॉपर्टी संबंधी काम रुका हुआ है, तो उसे पूरा करने के लिए अच्छा समय है। नजदीकी संबंधियों के साथ मेल मिलाप से खुशी मिलेगी। डिनर पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। निवेश न करें। समय आपके पक्ष में नहीं है। विपरीत परिस्थिति में आत्म विश्वास बनाए रखें। परिस्थितियों का सामना करें। विद्यार्थी घर की समस्या के कारण पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पाएंगे। बिजनेस में बदलाव या नए कामों की योजना है, तो उसे स्थगित रखें। रुका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है। ऑफिस में साथियों के मार्गदर्शन पर भी ध्यान दें। इससे आप कोई भी फैसला लेने में सक्षम होंगे। घर परिवार के संबंधों में मधुरता रहेगी। दोस्तों से मुलाकात होने से मानसिक रूप से रिलैक्स महसूस करेंगे। ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और थकान हो सकती है। समय पर उचित आराम भी करें।

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!