स्मरण: पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी की जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

स्मरण: पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी की जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
Spread the love

 

पहाड़ों के समग्र विकास के लिए किए गए उनके कार्यों को किया गया याद

ऋषिकेश। पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी के 90वें जन्म दिवस पर शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। वक्ताओं ने पूर्व मंत्री द्वारा किए गए कार्यों और उनकी सोच के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। शुक्रवार को नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक वार्ड-03 स्थित गंगा साईं गेस्ट में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. नारायण सिंह रावत ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी ने तत्कालीन समय में अपने राजनीतिक जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे, लेकिन उत्तराखंड देव भूमि के प्रति उनका अगाध प्यार एवं लगाव था। उन्होंने ही तत्कालीन समय में पहाड़ों के समग्र विकास को अंगीकृत करते हुए सड़कों, अस्पतालों सहित बिजली, पानी की बेहतरी के लिए कार्य किया। कांग्रेस नेता शिवचन्द्र राय ने कहा कि टिहरी गढ़वाल को पौड़ी गढ़वाल से जोड़ने के लिए जो रामझूला पुल बनाया गया था। उस पुल के निर्माता स्व. चन्द्रमोहन सिंह नेगी ही थे। इस मौके पर कोमल प्रसाद शर्मा, नीतू राय, ज्योति नेगी थापा, सुरेश चन्द्र भट्ट, ममता देवी, हेमंत सिंह, दीनानाथ कुशवाह, दीपक बिष्ट, वेद प्रकाश महतो व राजू आदि उपस्थित रहे।

Parvatanchal