कांग्रेस: अवैध अप्रवासियों के मामले में केंद्र सरकार के रवैए पर जताया रोष, नारेबाजी के साथ फूंका पुतला

कांग्रेस: अवैध अप्रवासियों के मामले में केंद्र सरकार के रवैए पर जताया रोष, नारेबाजी के साथ फूंका पुतला
Spread the love

 

देहरादून। महानगर कांग्रेस ने अमेरिका द्वारा अवैध अप्रवासियों को हथकड़ी लगाकर भारत पहुंचाने के मामले में केंद्र सरकार के ढुलमुल रवैए को लेकर उसके खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि यह केंद्र सरकार की नाकामी है कि अमानवीय तरीके से भारतीयों को घर वापस लाया जा रहा है। कांग्रेसियों ने शुक्रवार को एश्लेहाल चौक पर अमेरिका और केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। कांग्रेस नेताओं ने अवैध अप्रवासियों को वतन वापसी के लिए केंद्र सरकार की ओर से इंतजाम किए जाने थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। भारत के नागरिकों और बच्चों को हथकड़ी और जंजीरों में बांधकर भेजा जा रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि भारत सरकार को तत्काल अपने विमान अमेरिका में भेजने चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी भी की। प्रदर्शन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, सुनील जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, अभिनव थापर, मुकेश सोनकर, ललित बद्री, अजय त्यागी, विनीत प्रसाद भट्ट बंटू, सविता थापा, शुभम चौहान, अर्जुन पासी, प्रवीण भारद्वाज, मनीष गर्ग, अशोक कुमार, सिदार्थ अग्रवाल, सूरज छेत्री, कुसुम पंवार, लता सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Parvatanchal