शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: शुक्रवार, 07 फरवरी 2025

मेष:
ग्रह स्थिति अनुकूल है। आपकी योजनाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी। भविष्य पर अच्छा असर पड़ेगा। आपके विरोधी आपसी समझौते की पहल कर सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम पूरा हो सकता है। स्टूडेंट्स की पढ़ाई में आ रही रुकावटें खत्म हो सकती हैं। महिलाएं मान सम्मान को लेकर सावधान रहें। किसी के बहकावे में आकर गलत फैसला ले सकते हैं। आज कुछ ऐसे खर्चे सामने आ सकते है, जिनसे आपको मुक्ति पाना मुश्किल होगा। परिवार के साथ बैठकर समस्या का समाधान निकालें। बिजनेस में परेशानियां आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न लें। कामकाज में गोपनीयता रखें। कोई नाजायज फायदा उठा सकता है। परिवार के साथ खुशी के पल बिताने से संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग में मधुरता रहेगी। घर के बड़े सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। मौजूदा मौसम में खुद का ध्यान रखें।
वृष:
गुरु और समझदार लोगों के साथ रहने का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण योजना पर काम करने के लिए आपको जानकारी मिलेगी। सोशल मीडिया में एक्टिव रहने से प्रसिद्धि बढ़ेगी। किसी विशेष प्रयोजन को लेकर यात्रा का प्लान बन सकता है। कहीं रुका पैसा कोशिश करने पर वापस मिल सकता है। यात्रा पर जा रहे हैं, तो अपने सामान का पूरा ध्यान रखें। कुछ खर्चों पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा, लेकिन धैर्य रखना होगा। अपनी योजना पर काम करने पर असमंजस की स्थिति रह सकती है। शांति और धैर्य रखें। बिजनेस में मार्केटिंग संबंधी काम आपकी योग्यता और मेहनत से आसानी से निपट जाएंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले सोच-विचार करें। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। इनकम सामान्य रहेगी। परिवार में सुकून और सुख-शांति का माहौल रहेगा। दोस्तों और संबंधियों के साथ मुलाकात का अवसर बनेगा। पीठ दर्द हो सकता है। फिजियोथैरेपी की मदद लें। लापरवाही से समस्या बढ़ेगी।
मिथुन:
कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी राजनैतिक या प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा आपको महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। अपनी योग्यता और मेहनत अपने कामों में लगा दें। निश्चित सफलता मिलेगी। पड़ोसियों या दोस्तों के साथ संबंधों में कड़वाहट न आने दें। बेहतर होगा खुद को अपने काम में व्यस्त रखें। आपकी कोई गतिविधि या योजना सार्वजनिक न होने दें। नुकसान होने की आशंका है। कारोबार पर ध्यान दें। काम की क्वालिटी और अधिक बेहतर बनाएं। जरा सी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप के बिजनेस में सफल रहेंगे। कोई भी निर्णय दिल की बजाय दिमाग से लेना उचित रहेगा। पति-पत्नी के आपसी सहयोग और प्रेम से दांपत्य जीवन सफल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। घर के सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से आप भी प्रभावित होंगे, इसलिए अपना भी ध्यान रखें।
कर्क:
नई योजना पर कार्य करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार जरूर करें। इससे आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपनी सूझबूझ से आप किसी उलझन का समाधान पाने में सक्षम रहेंगे। परिवार से जुड़ा मसला हल होगा। कुछ लोग आपके सरल स्वभाव का नाजायज फायदा उठा सकते हैं। अपनी योजनाओं और कामकाज को सीक्रेट रखें। किसी के साथ विवाद से बचें। इससे आपकी मानसिक शांति और सुकून पर असर पड़ेगा। बिजनेस के कामों के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। मनचाहे ऑर्डर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पार्टनरशिप के बिजनेस में साथियों से विवाद की स्थिति बन रही है। संयमित रहना जरूरी है। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी मामलों को लेकर तनाव हो सकता है। समझदारी से काम लेने से संबंध मधुर हो जाएंगे। प्रेम संबंधों में परिवार की मंजूरी मिलेगी। मौसमी परेशानी हो सकती है। संभलकर रहें। खांसी, जुकाम और एलर्जी होने की आशंका है।
सिंह:
समय अनुकूल है। आपके काम व्यवस्थित तरीके से पूरे हो जाएंगे। दिन की शुरुआत में ही खास काम करने की रणनीति तय करें। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी खरीददारी में परिवार के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। कोई पैतृक संपत्ति संबंधी मामला चल रहा है, तो परेशानी बनी रहेगी। नकारात्मक लोगों से दूर रहें, क्योंकि इसका असर आपके मन पर पड़ सकता है। अनहोनी का डर बना रहेगा। अपना मनोबल बनाकर रखें। बिजनेस के काम चलते रहेंगे। प्रतिकूल परिस्थिति में घबराने की बजाय समाधान खोजने की कोशिश करें। कर्मचारियों का सहयोग रहेगा। मार्केट में आपकी अच्छी छवि बनेगी। किसी प्रकार की पार्टनरशिप डील को फाइनल न करें। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। बड़े बुजुर्गों के सहयोग से घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कोई निर्णय लें। अस्त-व्यस्त दिनचर्या और गड़बड़ खानपान से पेट खराब हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना जरूरी है।
कन्या:
आज आपको अपनी योग्यता दूसरों को बताने का मौका मिलेगा। जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। युवा अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर गंभीर रहें। उचित सफलता मिलेगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बन सकती हैं। किसी के साथ बातचीत करते समय ज्यादा ईगो दिखाना ठीक नहीं है। लेनदेन में पारदर्शिता रखें। निजी कामों में सावधानी रखना जरूरी है। घर के बुजुर्गों की सेवा को अनदेखा न करें। मामा पक्ष से संबंध खराब न होने दें। कारोबार में मेहनत ज्यादा होगी। इसका शुभ फल भी जल्दी ही धन लाभ के रूप में मिलने वाला है। ज्यादातर समय घर से बाहर के काम पूरे करने में बीतेगा। गैरकानूनी काम में ध्यान न दें। किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। पति-पत्नी में घर की व्यवस्था को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपकी सूझबूझ से सब ठीक हो जाएगा। प्रेम संबंधों में समय न गंवाएं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन बदलते मौसम से एलर्जी हो सकती है।
तुला:
सामाजिक कामों में लोगों के साथ मेलजोल रखने से नई जानकारियां मिलेंगी। नई योजना या काम पूरे होने की संभावना है। स्टूडेंट्स को विदेश संबंधी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। ध्यान रखें। सरकारी नियम की अवहेलना करने से मुसीबत हो सकती है। कोई बड़ा निवेश करते समय अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। किसी प्रकार की यात्रा को स्थगित रखें। अपने निजी काम पूरे करने पर ध्यान दें। कारोबार में कामकाज को लेकर व्यस्तता रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामला अटका हुआ है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में आने का संकेत है। युवाओं को नौकरी से संबंधित शुभ सूचना मिल सकती है। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। घर का माहौल सुखद होगा। तालमेल बना रहेगा। नजदीकी संबंधियों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर भी होगा। लापरवाही से गैस और जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है। मौसम के विपरीत दिनचर्या रखने से आपकी समस्या और बढ़ सकती है।
वृश्चिक:
घर के लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। जिससे फाइनेंस संबंधी गतिविधियां बेहतर होंगी। आपको मेहनत के सार्थक नतीजे मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को खास उपलब्धि मिलने की उम्मीद है। अत्यधिक दौड़धूप और व्यस्तता भरी दिनचर्या आपको थका देगी। पड़ोसियों के साथ निजी बात पर विवाद हो सकता है। इसका असर आपसी संबंधों पर पड़ेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन और सलाह को अनदेखा न करें। कोई नया काम शुरू करने या पार्टनरशिप के फैसले लेने से पहले कागजी काम करना जरूरी है। अपने स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें। सरकारी नौकरी में कार्यभार कम होने से राहत मिलेगी। परिवार के साथ शॉपिंग में अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए सम्मान रखने से गहराई आएगी। अत्यधिक थकान और तनाव से सिर दर्द की समस्या बढ़ सकती है। अपनी मनोस्थिति का अवलोकन करते रहें।
धनु:
अपनी मेहनत और काबिलियत पर भरोसा रखें। इससे आप किसी भी समस्या को आसानी से सुलझा लेंगे। घर के रखरखाव और सुधार संबंधी कामों की रूपरेखा बनेगी। घर के बड़े लोगों के सम्मान और सेवा का ध्यान रखेंगे तो उन्हें खुशी मिलेगी। धार्मिक यात्रा का भी प्लान बन सकता है। पैतृक मामलों में विवादित स्थितियां बन सकती हैं। चचेरे भाई-बहनों से संबंध खराब न होने दें। इसका असर परिवार के माहौल को खराब करेगा। बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलने से मन की उथल-पुथल से राहत मिलेगी। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इनकम अच्छी होगी। मार्केटिंग से जुड़े बिजनेस में अच्छे मौके मिलेंगे। ऑफिस में काम कम होने से राहत मिलेगी। लापरवाही से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। घर में सुख और शांति रहेगी। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचें। इमेज खराब हो सकती है। काम ज्यादा होने से थकान और कमजोरी महसूस होगी। आराम के लिए भी समय निकालें।
मकर:
आज किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। युवा अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। संपत्ति या पारिवारिक का विवाद चल रहा है, तो ध्यान रखें कि भाइयों के साथ संबंधों में कड़वाहट न रहें। बच्चों के काम पर भी ध्यान देना जरूरी है। उनके साथ भी जरूर समय बीतााएं। किसी भी निवेश को फिलहाल टाल दें। नौकरी और बिजनेस में आपकी योग्यता और कोशिशों से नया काम शुरू होगा। आपका काम करने का जुनून आपको सफलता देगा। इंश्योरेंस और कमीशन के बिजनेस में सावधानी रखें। ऑफिस में परिस्थिति पहले की तरह ही रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। घर में किसी खास इंसान के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकी बढ़ेगी। मौजूदा मौसम में खुद का ध्यान रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
कुंभ:
नौकरी और बिजनेस में की गई मेहनत के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। मन मुताबिक काम बनने से उथल-पुथल भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। युवाओं को रोजगार संबंधी अवसर मिले तो स्वीकार कर लें। महिलाओं को निजी और प्रोफेशनल गतिविधियों में तालमेल बनाए रखने में समस्या आ सकती हैं। गुस्से और नकारात्मकता पर काबू रखें। भाई या किसी नजदीकी संबंधी से पारिवारिक मुद्दों को लेकर कहासुनी होने की आशंका है। बिजनेस में बहुत काम रहेगा, लेकिन फायदा कम हो पाएगा। अच्छे समय का इंतजार करें। नई योजनाओं में निवेश न करें। सरकारी कामकाज को लेकर अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रखने से रुके कामों में तेजी आएगी। पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर में सुखद और व्यवस्थित वातावरण बनाकर रखेंगे। मनोरंजन के प्रोग्राम बनेंगे। स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। मौसमी बदलाव से होने वाली बीमारियों से खुद को बचाएं।
मीन:
अनुभवी लोगों के सानिध्य और मार्गदर्शन में आपका खास काम पूरा होगा। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन होगा। इनकम का रुका हुआ सोर्स आज शुरू हो सकता है। कामकाज में आज लिए फैसलों का फायदा आने वाले दिनों में मिल सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। दूसरों के मामले में दखल न दें। बेवजह लोग आपके खिलाफ हो जाएंगे। अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। कहीं निवेश करना उचित नहीं होगा। व्यापार में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले उसका बारीकी से मूल्यांकन करना जरूरी है। सीनियर लोगों के साथ संबंध खराब न करें। आज फायदे की ज्यादा उम्मीद न रखें। ऑफिस में अच्छा माहौल रहेगा। व्यवस्थित कार्य प्रणाली रहेगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। माहौल खुशनुमा बनाने के लिए मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएं। किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें। इस समय वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने की आशंका है।

