अभियान: पुलिस ने आठ वाहन सीज करते हुए डीएल भी किए निरस्त, शराब पीकर चला रहे थे गाड़ी

अभियान: पुलिस ने आठ वाहन सीज करते हुए डीएल भी किए निरस्त, शराब पीकर चला रहे थे गाड़ी
Spread the love

 

पौड़ी। जिला पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले आठ चालकों के वाहनों को सीज कर दिया जबकि चालकों के डीएल भी निरस्त कर दिए हैं। जिन वाहनों को सीज किया गया है उनमें छह दोपहिया वाहन भी शामिल है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशों पर थानों ने शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर लोडिंग व रैश ड्राइविंग करने वालों वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए यह कार्रवाई की है। एसएसपी ने बताया कि सभी थानों में चेकिंग अभियान को चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने पर कोटद्वार पुलिस ने 6,लैंसडौंन और पौड़ी पुलिस ने एक-एक वाहन को मौके पर सीज कर दिया। इसके साथ ही एमवीएक्ट में कार्रवाई करते हुए उनके डीएल भी निरस्त कर दिए। कोटद्वार पुलिस ने इसके अलावा ओवर स्पीड व ओवर लोडिंग करने वाले 6 वाहनों के चालन किए। एसएसपी ने बताया कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Parvatanchal