हादसा: 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरा बेकाबू केम्पर वाहन, युवक की मौके पर ही मौत

हादसा: 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरा बेकाबू केम्पर वाहन, युवक की मौके पर ही मौत
Spread the love

उत्तरकाशी। विकास खण्ड मोरी के सांकरी ओसला मोटर मार्ग पर बीती देर शाम को लगभग सवा सात बजे एक केम्पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को सांकरी से ओसला जा रहा केम्पर वाहन तालूका से आगे मरोडी नामे तोक में अनियंत्रित हो गया और करीब 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वृहसतु लाल पुत्र चदरु लाल 30 वर्ष निवासी ओसला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वाहन में चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे। मोरी थाना अध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ में अन्य दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जो उसी समय अपने घर चले गये थे।

Parvatanchal