शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: मंगलवार, 28 जनवरी 2025

मेष:
व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में तालमेल बनाकर रखने से सभी काम व्यवस्थित होते जाएंगे। अपनी किसी योजना को कार्य रूप में परिणत करने का उचित समय है। प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त की भी लाभदायक योजनाएं बनेंगी। किसी भी तरह का लेनदेन करने पहले सोच विचार अवश्य करें नहीं तो कोई आपकी बातों का गलत फायदा उठाएगा। इसलिए ऐसे लोगों से दूर ही रहें। घरेलू खर्चों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। संतान पक्ष की ओर से कोई नकारात्मक बात का पता चलने पर धैर्य से समाधान ढूंढने की कोशिश करें। बिजनेस के काम व्यवस्थित करने के लिए नई टेक्नोलॉजी का सहारा लें। इससे काम की गुणवत्ता बढ़ेगी। समय भी बचेगा। बाहरी गतिविधियों और संपर्क सूत्रों से किसी तरह का व्यापारिक एग्रीमेंट न करें। धोखा हो सकता है। दांपत्य जीवन मधुर और सौहार्दपूर्ण रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम भी बन सकता है। खांसी, जुकाम व गले से संबंधित कोई भी परेशानी होने से लापरवाही ना करें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ और चुस्त रखेंगी।
वृष:
कोई कानूनी काम अटका हुआ है, तो दौड़-भाग के बाद सुलझ सकता है। बड़े और अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। उस पर अमल जरूर करें। घर में मेहमानों के आगमन से खुशी भरा माहौल रहेगा। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजर अंदाज करना काफी हद तक आपको तनाव मुक्त रख सकता है। आय के साथ-साथ खर्चे ज्यादा बढ़ेंगे। अपने बजट को व्यवस्थित रखें। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें। युवा वर्ग मौजमस्ती में पड़कर अपने हाथ में आई हुई उपलब्धि को लापरवाही की वजह से गंवा भी सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में परिवर्तन करने से पहले सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार जरूर कर लें। प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं, तो आपका ये निर्णय लाभदायक रहेगा। सरकारी सेवारत लोग अतिरिक्त कार्य की वजह से परेशान रहेंगे। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में छोटी सी गलतफहमी मनमुटाव का कारण बनेगी। तनावपूर्ण स्थिति से अपने आपको दूर रखें। इसका असर आपकी मानसिक स्थिति और कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
मिथुन:
आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। सभी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अपने ऊपर ना लेकर घर के सदस्यों के साथ भी बांटें। इससे आप स्वयं के लिए भी समय व्यतीत कर पाएंगे और सुकून भी मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में उचित ध्यान देने की वजह से टीचर्स की सराहना मिलेगी। नजदीकी संबंधों में किसी बात को लेकर दरार आ सकती है। बेहतर होगा कि व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़ें। यात्रा का प्लान बनेगा, परंतु इससे कोई लाभ नहीं होगा। इसलिए स्थगित कर दें, तो उत्तम रहेगा। युवाओं को अपने करियर को लेकर बहुत अधिक फोकस रहने की जरूरत है। बिजनेस में काम ज्यादा रहेगा। इस समय फायदा सामान्य होगा, लेकिन जल्दी ही स्थिति में बदलाव की संभावना है। सरकारी नौकरी करने वालों से संबंधित कार्यों को सावधानी से करें, वरना किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। अपने प्रत्येक कार्य में जीवनसाथी की सलाह लेना दोनों के संबंधों को और अधिक मजबूत भी करेगा। थकान और सस्ती हावी रहने से अस्वस्थ महसूस करेंगे। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें, राहत मिलेगी।
कर्क:
आपका सकारात्मक दृष्टिकोण व संतुलित व्यवहार घर तथा बाहरी गतिविधियों में उचित सामंजस्य बनाकर रखेगा तथा अपने कार्यों को संपन्न करने में सक्षम भी होंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। युवा अपने भविष्य के प्रति सजग रहेंगे। सावधान रहने की भी जरूरत है, कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकता है। जिसकी वजह से आपकी मान-हानि भी हो सकती है। किसी सहयोगी के साथ विवादित स्थिति बनने पर सूझबूझ से समाधान निकालें। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही ना करें। व्यवसाय में कोई निर्णय लेने से पहले पारिवारिक सदस्यों के साथ भी सलाह-मशवरा अवश्य करें, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। लेकिन कर्मचारी और स्टाफ की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वालों की पदोन्नति होने की संभावना है। आपकी उपलब्धियों की वजह से परिवार के लोग खुशी महसूस करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है। तनाव वाली परिस्थितियों को अपने ऊपर हावी न होने दें।
सिंह:
घर में नजदीकी लोगों के आगमन से खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। साथ ही आपसी वार्तालाप द्वारा किसी समस्या का समाधान भी मिलेगा। कुछ समय धार्मिक गतिविधियों या शांत वातावरण में व्यतीत करने से मन में सुकून रहेगा और व्यक्तित्व को निखारने का भी मौका मिलेगा। विद्यार्थी और युवा ध्यान रखें, कि आलस और बहुत अधिक सोचने-विचारने से आप की कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसलिए आत्मविश्वास द्वारा तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें। साथ ही अपनी योजनाओं और गतिविधियों के बारे में किसी से चर्चा ना करें। कारोबार में कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन समय रहते समाधान भी मिल जाएगा। किसी नए कार्य अथवा विस्तार संबंधी कोई भी योजना बनाते समय परिवार जनों के साथ विचार-विमर्श करना जरूरी है। नौकरी में आपके सहकर्मी ही आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। घर-परिवार तथा कारोबार के बीच बेहतरीन तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंध उजागर होने से मुश्किल में पड़ सकते हैं। खांसी-जुकाम या बुखार की समस्या रहेगी। परंतु यह मौसमी बदलाव की वजह से ही है। इसलिए अपनी जीवन शैली को सुव्यवस्थित रखें।
कन्या:
इस समय कई तरह की लाभदायक और सुकून भरी परिस्थितियों बन रही हैं। इस उत्तम समय का भरपूर सदुपयोग करें। पिछले समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होने से आप खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करना आपको खुशी देगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल मजबूत रखें। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं, दस्तावेज आदि को संभालकर रखें। किसी प्रकार की चोरी होने या खोने की स्थिति बन रही है। विद्यार्थी मौजमस्ती में पड़कर अपनी पढ़ाई का नुकसान करेंगे। अपनी व्यावसायिक कार्य प्रणाली को सीक्रेट ही रखें, क्योंकि आपके द्वारा किए गए कार्य का श्रेय कोई और ले सकता है। कर्मचारियों के बीच भी कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा इसलिए बेहतर है कि सभी व्यावसायिक गतिविधियों पर नजर रखें और सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाएं। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक रह सकती है। प्रेम संबंधों में भी किसी प्रकार का अलगाव होने की आशंका है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अपनी कार्यशैली व दिनचर्या को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।
तुला:
उत्तम ग्रह स्थिति है। अपने निर्धारित लक्ष्य के लिए की गई मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। आज किसी फोन कॉल अथवा संबंधी के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। परिवार जनों की मेहनत और प्रयासों से कोई पारिवारिक योजना कार्य रूप में परिणित हो सकती है। सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं को इधर-उधर की बातों में समय खराब नहीं करना है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्य जैसे लॉटरी, जुआ-सट्टा आदि जैसे कार्यों में नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। फिजूल के खर्चे रहेंगे। आज किसी से उलझना आपके लिए मान-हानि जैसी स्थिति पैदा कर सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों में और अधिक फोकस रहने की जरूरत है, इससे आपके कार्यक्षेत्र में भी प्रगति होगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखने से सुधार आएगा। ऑफिस में नई कार्यप्रणाली की वजह से आपका कार्य सुगम हो जाएगा। अधिकारियों का भी सहयोग रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधित प्रोग्राम बनेंगे। जिससे सभी सदस्यों के बीच खुशी, उमंग तथा आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी कारण से वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर कमजोरी और सुस्ती रहेंगी। इसलिए काम के बीच आराम लेना भी अति आवश्यक है।
वृश्चिक:
इस राशि के लोगों को आज जल्दबाजी में कोई फैसला लेना पड़ सकता है। लेकिन घबराएं नहीं, आपका फैसला उचित ही रहेगा। आपको अपने आसपास के वातावरण में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात सुखद व सुकूनदायक रहेगी। अत्यधिक जिम्मेदारियां आपको थका सकती हैं, लेकिन अपनी मेहनत और कार्य क्षमता बनाए रखें। युवा वर्ग फालतू के कार्यों में समय नष्ट करके अपने करियर के साथ खिलवाड़ ना करें। माता-पिता अथवा उनके समान किसी भी व्यक्ति से वाद-विवाद में पड़ना आपको मान-हानि देगा। कारोबारी मामलों में अपने निर्णय ही सर्वोपरि रखें, दूसरों की बातों में आकर नुकसान ही होगा। बीमा और इनकम टैक्स के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज बेहतरीन लाभ मिलने वाला है। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने की कोशिश करें, किसी प्रकार की इंक्वायरी हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप ना करें तथा सामंजस्य बनाए रखें। प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर नाराजगी रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। लापरवाही ना करके वर्तमान नियमों का अनुसरण करना अति आवश्यक है।
धनु:
व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। घर की मरम्मत अथवा सुधार करते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी उपयोग करें। किसी खास व्यक्ति के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, परंतु आप अपने आत्म विश्वास और योग्यता द्वारा संबंधों को पुनः मधुर बना लेंगे। सहकर्मियों तथा पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे रखें, क्योंकि अकारण ही किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। लेनदेन के मामलों में समझदारी से काम लें, वरना इसकी वजह से आपका बजट गड़बड़ा जाएगा। यात्रा करते समय अपने सामान का ध्यान रखें। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। विशेष रूप से व्यावसायिक महिलाओं के लिए समय अनुकूल है, परंतु अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष अधिक शेयर ना करें। विदेश संबंधी व्यवसाय में भी शुभ अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में सहज तरीके से कार्य संपन्न होते जाएंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। ध्यान रखें, विवाहेत्तर संबंधों में रुचि लेना आपकी मान-हानि करवा सकता है। अच्छी सेहत के लिए अपने खान-पान और दिनचर्या से किसी भी तरह का समझौता ना करें। अत्याधिक तनाव और मेहनत की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या बढ़ सकती है।
मकर:
आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। अगर घर में कोई सुधार संबंधी योजना बन रही है, तो वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना आपके लिए लाभदायक तथा सौभाग्यशाली रहेगा। संबंधों के बीच चल रही गलतफहमी को दूर करने का उत्तम समय है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना जरूरी है, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। जमीन-जायदाद अथवा वाहन को लेकर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। बेहतर होगा कि इससे संबंधी कोई भी निर्णय लेते समय किसी पारिवारिक सदस्य से जरूर सलाह-मशवरा कर लें। व्यवसाय संबंधी सभी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। रियल एस्टेट से जुड़े व्यवसाय में कोई अच्छी डील हो सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई उपलब्धि मिलने के योग बने हुए हैं। इसलिए अपने उच्चाधिकारियों से संबंधों को मजबूत रखें। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर में भी व्यवस्थित तथा अनुशासित वातावरण बना रहेगा। शाम को कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बन सकता है। कब्जियत व गैस की समस्या होने से पेट में दर्द आदि रह सकता है। देसी चीजों का अधिक सेवन करें।
कुंभ:
आज हो सकता है कि किसी नए कार्य को शुरू करने में व्यवधान आए, परंतु डटकर मेहनत करें। अंतत जीत आपकी निश्चित है। परिवार की सुख-शांति आपके लिए प्राथमिकता रहेगी। बच्चों की पढ़ाई और भविष्य संबंधी योजनाओं को बनाने में भी किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। वाहन अथवा किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ आवश्यक खर्चे रहेंगे। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। निवेश करने से पूर्व किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। इससे आप मुश्किलों से बच जाएंगे। व्यवसाय की नई योजना पर काम करने का प्लान है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से भी सलाह-मशवरा अवश्य करें। फिलहाल व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। धन लाभ के रास्ते तो बनेंगे, लेकिन धीमी गति से। ऑफिस में आपको अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी तथा जीवन साथी का घर में पूरा सहयोग रहेगा। लव पार्टनर्स को बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा। एलर्जी तथा मौसम जनित परेशानियां रहेंगी। सेहत संबंधी किसी भी तरह की अनदेखी न करें।
मीन:
स्वास्थ्य में सुधार आने से आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। पूरे आत्म विश्वास के साथ अपने कामों पर ध्यान देना शुरू कर देंगे। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार मिलने से भी मन में प्रफुल्लता रहेगी। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग नकारात्मक गतिविधियों और संगति से दूरी बनाकर रखें। अपने दूसरे के कार्यों में व्यस्त रहने के कारण खुद के महत्वपूर्ण कार्य नजरअंदाज हो सकते हैं। इसलिए समय का उचित मैनेजमेंट करना भी जरूरी है। आज कामकाज को लेकर मेहनत और संघर्ष करना पड़ सकता है। ध्यान रखें कि गुस्से और उत्तेजना के कारण कई बार काम बनता बनता रुक जाएगा। कोई व्यापारिक सूचनाएं लीक हो सकती हैं, इस बात का ध्यान रखें। व्यवसाय की व्यस्तता के कारण दांपत्य संबंधों में लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं। किसी भी प्रकार का दुर्व्यसन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखें।

