शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: शनिवार, 25 जनवरी 2025

मेष:
काम पेंडिंग है तो आज उसे पूरा करने के लिए बेहतरीन समय है। आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए नई उपलब्धियों का निर्माण कर रही है। इसलिए बेकार के कामों में समय खराब करने के बजाए अपने कामों पर ध्यान दें। युवाओं में कुछ और बेहतर सीखने व करने की दृढ़ इच्छा शक्ति भी जागृत होगी। पब्लिक प्लेस पर किसी भी वाद-विवाद में खुद को शामिल न करें, क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपसी संबंधों तथा आपकी मानसिक शांति पर भी पड़ेगा। युवा मौज मस्ती में समय व्यर्थ ना करें। वरना आपकी व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह सकते हैं। आर्थिक कशमकश रह सकती हैं। व्यवसाय में चुनौतियां आएंगी। साथ उनके हल भी मिलते जाएंगे। महिलाओं से संबंधित व्यवसाय लाभ की स्थिति में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण अधिकार मिलेंगे। उसे लेकर अत्यधिक व्यस्तता भी बनी रहेगी। परिवार में सभी के साथ स्नेह और सहयोग बना रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहें। किसी प्रकार के इन्फेक्शन संबंधी दिक्कत हो सकती हैं।
वृष:
सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में अपना वर्चस्व दिखाने का यह उत्तम समय है। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने या किसी निवेश की योजना बन रही है, तो समय अनुकूल है। तुरंत फैसले लें। संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से भी मन प्रसन्न रहेगा। अपने व्यवहार में स्थिरता और धैर्य बनाए रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के सलाह मार्गदर्शन की अवहेलना करने से नुकसान हो सकता है। घर में अचानक ही कुछ रिश्तेदारों के आने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाएगी। खर्चो की भी अधिकता रहेगी, इस पर कटौती भी संभव नहीं है। नए व्यवसायिक संबंध स्थापित होंगे, जो कि लाभदायक रहेंगे। प्रोडक्शन के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान दें, साथ ही विस्तार की योजनाओं पर गंभीरता से काम लें। नौकरी में अपना लक्ष्य सरलता से हासिल कर लेंगे। उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन रहेगा। जीवनसाथी तथा परिवारजनों की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। प्रेम प्रसंग के मामले में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। जोड़ों के दर्द, एसिडिटी जैसी समस्या परेशान करेगी। अपने खान-पान और दवाइयों का विशेष ध्यान रखें।
मिथुन:
व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी तथा सभी कार्य मनचाहे तरीके से बन जाने से सुकून और राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने से संबंधित योजना चल रही है, तो उसे क्रियान्वित करने का अच्छा समय है। मनोरंजन आदि में भी सुखद समय व्यतीत होगा। मित्रों के साथ व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय खराब ना करें। यह समय अपनी योजनाओं की रूपरेखा बनाने और क्रियान्वित करने का है। धन निवेश संबंधी गतिविधियों को आज स्थगित ही रखें क्योंकि किसी प्रकार के नुकसान होने की आशंका लग रही है। बिजनेस में किसी तरह का बदलाव करने के लिए समय ठीक नहीं है। आज किसी के साथ साझेदारी संबंधी काम ना करें तो उचित रहेगा। क्योंकि नुकसान होने की संभावना बन रही है। गैरकानूनी कार्यों से दूर रहे। नौकरी में किसी टूर पर जाने का ऑर्डर मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक और अधिक नजदीकियां बढ़ाएगी। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। डेटिंग का अवसर भी सुलभ होगा। काम के बीच-बीच में आराम भी लेते रहे। इस समय सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।
कर्क:
आज पिछले कुछ समय से चल रही कोई चिंता दूर होती नजर आ रही है। निवेश संबंधी कार्यों के लिए आज समय बहुत ही उत्तम है। इसलिए इन कार्यों में विशेष रूप से अपना ध्यान केंद्रित करें। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह भी परिवार पर बना रहेगा। किसी भी तरह की समस्या होने पर अपने विश्वसनीय मित्र के साथ जरूर विचार विमर्श करें। इससे निश्चित ही आपको कोई समाधान मिलेगा। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर पैनी नजर रखनी जरूरी है। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का उल्लंघन करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। दोपहर बाद ग्रह स्थितियां कुछ विपरीत हो रही है। इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से परहेज करें। व्यवसायियों को अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नेटवर्क और अधिक विस्तृत करना होगा। नौकरी में भी कार्य संबंधी किसी बात को लेकर दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए मनोरंजक प्रोग्राम बनाए, उपहार देना भी उचित रहेगा। युवाओं की दोस्ती में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी। बुखार तथा खांसी-जुकाम जैसी समस्याएं परेशान करेंगी। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और प्राणायाम, एक्सरसाइज करना इसका उचित हल है।
सिंह:
इस समय कहीं इन्वेस्टमेंट करने का प्लान है, तो समय अनुकूल है और वह आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगा। किसी अनुभवी के मार्गदर्शन में आप अपने कार्यों का भी बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। महिलाएं अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगी। कुछ विवादित परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में कोई अज्ञात डर भी आपको परेशान करेगा। हालांकि कोई नजदीकी मित्र या रिश्तेदार आपको इस समस्या से उबरने में आपकी मदद भी करेगा। कुछ समय खुद के अवलोकन में भी जरूर लगाए। कारोबारी गतिविधियों को व्यवस्थित रखने के लिए छोटी से छोटी बारीकियों पर भी उचित ध्यान दें। मशीनरी आदि से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में कोई दूरदराज की यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है। जो कि भविष्य में लाभदायक साबित होगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी तथा समय हास परिहास में व्यतीत होगा। प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे और नजदीकियां भी बढ़ेगी। वर्तमान बदलते वातावरण से अपना बचाव रखें। मेडिटेशन और योगा पर ध्यान दें।
कन्या:
आज खुशनुमा दिन व्यतीत होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी मांगलिक गतिविधि को लेकर चर्चा रहेगी और सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेंगे। युवाओं को अपने किसी खास कार्य को लेकर अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा और कुछ नई जानकारियां भी हासिल होंगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करें और ना ही बिन मांगे सलाह दें। युवाओं को खुद को अपडेट रखने की जरूरत है। कोई भी मौका हाथ में आए, तो आलस की बजाय तुरंत उस पर अमल करें। कानूनी नियमों का पालन करना आपको मुश्किलों से बचाएगा। व्यवसाय में कुछ ना कुछ समस्या रहेगी। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना अति आवश्यक है। होटल रेस्टोरेंट आदि से संबंधित व्यवसाय मुनाफे में रहेंगे। उधार दिये हुए पैसे की आज वसूली भी संभव है। पार्टनरशिप में हिसाब-किताब की पारदर्शिता रखें। पति-पत्नी के आपसी प्रयासों से घर की व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण रहेगी। प्रेम संबंधों में भी स्थायित्व रहेगा। वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी। पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
तुला:
दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। परिवार तथा खास मित्रों के साथ मनोरंजन संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। अगर प्रॉपर्टी खरीदने संबंधित कोई योजना बन रही है, तो पहले उसका वास्तु आदि द्वारा परीक्षण करवाना उचित रहेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखना जरूरी है। आलस और लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। इसलिए मन को संयमित रखें। घर के बड़े बुजुर्गों की राय पर अवश्य ध्यान दें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। व्यावसायिक कार्यों में दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करने वालों को सरकारी गतिविधियों में सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों को अपना लक्ष्य पूरा करने पर कोई प्रमोशन मिल सकता है। परंतु अपने प्रोजेक्ट संबंधी जानकारी को हर किसी के समक्ष जाहिर ना करें। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। किसी सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत भी बन सकती है। डायबिटिक लोग लापरवाही ना करें। मेडिटेशन और व्यायाम अवश्य करें। मॉर्निंग वॉक को नियमित रखें।
वृश्चिक:
आज कहीं से धन फायदा होने जैसी स्थिति बन रही है। घर की देखरेख और साज-सज्जा संबंधी कार्य में परिजनों के साथ विचार-विमर्श होंगे और किसी नतीजा पर भी पहुंचेंगे। प्रोफेशनल स्टडी के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को एडमिशन मिल सकता है। अजनबी व अपरिचित व्यक्तियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतें, आपके साथ कोई धोखा भी हो सकता है। इस समय बहुत ही धैर्य और संयम रखना जरूरी है। अगर किसी संबंधी के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो आज बातचीत के जरिए उनमें सुधार हो जाएगा। व्यवसाय संबंधी कुछ नई योजनाएं बनेगी। आपके अधिकतर व्यवसायिक कार्य फोन और संपर्कों के माध्यम से ही सब कार्य हो जाएंगे, जिससे आप व्यवसाय संबंधी अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अचानक से ही कोई शुभ सूचना मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर पल व्यतीत होंगे। प्रेम प्रसंग बनेंगे, परंतु इन के साथ-साथ अपनी पढ़ाई और करियर पर भी ध्यान दें। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग सावधान रहें। नियमित चेकअप कराते रहें। परंपरागत इलाज लेना ज्यादा उत्तम है।
धनु:
पारिवारिक तथा व्यक्तिगत गतिविधियों में तालमेल रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति के माध्यम से भाइयों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और संबंधों में मधुरता आएगी तथा पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से भी राहत मिलेगी। दोपहर बाद कुछ समस्याएं भी रह सकती हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले उस पर गंभीरता से सोच-विचार अवश्य कर लें। किसी भी तरह का रिस्क ना लें। अपने स्वभाव में भी परिपक्वता लाना जरूरी है। कारोबार में अगर कोई नया काम जोड़ने की प्लानिंग है तो उसे कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। इस समय मार्केटिंग तथा प्रोडक्शन संबंधी कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें, परंतु किसी अनजान व्यक्ति से व्यवसाय संबंधी बातों को शेयर करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऑफिस में आप अपना टारगेट आसानी से हासिल कर लेंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी समंजस बना रहेगा। घर में सकारात्मक वातावरण रहेगा। नव विवाहितों का कोई मनोरंजन प्रोग्राम बन सकता है। अत्यधिक काम की वजह से कभी कभी थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। उचित आराम भी लें तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें।
मकर:
लाभदायक स्थिति बनी हुई है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ मन की बात शेयर करने से सुकून मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई अहम कार्य भी आज संपन्न होने की संभावना है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति एकाग्रता बनी रहेगी। किसी को उधारी देने से परहेज करें। अन्यथा इससे संबंध भी खराब होंगे और पैसा भी वापस नहीं आएगा। युवाओं को अपने करियर के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। पिता या पिता सम्मान किसी भी व्यक्ति के मान-सम्मान में कमी ना आने दें। व्यावसायिक गतिविधियों में आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसमें सफलता मिलेगी और प्रतिस्पर्धा रखने वाले लोगों पर वर्चस्व भी रहेगा। अपने बाहर के संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर कुछ नए काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाकर रखने में आपका सहयोग जरूरी है। बेकार के वाद-विवाद का असर परिवार की सुख-शांति पर भी पड़ेगा। प्रेम संबंधों में अपना समय खराब ना करें। सिर दर्द व माइग्रेन की समस्या उठ सकती है। बदलते मौसम से अपना बचाव अवश्य करें।
कुंभ:
अपनी व्यवस्थित दिनचर्या में से कुछ समय खुद के लिए निकल लेंगे और इससे आपको खुशी महसूस होगी। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ेगी। किसी समारोह आदि में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। दूसरों को भी अपनी कार्य क्षमता और इच्छा अनुसार काम करने की स्वतंत्रता देना आवश्यक है। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर विवादित मामला बन सकता है। इसलिए गुस्से और आवेश में आने से बचें। कोर्ट-कचहरी, कमीशन आदि से जुड़े व्यवसाय में समय अनुकूल बना हुआ है। कार्य क्षेत्र पर स्टाफ तथा सहयोगी पूरी मेहनत से आपके कार्यों को उचित अंजाम देंगे। होलसेल की व्यवसाय में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। परिवार में चल रहे तनाव को बाहरी लोगों से शेयर ना करें। आपस में ही बैठकर मामला सुलझा लें तो उचित रहेगा। प्रेम संबंध सुखद रहेंगे। सेहत संबंधी दिक्कतों को अनदेखा न करें। असंतुलित खानपान की वजह से पेट दर्द व गैस की वजह से परेशान रहेंगे।
मीन:
जो काम पिछले कुछ समय से रुका हुआ या अटका हुआ था, उसके पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपकी योग्यता और प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों पर सफलता और विजय की प्राप्ति भी होगी। विद्यार्थी हास परिहास व मनोरंजन आदि के बेकार काम में पड़कर अपनी पढ़ाई के साथ समझौता ना करें। पैसे के मामले में किसी पर भरोसा ना करना फायदेमंद रहेगा। राजकीय मामले में काम बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में प्रोडक्शन बढ़ाने के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान दें क्योंकि आपका मार्केटिंग व संपर्कों का दायरा पहले से और अधिक विस्तृत होने वाला है। आपको ऋण भी लेना पड़ सकता है परंतु फायदे के लिए ही होगा। घर-परिवार के सुख-सुविधाओं के प्रति आपकी प्राथमिकता रहेगी। परंतु बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना आवश्यक है। सिर दर्द व अपच जैसी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। योग और व्यायाम का पूरा ध्यान रखें।

