परेशानी: साठ हजार की आबादी के बीच नहीं है एक भी आधार केंद्र, लोगों हो रही भारी दिक्कतें 

परेशानी: साठ हजार की आबादी के बीच नहीं है एक भी आधार केंद्र, लोगों हो रही भारी दिक्कतें 
Spread the love

 

डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला क्षेत्र में एक भी आधार सेवा केंद्र नहीं है। जिससे नगर वासियों के अलावा यहां ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी आधार बनवाने और अपडेट करवाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डोईवाला में बाजार, मिस्सरवाला, तेलीवाला, कुड़कावाला, बुल्लावाला, भानियावाला, बड़ोवाला, कालूवाला, झबरावाला, लच्छीवाला, जौलीग्रांट आदि क्षेत्र हैं। नगर पालिका डोईवाला अंतर्गत 20 वार्ड हैं, जिसमें करीब 60 हजार से अधिक की आबादी है। बावजूद इसके डोईवाला व आस पास के गांव में एक भी आधार सेवा केंद्र नहीं है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज के दौर में सरकार ने सभी योजनाओं और अन्य कार्यों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में डोईवाला के लोगों को या तो रानीपोखरी स्थित आधार केंद्र या देहरादून की दौड़ लगानी पड़ती है। कई बार भीड़ व सर्वर के चलते एक ही दिन में काम नहीं हो पता है। जिससे डोईवाला वासियों के धन और समय की बर्बादी होती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की डोईवाला शाखा में पहले एक आधार केंद्र था, जो पिछले एक साल से बंद पड़ा हुआ है।

क्या बोली क्षेत्र की जनता——
सरकार ने सभी के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। मगर डोईवाला में कोई भी आधार कार्ड केंद्र नहीं है। सरकार को आधार कार्ड केंद्र शुरू करना चाहिए।
– सहबान, निवासी कान्हावाला।

पहले तो डोईवाला में आधार कार्ड केंद्र था, मगर उसके बाद वह बंद कर दिया गया। अब डोईवाला वासियों को आधार कार्ड बनवाने और पता आदि संशोधित करवाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
– भारत गुप्ता, निवासी डोईवाला
जब भी हमें आधार कार्ड बनवाना या उसमें कुछ संशोधित करवाना होता है, तो पहले सोचना पड़ता है और अपना पूरा दिन देहरादून जाकर खराब करना पड़ता है। क्षेत्र में आधार कार्ड केंद्र खुलना जरूरी है।   – साक्षी, निवासी भानियावाला

यहां डोईवाला में कोई आधार केंद्र नहीं है। आधारकार्ड सही करवाने को बनवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हमें देहरादून व अन्य जगह जाना पड़ता है, फिर आने जाने में भी दिक्कत होती है।
– ज्योति, निवासी मिस्सरवाला

Parvatanchal