शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: सोमवार, 20 जनवरी 2025

मेष:
अपने संपर्क और मजबूत करने से सहायता मिलेगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी चिंता का निवारण होगा। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण आपके विचारों और आत्मबल को अधिक मजबूत करेगा। मूल्यवान वस्तु की खरीदारी भी संभव है। कोई भी निर्णय लेते समय प्रैक्टिकल होना जरूरी है। भावना प्रधान होने से छोटी सी नकारात्मक बात भी आपको परेशान कर सकती है। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना उनके मनोबल को बढ़ाएगा। व्यवसाय में किसी क्लाइंट के साथ बड़ी डील होने की संभावना है। इस समय अपनी कार्य प्रणाली को और बेहतर बनाएं। करियर को लेकर कोई खुशखबरी मिलेगी। प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत लोगों का काम आलस्य के कारण अधूरा रह सकता है। परिवार के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा। प्रेम संबंधों में बहुत सावधानी रखें। गलतफहमियों से दरार आ सकती है। नसों में खिंचाव और पीठ का दर्द परेशान करेगा। योग और व्यायाम करना न भूलें।
वृष:
आज का दिन अत्यधिक भागदौड़ की स्थिति रहेगी। मेहनत के मनचाहे नतीजे परिणाम मिलने से थकान महसूस नहीं होगी। आय के साधनों में मजबूती आएगी। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों को लेकर परिवार के साथ योजनाएं बनेंगी। पड़ोसी या मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है। गुस्से के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। फाइनेंस से संबंधित कुछ दिक्कत रहेगी। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना बना रहे हैं, तो उसे टालना बेहतर होगा। कारोबारी मामलों में कुछ रुकावट रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य को आज टाल दें या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों का दबाव रहेगा। जिसकी वजह से काम की अधिकता रहेगी। ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। पारिवारिक व्यवस्था सुखद और शांति पूर्ण रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से तनाव रह सकता है। अपने ईगो और गुस्से पर कंट्रोल रखें। कफ की समस्या बढ़ने पर लापरवाही न करें। अपनी सुरक्षा खुद करें। मौसम के अनुकूल खानपान रखें।
मिथुन:
आज कई तरह के विचार दिमाग में आएंगे। उन पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। दिन की शुरुआत में ही महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा बना लें। अपने संपर्क सूत्रों और मित्रों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। व्यक्तिगत समस्या का भी हल निकलेगा। आत्मविश्वास और धैर्य का सकारात्मक उपयोग करें। लापरवाही और मौज मस्ती से अपना नुकसान करेंगे। कोई भी खास काम करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करना जरूरी है। मैन्युफैक्चरिंग संबंधी व्यवसाय में विशेष उपलब्धि हासिल होगी। अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें। कोई इन्हें विफल करने का प्रयास कर सकता है। सरकारी काम में गलती होने से इन्क्वायरी होने की आशंका है। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को मन मुताबिक प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी और परिवारजनों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे पर विश्वास रखना और सम्मान करना जरूरी है। तनावपूर्ण स्थितियों का असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा। कुछ समय एकांत में या प्रकृति के करीब जरूर बिताएं।
कर्क:
मेहनत से काम में सफलता हासिल कर लेंगे। कोई भी खास निर्णय लेने से पहले बड़े लोगों की राय जरूर लें। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदार और दोस्तों के लिए समय निकालेंगे। इससे रिश्ते मजबूत होंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आपकी आस्था बढ़ेगी। नए संपर्क बनाते समय सावधानी रखें, वरना धोखा हो सकता है। बच्चों पर ज्यादा अंकुश न लगाएं। सहयोगात्मक व्यवहार रखें। घर के बड़े बुजुर्गों का मान-सम्मान का ध्यान रखें। व्यवसायिक स्थिति सामान्य रहेगी। बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए। व्यवस्था बेहतर करने के लिए अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल करेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से राहत होगी। थकान और नींद न आने की वजह से कमजोरी महसूस करेंगे। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
सिंह:
ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। लंबे समय तक फायदा देने वाली योजना पर विचार चल रहा है, तो उस पर काम करने के लिए अच्छा दिन है। कोई व्यक्तिगत विवाद है, तो कोशिश से संबंध सुधर जाएंगे। किसी दोस्त से मुलाकात से आपको कोई मार्गदर्शन भी मिलेगा। दिन की शुरुआत में अचानक कोई मुसीबत आ सकती है। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर अमल करें। इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। साथ ही खर्चों की अधिकता रहने के कारण सेविंग नहीं हो पाएगी। व्यापार में नयापन लाने के लिए मीडिया, कंप्यूटर और इंटरनेट से जानकारी मिल सकती है। इससे अपनी उम्मीदों के अनुरूप बेहतर नतीजे सामने आएंगे। पार्टनरशिप के व्यवसाय में गलतफहमी या मनमुटाव हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों के संबंधों में तालमेल रहेगा। इससे रिश्ते में मधुरता रहेगी। फालतू प्रेम संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अत्यधिक तनाव हो सकता है। मौसमी परेशानी होने की आशंका है।
कन्या:
अपने किसी खास काम को योजना बनाकर करने से सफलता मिलेगी। घर में मित्रों या मेहमानों का आगमन होगा। सभी लोग आपसी मेलजोल का लुत्फ उठाएंगे। अपनी सूझबूझ व बुद्धिमत्ता द्वारा अपने कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। लोगों के साथ कोई भी वार्तालाप करते समय संतुलित शब्दों का प्रयोग करें, अन्यथा कोई ऐसी बात मुंह से निकल सकती है, जिस से संबंध खराब होने की आशंका है। बेहतर होगा कि खुद को व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्त रखें। कारोबार में किसी नए काम को शुरू करने की प्लानिंग चल रही है, तो पहले उससे संबंधित पूरी रूपरेखा बना ले। खानपान से संबंधित व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी मे अतिरिक्त कार्यभार की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्य लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य सुखद और मधुरता पूर्ण रहेगा। विपरीत परिस्थितियों के कारण प्रेम संबंधों के उजागर होने की आशंका है। गलत खानपान की वजह से गैस व पेट खराब होने जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। प्राकृतिक चीजों को अधिक से अधिक सेवन में लाएं।
तुला:
आज ग्रह स्थिति कुछ ऐसी बन रही है कि राजनीतिक और सामाजिक सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। परिवार से जुड़ी किसी समस्या का भी समाधान मिल जाएगा। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई व करियर से संबंधित गतिविधियों को गंभीरता से लेंगे। मीडिया तथा नई टेक्नोलॉजी संबंधी जानकारियां हासिल करने में ध्यान दें। समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय उन्हीं के नजरिए से देखना उचित रहेगा। ननिहाल के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें। इस समय कारोबार को लेकर मीडिया और मार्केटिंग संबंधी जानकारियां बढ़ाने की जरूरी है। व्यापार में एडवर्टाइजमेंट बढ़ाने से कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी गतिविधियों को सावधानी से करें। नौकरीपेशा व्यक्तियों पर अतिरिक्त कार्यभार का तनाव बना रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। किसी मित्र द्वारा कोई तोहफा अथवा सरप्राइज मिल सकता है। युवाओं की दोस्ती में और अधिक निकटता आएगी। वर्तमान मौसम और पॉल्यूशन से अपना बचाव रखें। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
वृश्चिक:
अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता पर रखे तथा योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दें, निश्चित ही आपको बेहतरीन कामयाबी मिलेगी। वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों का अनुभव तथा मार्गदर्शन बना रहेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी के विवाहित संबंधों में अलगाव आने की वजह से चिंता रहेगी। अपने गुस्से और कटु वाणी पर नियंत्रण रखें। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति ज्यादा फोकस रहे। अगर कहीं से पैसा उधार लिया हुआ है तो उसे समय पर चुकता करने की कोशिश करें। व्यवसाय संबंधी अधिकतर काम फोन द्वारा ही संचालित हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। खाद्य पदार्थों से संबंधित व्यवसाय में उचित लाभ होने की संभावना है। अगर किसी नए कार्य को लेकर प्रयास चल रहे हैं, तो आज उसके अच्छे अनुभव और परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। परिवार जनों के आपसी तालमेल और सहयोग से घर का माहौल सुखद बना रहेगा। युवाओं की मित्रता में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना जरूरी है। यदि परिवार में कोई सदस्य बीमार है, तो उनका अतिरिक्त ध्यान रखने की जरूरत है।
धनु:
इस समय बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। घर में खुशियों के संकेत मिलेंगे और नवीनीकरण या सुधार संबंधी कार्यों पर भी विचार-विमर्श होगा। विद्यार्थियों को अपनी किसी कंपटीशन आदि में सफलता मिलने की भरपूर संभावना है। कभी-कभी कोई खास निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी, वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक रहेगा। अपनी महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा पेपर्स को संभालकर रखे। किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में ना पड़ने दे, जरा सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। वर्तमान व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थिति बन रही है। नए एग्रीमेंट भी मिलेंगे। परंतु कोई भी नया निर्णय आज ना ले। पार्टनरशिप में व्यवस्था को लेकर कुछ अनबन रह सकती है। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को लेकर कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती है। आपसी सामंजस्य द्वारा परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रहेगी। ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है। अपने आराम पर भी ध्यान अवश्य दें।
मकर:
घर के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन मिलेगा और कुछ समय से चल रही चिंताओं से भी राहत मिलेगी। जो काम पिछले काफी समय से रुका हुआ या अटका हुआ था, उसे पूरा करने का उचित समय है। कोई पारिवारिक मसला चल रहा है तो वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में सुलझाने से संबंध अच्छे हो सकते हैं। कोई भी खास कार्य करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करने से उचित परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय में काम की अधिकता रहेगी। कुछ नए एग्रीमेंट हासिल होंगे। जो कि फायदेमंद साबित होंगे। नौकरी में हल्की-फुल्की परेशानियां आएगी, परंतु बुद्धिमत्ता व विवेक से आप सभी परेशानियों का हल शांतिपूर्ण तरीके से निकाल लेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। अपनी आदतों व दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें।
कुंभ:
आज का ग्रह गोचर आपके लिए कई अनुकूल परिस्थितियां बनाने वाला है। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर की सुख-सुविधा संबंधी गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा। आप अपने किसी काम को नया रूप देने के लिए रचनात्मक गतिविधियों का सहारा लेंगे, जिसमें उचित सफलता भी मिलेगी। अपने आस-पास के लोगों के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें, क्योंकि विचारों में भिन्नता के वजह से कुछ मतभेद उठ सकते हैं। दूसरों की बुराइयों पर ध्यान ना देकर अपनी दिनचर्या में ही मस्त और व्यस्त रहें। कुछ समय आध्यात्मिक स्थल पर भी जरूर लगाएं। कारोबार में वरिष्ठ अधिकारियों परिवार के सदस्यों का उचित समर्थन और मदद मिलेगी। फोन और संपर्कों के माध्यम से भी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी में फाइलें और पेपर वर्क को पूरा करने में ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद और अनुशासित बना रहेगा। बच्चे की किलकारी संबंधित भी कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं। आपका व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेगा। परंतु कोई भी जोखिम न लें और वाहन सावधानी से चलाएं।
मीन:
आज परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा तथा कई सुअवसर सुलभ होंगे। कुछ नया सीखने में भी समय व्यतीत होगा। और यही अनुभव आगे व्यावहारिक जीवन में आपके काम आएगा। सुखद दिन व्यतीत होगा। युवाओं को अपने किसी प्रयास को लेकर सफलता मिलेगी। मन में कुछ नकारात्मकता आए, तो कुछ समय प्रकृति के साथ व मेडिटेशन में व्यतीत करना आपको सुकून देगा। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित कार्य में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है। कारोबार में कोई खास डील होने की संभावना है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को फिलहाल स्थगित से रखकर कार्य क्षेत्र पर ही अपना ध्यान दें। कोई रुका हुआ आय का स्रोत भी पुनः शुरू होगा। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारी वर्ग की मदद से मनपसंद प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। अपने लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा। नकारात्मक विचारों की वजह से आत्मबल में कमी महसूस हो सकती हैं।
