शिकंजा: आधा किलो चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज

शिकंजा: आधा किलो चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज
Spread the love

 

हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने दो आरोपियों को करीब आधा किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पहाड़ी इलाके से चरस लाए आरोपी हल्द्वानी के युवाओं को बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र में विगत रात पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान लालडांठ तिराहे के समीप दो लोग बैग लेकर खड़े थे। पुलिस ने पूछताछ की और शक के आधार पर दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास से 462.71 ग्राम चरस बरामद हुई। मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मादक पदार्थ को कब्जे में लिया गया। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि आरोपियों की पहचान मनोज जोशी, निवासी लीलावती कॉलोनी कुसुमखेड़ा और चंदन ऊर्फ चेतन निवासी बेड़चूला, धारी ओखलकांडा के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह पहाड़ से हल्द्वानी शहर में चरस की खेप बेचने आए थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Parvatanchal