हैल्थ अलर्ट: केवल महिलाओं में दिल का दौरा पड़ने के दिखते हैं ये संकेत, भूलकर न करें इग्नोर

हैल्थ अलर्ट: केवल महिलाओं में दिल का दौरा पड़ने के दिखते हैं ये संकेत, भूलकर न करें इग्नोर
Spread the love

 

एक अनुमान के मुताबिक हर साल करीब 17.9 मिलियन लोग दिल की बीमारी से मर जाते हैं. इसमें से करीब 85 प्रतिशत लोग दिल का दौरा पड़ने या फिर स्ट्रोक आने की वजह से दम तोड़ देते हैं. यूं तो ये बात कई शोध में साबित हो चुकी है कि पुरुषों में महिलाओं की तुलना में दिल का दौरा पडऩे का खतरा ज्यादा होता है. लेकिन बीते कुछ सालों में महिलाओं में भी ये समस्या बढ़ती जा रही है.  हार्ट अटैक के ज्यादातर लक्षण महिला और पुरुष में एक जैसे होते हैं. लेकिन क्या आपको पता है केवल महिलाओं में दिल का दौरा पडऩे के दिखते कुछ संकेत बिल्कुल अलग होते हैं. क्या हैं वो संकेत, आइए जानते हैं इसके बारे में….

महिलाओं में दिल का दौरा पड़ने के लक्षण
महिलाओं में दिल का दौरा पड़ने पर पुरुषों की तरह कई बार सीने में तेज दर्द नहीं होता है. बल्कि उन्हें कुछ हल्के संकेत ही दिखाई दे सकते हैं. जैसे कई बार महिलाओं को सीढ़ियां चढ़ते समय सीने में दर्द जैसा महसूस होता है या फिर हल्के काम करने के बाद भी सांस लेने में तकलीफ होती है. डॉ. राजीव सेठी बताते हैं कि ऐसा अगर आपके साथ बार-बार हो रहा है तो इसे नजर अंदाज न करें.

दिल की बीमारी होने पर महिलाओं में दिखते हैं ये संकेत-

चक्कर आना
निचली छाती में दर्द
ऊपरी पेट में दर्द
अत्यधिक थकान
सांस की तकलीफ
मतली/उल्टी
पीठ या जबड़े में दर्द

महिलाएं हार्ट अटैक से कैसे करें बचाव?
महिलाओं को समय-समय पर अपना हेल्थ चेकअप कराते रहना चाहिए. कोई भी लक्षण लंबे समय तक दिखने पर चिकित्सक से परामर्श जरूर करें. मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को ज्यादा सावधान रहना चाहिए. हेल्दी डाइट अपनाएं और रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें. रात में देर तक जागने की बजाय जल्दी सोएं.

 

Parvatanchal