मौसम: जौनसार बावर में शानदार बर्फबारी, खुशी से झूम उठे व्यवसायी और पर्यटक

मौसम: जौनसार बावर में शानदार बर्फबारी, खुशी से झूम उठे व्यवसायी और पर्यटक
Spread the love

 

विकासनगर। देहरादून जिले में जौनसार बावर की पहाड़ियां बर्फबारी से लदकद हो गई हैं। चकराता की ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछने से मनमोहक नजारा देखते ही बन रहा है। बर्फबारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पर्यटक इस इलाके में पहुंचने लगे हैं।
बर्फ से ढकी जौनसार बावर की पहाड़ियां: मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी सटीक साबित हुई है। उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली है। देर रात्रि को एकाएक आसमान में घने काले बदलों से हो रही हल्की बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। जौनसार बावर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में साल की एक और बर्फबारी देखने को मिली है। बर्फबारी होने से काश्तकारों और बागवानी से जुड़े किसानों को फसलों और फल उत्पादन में इस साल अच्छी पैदावार की उम्मीद जगी है।
जौनसार बावर पहुंच रहे पर्यटक:
बर्फबारी से क्षेत्र में सैलानियों की आमद से होटल व्यवसाय से जुड़े कारोबारी खुश हैं। उनको अच्छा व्यवसाय और रोजगार में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। बर्फबारी का दीदार करने इस साल काफी संख्या में सैलानी उत्तराखंड के मैदानी इलाकों, यूपी, हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र सहित देश के कोने कोने से चकराता का रुख करते नजर आ रहे हैं। चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों लोखंडी, देववन, मुंडाली, कोटी, कनासर आदि क्षेत्रों में बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाते हैं।
बर्फबारी से होटल व्यवसायी खुश:
लोखंडी के होटल व्यवसाय से जुडे रोहन राणा ने कहा कि बर्फबारी होने से फसलों और बागवानी को लाभ होता है। इससे किसानों को अच्छी पैदावार होने की उम्मीद रहती है। वहीं बर्फबारी देखने के लिए सैलानी लगातार फोन से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मौसम ऐसा ही रहा, तो और बर्फबारी होने की उम्मीद है।

Parvatanchal