शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: मंगलवार, 14 जनवरी 2025

मेष:
सुखद समय है। थोड़े से प्रयास आपकी समस्याओं को हल कर देंगे। प्रॉपर्टी अथवा किसी पॉलिसी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। आप अपने आत्मविश्वास व मनोबल के सहारे किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। अपनी उपलब्धियां पर गर्व करने की बजाय और बेहतर तरीके से काम निपटाने की कोशिश करें। कहीं भी वार्तालाप करते समय कोई ऐसी बात आपके मुंह से निकल सकती हैं, जिसके लिए आपको पछताना भी पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य की वजह से कहीं शर्मिंदगी भी उठानी पड़ सकती है। इस समय बिजनेस का कोई भी फैसला सोच-समझकर लेने की जरूरत है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करें। इस समय शेयर्स, जैसी गतिविधियों पर पैसा निवेश करना उचित नहीं है। नौकरी में माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगे। पारिवारिक मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप व्यवस्था को खराब कर सकता है। आपसी तालमेल बनाकर रखें। परिवार जनों को कुछ उपहार देना खुशी जैसा माहौल बनाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु योग और व्यायाम पर विशेष रूप से ध्यान देना जरूरी है।

 

वृष:
संतान की प्रगति से संबंधित शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। आपको अपनी किसी विशेष योग्यता और काबिलियत के बल पर कोई खास उपलब्धि भी मिलने वाली है। सामाजिक और राजनीतिक संपर्क भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाले हैं। यह समय खुद को अपडेट रखने का भी है, क्योंकि आपकी लापरवाही की वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती है। खर्चे बढ़ने से आर्थिक स्थिति पर असर आएगा। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से विमुख हो रहा है। इसका असर उनके रिजल्ट पर पड़ेगा। व्यवसायिक मामलों के लिए समय बेहतर चल रहा है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से संबंधित कामों में फायदे के योग बन रहे हैं। युवाओं को अपनी प्रतिभा जाहिर करने का भी मौका मिलेगा। नौकरी में अपने लक्ष्य किसी अधिकारी की मदद से हासिल कर लेंगे। वैवाहिक संबंधों में आपसी प्रयासों से सुखद और व्यवस्थित माहौल रहेगा। युवा वर्ग को डेटिंग का अवसर मिल सकता है। नकारात्मक विचारों की वजह से आत्मबल में कमी आ सकती है। इसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।

 

मिथुन:
कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो सरकारी नौकरीपेशा लोगों की मदद से हल भी हो सकता है। दोस्तों के साथ खास योजना पर बातचीत होगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। इस समय अपने अधूरे पड़े हुए कार्यों को पूरा करने पर ज्यादा ध्यान दें। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझे, ना ही हस्तक्षेप करें। सरकारी विभाग में किसी बात को लेकर अधिकारियों से बहसबाजी हो सकती है। व्यवसाय संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। यह समय अपनी रुकी हुई पेमेंट कलेक्ट करने तथा संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाने का भी है। खाने-पीने से संबंधित व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने वाला है। परिवार में सुख-शांति रहेगी और घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। वर्तमान मौसम की वजह से कुछ सुस्ती व थकान महसूस हो सकती है। बढ़ती ठंड से भी अपना बचाव रखें।

ये भी पढ़ें:   शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

 

 

कर्क:
आज आपके अधिकतर काम निर्विघ्न पूरे हो जाएंगे। घर के वरिष्ठ लोगों के सहयोग और मार्गदर्शन से घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। अपनों का मार्गदर्शन आज को किसी मुश्किल से निकलने में भी सहायक रहेगा। किसी बात को लेकर दिमाग में कुछ उथल-पुथल की स्थिति भी रहेगी। जल्दबाजी ना करें, कोई भी कार्य करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करना जरूरी है। अपनी योजनाएं किसी अपरिचित के समक्ष जाहिर करना आपको नुकसान दे सकता है। कारोबार में नए काम को लेकर भ्रमित न रहें और उस पर पूरे मन से काम करें। निश्चित ही आप सफल रहेंगे। लेकिन किसी भी पेपर्स वगैराह पर हस्ताक्षर करने से पहले जांच-पड़ताल करना जरूरी है। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति दायक रहेगा। घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति सजग और इमानदार रहेंगे। वर्तमान वातावरण के प्रतिकूल प्रभाव से अपना बचाव अवश्य रखें। खानपान के प्रति विशेष रुप से सजग रहना होगा।

 

सिंह:
आज का दिन कुछ परोपकार जैसे कार्यों में व्यतीत होगा और ऐसा करके आपको सुकून ही मिलेगा। प्रयासरत आर्थिक मामलों में भी विजय मिलेगी। मित्रों अथवा सहयोगियों की सलाह से आप अपनी किसी योजना को उचित अंजाम दे पाएंगे। दोपहर बाद कुछ प्रतिकूलता भी रहेगी। कोई योजना नाकामयाब भी हो सकती है, परंतु निराश ना होकर परिस्थितियों का सामना करें। जल्दी ही समस्याएं हल हो जाएंगी। कुछ व्यक्तिगत मामलों को समय रहते सुलझाना जरूरी है। युवा सैर-सपाटे और मौजमस्ती में ज्यादा समय नष्ट न करें। व्यवसाय में कार्य क्षेत्र के आंतरिक माहौल को व्यवस्थित रखने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रॉपर्टी के बिजनेस में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। कागजी कार्यवाही को बहुत ही ध्यान पूर्वक करें। पार्टनरशिप करने की योजना को क्रियान्वित करने का बेहतर समय है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र के मिलने या बातचीत होने से आपसी विचारों का सुखद आदान-प्रदान होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है परंतु जल्दी ही सुधार आएगा, तनाव ना लें।

 

 

कन्या:
बच्चों के साथ धैर्य रखते हुए व्यवहार करें, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और आपका मान-सम्मान भी करेंगे।। कई प्रकार के खर्चों का भी समय है परंतु आप मैनेज कर लेंगे। अपनों के साथ मनोरंजन, शॉपिंग आदि में भी समय व्यतीत होगा। दोपहर बाद कुछ प्रतिकूलता भी रहेगी। अपने हाथ में आई हुई किसी भी उपलब्धि को लापरवाही की वजह से ना छोड़े। भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेगी। अपने स्वभाव को सहज व संतुलित बनाकर रखें। क्योंकि गुस्से से परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं। कारोबारी मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। नई पार्टियों तथा नए लोगों से व्यवसायिक संबंध स्थापित करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। किसी की बातों में आकर आपका अहित हो सकता है। नौकरी में सहकर्मी आपके विरुद्ध उच्च अधिकारियों के कान भर सकते हैं। घर-परिवार में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। कब्ज, वायु विकार आदि जैसी समस्या रह सकती हैं। खानपान हल्का ही रखें।

ये भी पढ़ें:   शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

 

तुला:
स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में उत्साह से सक्रिय बने रहेंगे। घर के रखरखाव तथा साज-सज्जा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। कोई भी व्यक्तिगत निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करना आपको समस्याओं से बचाएगा। दोस्तों अथवा बाहरी लोगों की बातों में आकर आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें। रिश्तो को बचाने के लिए अपने व्यवहार में समय अनुसार लचीलापन लाना जरूरी है। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी कोई कार्य करने वाले हैं, तो अभी थोड़ा और सोच-विचार कर ले। व्यवसाय- पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत कारणों की वजह से कार्यस्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। हालांकि कर्मचारियों का सहयोग व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेगा। साझेदारी के व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को मनोनुकूल कार्यभार मिलने से तनाव मुक्ति मिलेगी। पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर नोक-झोंक रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का हल निकालने का प्रयास करें। कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दुबारा उठ सकती है। जिसकी वजह से कुछ चिंतित रहेंगे। इलाज के प्रति लापरवाह ना रहें।

 

वृश्चिक:
काफी समय से कोई अधूरा पड़ा हुआ कार्य आज संपन्न हो जाएगा और आप अपने अंदर दोबारा नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति रखने से संपर्कों का दायरा भी बढ़ेगा। कोई करीबी रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकते हैं। हर स्थिति में सरकारी नियमों का पालन करना आपको मुसीबत से बचाएगा। अपनी कामयाबी को लोगों के समक्ष जाहिर ना करें। समय पर काम पूरा करने के लिए खुद को मानसिक रूप से तनाव मुक्त रखना बहुत जरूरी है। व्यावसायिक गतिविधियों में उचित संतुलन और सामंजस्य बना रहेगा। जल्दबाजी की बजाय धैर्य रखना जरूरी है। कार्यस्थल पर कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। पति-पत्नी का एक दूसरे के पति सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा तथा घर में अनुशासन पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपको भी पैरों में दर्द जैसी समस्या रह सकती हैं।

 

धनु:
किसी भी गतिविधि में व्यावहारिक दृष्टिकोण रखने से आप बेहतरीन तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे। क्योंकि ज्यादा भावुकता और उदारता जैसा स्वभाव आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। काफी समय बाद नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर होने से सभी सदस्य बहुत आनंदित महसूस करेंगे। कुछ समस्याएं भी रहेगी और संतान के करियर संबंधी कोई रुकावट आने से मन खिन्न रहेगा। इस समय बच्चों का मनोबल बनाकर रखना अत्यंत जरूरी है। ध्यान रखें कि आप अपनी किसी जिद की वजह से ही अपना नुकसान भी कर सकते हैं। कारोबार में विस्तार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है और अच्छा मुनाफा भी होगा। इसलिए पूरा ध्यान अपने काम पर ही केंद्रित रखें। अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कोई दिक्कत आ सकती है। बेहतर होगा कि सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाए। ऑफिस में कोई खास अथॉरिटी मिल सकती है। घर में त्यौहार की तैयारी को लेकर चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बनी रहेगी। व्यायाम और योगा पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

ये भी पढ़ें:   शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

 

मकर:
इस समय कुछ नया शुरू करने के लिए समय पक्ष में है। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा बना ले। अपने संपर्क सूत्रों तथा मित्रों से मेल-मुलाकात लाभदायक रहेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई अच्छे रिश्ते से संबंधित बातचीत शुरू हो सकती है। कुछ लोग आपके प्रति अफवाहें बनाएंगे। परंतु ऐसे लोगों की परवाह ना करें तथा दूरी बनाकर रखें। आवेश और क्रोध पर काबू रखना जरूरी है। कई बार जल्दबाजी व अति उत्साह में बना बनाया खेल बिगड़ भी सकता है। इस समय व्यवसायिक परिस्थितियां यथावत ही रहेंगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना उचित नहीं है। यह समय अपनी रुकी हुई पेमेंट कलेक्ट करने तथा तथा संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाने का है। नौकरी पेशा लोगों को नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परंतु प्रेम संबंध अपयश या बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। वर्तमान मौसम की वजह से कुछ सुस्ती व थकान महसूस हो सकती है। अपनी क्षमता से अधिक कार्यभार भी ना लें।

 

 

कुंभ:
आज किसी वरिष्ठ सदस्य से मनपसंद तोहफा मिल सकता है। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। आज आप कोई बड़ा फैसला लेंगे। और अपनी योग्यता द्वारा मुश्किल कार्य को भी आसान बना लेंगे। युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे। ससुराल पक्ष के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर संबंधों में खटास ना आने दे। कामकाज की अधिकता की वजह से स्वभाव में कुछ तल्खी और चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। किसी भी समस्या को धैर्य से सुलझाएं। कारोबारी विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी, जिन्हें आप भी क्रियान्वित करेंगे। साथ ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति की भी उचित सलाह मिलेगी। ऑफिस में सहयोगियों के साथ उचित सामंजस्य बना रहेगा तथा किसी प्रोजेक्ट को सुचारु रुप से करने में भी सक्षम रहेंगे। पति-पत्नी के बीच मधुरतापूर्ण संबंध रहेंगे। जिसका असर घर की सुख-शांति और व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखेगा। कुछ समय अपने अपने आराम और देखभाल के लिए भी जरूर निकाले। थकान और तनाव की वजह से शारीरिक कमजोरी रह सकती है।

 

 

मीन:
अनुकूल समय है अपनी क्षमता और योग्यताओं का भरपूर उपयोग करें, निश्चित ही आपको उचित परिणाम मिलेंगे। प्रॉपर्टी आदि से संबंधित कोई अटका हुआ सरकारी कार्य आज बन सकता है। संतान की ओर से उत्तम समाचार की भी प्राप्ति होगी। भाइयों के साथ तालमेल कुछ कमजोर हो सकता है। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें तथा आप सी वार्तालाप से समस्या को सुलझाएं। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। कोई भी अनुचित कार्य अथवा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। व्यवसाय से संबंधित छोटी से छोटी बारीकियों का भी गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। इससे आप उचित निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे। मार्केटिंग तथा जनसंपर्क का दायरा बढ़ाएं। ऑफिस में आपकी बेहतरीन कार्यप्रणाली की सराहना होगी। घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टूगेदर होगी। प्रेम के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। स्वास्थ्य में हल्का फुल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। योगा तथा व्यायाम आपको स्वस्थ रखेगा। मौसम के अनुकूल अपनी दिनचर्या बनाएं।

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!