हादसा: बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत

हादसा: बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत
Spread the love

हल्द्वानी। बरेली से नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों की कार शुक्रवार की देर रात नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर नैना गांव के समीप 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार सवारों ने इसकी सूचना डायल 112 से ज्योलीकोट चौकी को दी, जिसके बाद थाना तल्लीताल व चौकी ज्योलीकोट से पुलिस मौके पर पहुंची। दो घायलों को रेस्क्यू करते हुए 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने अन्य दो घायलों को अग्निशमन और एसडीआरएफ की मदद से सड़क तक पहुंचाया, जिसके बाद दोनों को दो 108 एम्बुलेंस के जरिये बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल पहुंचाया। जहां मौजूम पुत्र नामालूम, निवासी बड़ा बाजार महौला खननू, बरेली (26) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम में एसओ तल्लीताल रमेश सिंह बोहरा, एसआई अविनाश मौर्य, एसआई सतीश उपाध्याय, कांस्टेबल मलकीत कंबोज, चनी राम, होम गार्ड मोहित कैड़ा, पीआरडी विपिन चंद्र आदि रहे।

Parvatanchal